भाजपा विधायक का एसपी शिमला पर मानहानि का दावा:सुधीर शर्मा बोले- साजिश के तहत किया जा रहा बदनाम, सीबीआई जांच की मांग

भाजपा विधायक का एसपी शिमला पर मानहानि का दावा:सुधीर शर्मा बोले- साजिश के तहत किया जा रहा बदनाम, सीबीआई जांच की मांग

भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने एसपी शिमला संजीव गांधी पर आपराधिक मानहानि का दावा किया है। धर्मशाला में शनिवार को उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव प्रकरण में उन्हें फंसाया जा रहा है। विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो उन्होंने नहीं बनाया है। यह वीडियो प्रदेश हाईकोर्ट ने पारदर्शिता के लिए जारी किया था। उन्होंने एसपी शिमला पर आरोप लगाया कि वे उन्हें साजिश का मास्टरमाइंड बताकर बदनाम कर रहे हैं। सबूत थे तो एफआईआर क्यों नहीं की : सुधीर विधायक ने एसपी से सवाल किया कि अगर उनके खिलाफ सबूत थे तो एफआईआर क्यों नहीं की गई। उन्होंने एसपी की कार्यशैली पर सवाल उठाए। शर्मा ने बताया कि इन्हीं एसपी की वजह से कांगड़ा में दो एसपी नियुक्त करने पड़े थे। विधायक ने विमल नेगी मामले का जिक्र करते हुए कहा कि एसपी गांधी खुद को ईमानदार साबित करने में लगे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार और गृह मंत्रालय से संजीव गांधी के पिछले कार्यकाल की सीबीआई जांच की मांग की है। साथ ही उनके अधीन काम करने वाले पुलिसकर्मियों से पूछताछ की भी मांग की है। सुधीर शर्मा ने एएसआई पंकज को सस्पेंड कर लंबी छुट्टी पर भेजे जाने को भी साजिश बताया। उन्होंने कहा कि पंकज को सुरक्षा दी जाए ताकि विमल नेगी की तरह उसकी भी संदिग्ध हालत में लाश न मिले। मुख्य सचिव तक को नजरअंदाज कर रहे एसपी उन्होंने आरोप लगाया कि संजीव गांधी ना तो डीजीपी की सुन रहे हैं, ना मुख्य सचिव की और ना ही तत्कालीन डीसी शिमला की। “अगर कोई एसपी इतने वरिष्ठ अधिकारियों को नजरअंदाज कर रहा है तो उसके पीछे सरकार के किसी बड़े चेहरे का हाथ हो सकता है।” भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने एसपी शिमला संजीव गांधी पर आपराधिक मानहानि का दावा किया है। धर्मशाला में शनिवार को उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव प्रकरण में उन्हें फंसाया जा रहा है। विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो उन्होंने नहीं बनाया है। यह वीडियो प्रदेश हाईकोर्ट ने पारदर्शिता के लिए जारी किया था। उन्होंने एसपी शिमला पर आरोप लगाया कि वे उन्हें साजिश का मास्टरमाइंड बताकर बदनाम कर रहे हैं। सबूत थे तो एफआईआर क्यों नहीं की : सुधीर विधायक ने एसपी से सवाल किया कि अगर उनके खिलाफ सबूत थे तो एफआईआर क्यों नहीं की गई। उन्होंने एसपी की कार्यशैली पर सवाल उठाए। शर्मा ने बताया कि इन्हीं एसपी की वजह से कांगड़ा में दो एसपी नियुक्त करने पड़े थे। विधायक ने विमल नेगी मामले का जिक्र करते हुए कहा कि एसपी गांधी खुद को ईमानदार साबित करने में लगे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार और गृह मंत्रालय से संजीव गांधी के पिछले कार्यकाल की सीबीआई जांच की मांग की है। साथ ही उनके अधीन काम करने वाले पुलिसकर्मियों से पूछताछ की भी मांग की है। सुधीर शर्मा ने एएसआई पंकज को सस्पेंड कर लंबी छुट्टी पर भेजे जाने को भी साजिश बताया। उन्होंने कहा कि पंकज को सुरक्षा दी जाए ताकि विमल नेगी की तरह उसकी भी संदिग्ध हालत में लाश न मिले। मुख्य सचिव तक को नजरअंदाज कर रहे एसपी उन्होंने आरोप लगाया कि संजीव गांधी ना तो डीजीपी की सुन रहे हैं, ना मुख्य सचिव की और ना ही तत्कालीन डीसी शिमला की। “अगर कोई एसपी इतने वरिष्ठ अधिकारियों को नजरअंदाज कर रहा है तो उसके पीछे सरकार के किसी बड़े चेहरे का हाथ हो सकता है।”   हिमाचल | दैनिक भास्कर