भाजपा विधायक की शिकायत पर गाजियाबाद कमिश्नर को हटाया:4 जिलों के SP बदले; प्रेम कुमार को ATS IG की कमान, नीलाब्जा चौधरी को CID भेजा

भाजपा विधायक की शिकायत पर गाजियाबाद कमिश्नर को हटाया:4 जिलों के SP बदले; प्रेम कुमार को ATS IG की कमान, नीलाब्जा चौधरी को CID भेजा

योगी सरकार ने मंगलवार रात 11 IPS अफसरों के तबादले कर दिए। बुलंदशहर, बाराबंकी, मथुरा और बागपत के SP बदले गए हैं। भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर की शिकायत पर गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा को हटा दिया गया है। उन्हें प्रयागराज रेंज का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। आगरा पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड़ को गाजियाबाद का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। उनकी जगह पर आगरा के पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार को आगरा कमिश्नर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंगलवार देर शाम को 16 IAS अफसरों के भी तबादले किए गए थे। चंदौली डीएम निखिल टीकाराम फुंडे को अयोध्या का डीएम बनाया गया। अयोध्या डीएम चंद्र विजय सिंह को अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग का विशेष सचिव बनाया गया। इन जिलों के SP-SSP बदले बुलंदशहर एसपी श्लोक कुमार को मथुरा का नया एसएसपी बनाया गया है। बाराबंकी के एसपी दिनेश कुमार सिंह को बुलंदशहर की कमान दी गई है। मथुरा के एसएसपी शैलेश पांडेय को आगरा का DIG बनाया। बागपत के पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय को बाराबंकी भेजा गया है। मेरठ में 6वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक सूरज कुमार राय को बागपत का एसपी बनाया गया है। प्रेम कुमार गौतम को एटीएस IG की जिम्मेदारी
प्रयागराज रेंज के पुलिस महानिरीक्षक प्रेम कुमार गौतम को एटीएस का पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, एटीएस लखनऊ में तैनात अपर पुलिस महानिदेशक नीलाब्जा चौधरी को सीआईडी में अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड के पुलिस अधीक्षक प्रेमचंद्र को मेरठ पीएसी का सेनानायक बनाया गया है। भाजपा विधायक की शिकायत के बाद IPS अजय पर एक्शन अजय कुमार मिश्रा गाजियाबाद के पहले पुलिस कमिश्नर थे। वे अपने ढाई साल के पूरे कार्यकाल में विवादों में रहे। पिछले 1 साल से जहां उनके खिलाफ लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने मोर्चा खोल रखा था। तो पिछले एक माह से डासना मंदिर के प्रमुख और श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद भी लगातार विरोध कर रहे थे। दोनों उन्हें गाजियाबाद से हटाने के लिए सीएम को लेटर भी लिखा था। एक हफ्ते पहले ही मंदिर में जूना अखाड़े की सबसे बड़ी कार्यकारिणी की बैठक कमिश्नर के खिलाफ हुई। गाजियाबाद को पुलिस कमिश्नर प्रणाली में लागू किए जाने के बाद 28 नवंबर 2022 को अजय कुमार मिश्रा को गाजियाबाद का पहला पुलिस कमिश्नर बनाया गया था। जनता से न मिलने और जन प्रतिनिधियों से न मिलने के कारण लगातार उनके खिलाफ शासन तक शिकायत थी। अजय मिश्रा के बारे में जानिए… अब IAS के ट्रांसफर पढ़िए… 2013 बैच के IAS अधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला को इटावा भेजा गया है। वे अभी तक कन्नौज के डीएम थे। उन्होंने 17 जुलाई, 2022 से अब तक करीब ढाई साल तक कन्नौज की कमान संभाली। प्रयागराज के नगर आयुक्त चंद्रमोहन मोहन गर्ग को चंदौली का डीएम नियुक्त किया है। वे 2016 बैच के IAS हैं। सहारनपुर के नगर आयुक्त संजय चौहान को अमेठी का जिलाधिकारी बनाया गया। इटावा के जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय को बदायूं का डीएम नियुक्त किया है। जौनपुर की मुख्य विकास अधिकारी बनीं मृणाली जोशी
मृणाली अविनाश जोशी को जौनपुर का मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है। वह 2021 बैच की आईएएस अधिकारी हैं और पुणे की रहने वाली हैं। इससे पहले वह गोरखपुर में संयुक्त मजिस्ट्रेट और एसडीएम सदर के पद पर थीं। मृणाली जोशी ने अर्थशास्त्र में स्नातक और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में पीजी किया है। उनकी पहली पोस्टिंग अलीगढ़ में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर हुई थी। इसके बाद गोरखपुर का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बनाया गया था। गोरखपुर में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया। मृणाली जोशी ने कहा, वह कार्यालय में आने वाले हर पीड़ित व्यक्ति को उचित और न्यायसंगत न्याय दिलाने का प्रयास करेंगी। उनका जोर सरकारी योजनाओं को बिना किसी भेदभाव के लागू करने पर रहेगा। वेटिंग चल रहे IAS राजकुमार को उर्जा विभाग का विशेष सचिव बनाया
जौनपुर के मुख्य विकास अधिकारी सीलम साईं तेजा को नगर आयुक्त प्रयागराज और अमेठी की जिलाधिकारी को निशा को राष्ट्रीय आयुष मिशन में मिशन निदेशक बनाया गया है। उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव शिपू गिरी को नगर आयुक्त सहारनपुर बनाया गया है। राष्ट्रीय आयुष मिशन के निदेशक मिशन निदेशक महेंद्र शर्मा को सचिव रेरा, बदायूं की जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव को उच्च शिक्षा विभाग का विशेष सचिव बनाया गया। मुजफ्फरनगर के मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया को अपर आयुक्त राज्य कर गौतमबुद्ध नगर, मेरठ के संयुक्त मजिस्ट्रेट कंडारकर कमलकिशोर देवभूषण को सीडीओ मुजफ्फरनगर बनाया गया। वेटिंग में चल रहे आईएएस राजकुमार को विशेष सचिव ऊर्जा विभाग नियुक्त किया है। यहां देखें IAS पूरी लिस्ट… सोमवार देर रात हुए थे 9 IAS के ट्रांसफर बी. चंद्रकला को पंचायती राज से हटाया, वेटिंग में पीएन सिंह यूपी सरकार ने सोमवार देर रात भी 9 IAS अफसरों के ट्रांसफर किए थे। बी. चंद्रकला को पंचायती राज सचिव के पद से हटा दिया गया है, जबकि महिला कल्याण सचिव के पद पर यथावत रखा गया है। विशेष सचिव नगर विकास अमित सिंह को सचिव पंचायती राज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गन्ना आयुक्त पीएन सिंह को वेटिंग में डाल दिया है। पीएन सिंह की जगह भू-सम्पदा विनियमक प्राधिकरण (रेरा) के सचिव प्रमोद कुमार उपाध्याय को गन्ना आयुक्त बनाया गया है। समाज कल्याण विभाग के सचिव समीर वर्मा को महानिरीक्षक, निबंधन, उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा, लोक निर्माण विभाग के सचिव भूपेंद्र एस चौधरी को आयुक्त खाद्य एवं रसद की कमान सौंपी गई है। स्टेट नोडल अफसर प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना डॉ. हीरा लाल को आयुक्त एवं निबंधक सहकारी समितियां का कार्य सौंपा गया है। वहीं, सिंचाई विभाग के सचिव नवीन कुमार जीएस को स्टेट नोडल अफसर प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया है। इसके अलावा शासन, गृह विभाग के सचिव वैभव श्रीवास्तव को प्रबंध निदेशक PCDF, सचिव महिला कल्याण एवं पंचायती राज दिया गया है। देखिए लिस्ट- —————————- यह खबर भी पढ़िए… अतीक के हत्यारों का क्या होगा, फांसी के चांस 1%:आरोपी जेल में, परिवार खौफ में जी रहा; बोले- अतीक की गैंग धमका रही अतीक हत्याकांड में तीनों शूटर्स जेल में हैं। इनके परिवार को धमकियां मिल रही हैं। आरोपी कब बाहर आएंगे, ये कोई नहीं जानता। कानून के जानकर ये जरूर मानते हैं कि इन्हें फांसी होने के चांस सिर्फ 1% हैं। पढ़ें पूरी खबर… योगी सरकार ने मंगलवार रात 11 IPS अफसरों के तबादले कर दिए। बुलंदशहर, बाराबंकी, मथुरा और बागपत के SP बदले गए हैं। भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर की शिकायत पर गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा को हटा दिया गया है। उन्हें प्रयागराज रेंज का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। आगरा पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड़ को गाजियाबाद का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। उनकी जगह पर आगरा के पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार को आगरा कमिश्नर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंगलवार देर शाम को 16 IAS अफसरों के भी तबादले किए गए थे। चंदौली डीएम निखिल टीकाराम फुंडे को अयोध्या का डीएम बनाया गया। अयोध्या डीएम चंद्र विजय सिंह को अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग का विशेष सचिव बनाया गया। इन जिलों के SP-SSP बदले बुलंदशहर एसपी श्लोक कुमार को मथुरा का नया एसएसपी बनाया गया है। बाराबंकी के एसपी दिनेश कुमार सिंह को बुलंदशहर की कमान दी गई है। मथुरा के एसएसपी शैलेश पांडेय को आगरा का DIG बनाया। बागपत के पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय को बाराबंकी भेजा गया है। मेरठ में 6वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक सूरज कुमार राय को बागपत का एसपी बनाया गया है। प्रेम कुमार गौतम को एटीएस IG की जिम्मेदारी
प्रयागराज रेंज के पुलिस महानिरीक्षक प्रेम कुमार गौतम को एटीएस का पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, एटीएस लखनऊ में तैनात अपर पुलिस महानिदेशक नीलाब्जा चौधरी को सीआईडी में अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड के पुलिस अधीक्षक प्रेमचंद्र को मेरठ पीएसी का सेनानायक बनाया गया है। भाजपा विधायक की शिकायत के बाद IPS अजय पर एक्शन अजय कुमार मिश्रा गाजियाबाद के पहले पुलिस कमिश्नर थे। वे अपने ढाई साल के पूरे कार्यकाल में विवादों में रहे। पिछले 1 साल से जहां उनके खिलाफ लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने मोर्चा खोल रखा था। तो पिछले एक माह से डासना मंदिर के प्रमुख और श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद भी लगातार विरोध कर रहे थे। दोनों उन्हें गाजियाबाद से हटाने के लिए सीएम को लेटर भी लिखा था। एक हफ्ते पहले ही मंदिर में जूना अखाड़े की सबसे बड़ी कार्यकारिणी की बैठक कमिश्नर के खिलाफ हुई। गाजियाबाद को पुलिस कमिश्नर प्रणाली में लागू किए जाने के बाद 28 नवंबर 2022 को अजय कुमार मिश्रा को गाजियाबाद का पहला पुलिस कमिश्नर बनाया गया था। जनता से न मिलने और जन प्रतिनिधियों से न मिलने के कारण लगातार उनके खिलाफ शासन तक शिकायत थी। अजय मिश्रा के बारे में जानिए… अब IAS के ट्रांसफर पढ़िए… 2013 बैच के IAS अधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला को इटावा भेजा गया है। वे अभी तक कन्नौज के डीएम थे। उन्होंने 17 जुलाई, 2022 से अब तक करीब ढाई साल तक कन्नौज की कमान संभाली। प्रयागराज के नगर आयुक्त चंद्रमोहन मोहन गर्ग को चंदौली का डीएम नियुक्त किया है। वे 2016 बैच के IAS हैं। सहारनपुर के नगर आयुक्त संजय चौहान को अमेठी का जिलाधिकारी बनाया गया। इटावा के जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय को बदायूं का डीएम नियुक्त किया है। जौनपुर की मुख्य विकास अधिकारी बनीं मृणाली जोशी
मृणाली अविनाश जोशी को जौनपुर का मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है। वह 2021 बैच की आईएएस अधिकारी हैं और पुणे की रहने वाली हैं। इससे पहले वह गोरखपुर में संयुक्त मजिस्ट्रेट और एसडीएम सदर के पद पर थीं। मृणाली जोशी ने अर्थशास्त्र में स्नातक और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में पीजी किया है। उनकी पहली पोस्टिंग अलीगढ़ में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर हुई थी। इसके बाद गोरखपुर का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बनाया गया था। गोरखपुर में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया। मृणाली जोशी ने कहा, वह कार्यालय में आने वाले हर पीड़ित व्यक्ति को उचित और न्यायसंगत न्याय दिलाने का प्रयास करेंगी। उनका जोर सरकारी योजनाओं को बिना किसी भेदभाव के लागू करने पर रहेगा। वेटिंग चल रहे IAS राजकुमार को उर्जा विभाग का विशेष सचिव बनाया
जौनपुर के मुख्य विकास अधिकारी सीलम साईं तेजा को नगर आयुक्त प्रयागराज और अमेठी की जिलाधिकारी को निशा को राष्ट्रीय आयुष मिशन में मिशन निदेशक बनाया गया है। उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव शिपू गिरी को नगर आयुक्त सहारनपुर बनाया गया है। राष्ट्रीय आयुष मिशन के निदेशक मिशन निदेशक महेंद्र शर्मा को सचिव रेरा, बदायूं की जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव को उच्च शिक्षा विभाग का विशेष सचिव बनाया गया। मुजफ्फरनगर के मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया को अपर आयुक्त राज्य कर गौतमबुद्ध नगर, मेरठ के संयुक्त मजिस्ट्रेट कंडारकर कमलकिशोर देवभूषण को सीडीओ मुजफ्फरनगर बनाया गया। वेटिंग में चल रहे आईएएस राजकुमार को विशेष सचिव ऊर्जा विभाग नियुक्त किया है। यहां देखें IAS पूरी लिस्ट… सोमवार देर रात हुए थे 9 IAS के ट्रांसफर बी. चंद्रकला को पंचायती राज से हटाया, वेटिंग में पीएन सिंह यूपी सरकार ने सोमवार देर रात भी 9 IAS अफसरों के ट्रांसफर किए थे। बी. चंद्रकला को पंचायती राज सचिव के पद से हटा दिया गया है, जबकि महिला कल्याण सचिव के पद पर यथावत रखा गया है। विशेष सचिव नगर विकास अमित सिंह को सचिव पंचायती राज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गन्ना आयुक्त पीएन सिंह को वेटिंग में डाल दिया है। पीएन सिंह की जगह भू-सम्पदा विनियमक प्राधिकरण (रेरा) के सचिव प्रमोद कुमार उपाध्याय को गन्ना आयुक्त बनाया गया है। समाज कल्याण विभाग के सचिव समीर वर्मा को महानिरीक्षक, निबंधन, उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा, लोक निर्माण विभाग के सचिव भूपेंद्र एस चौधरी को आयुक्त खाद्य एवं रसद की कमान सौंपी गई है। स्टेट नोडल अफसर प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना डॉ. हीरा लाल को आयुक्त एवं निबंधक सहकारी समितियां का कार्य सौंपा गया है। वहीं, सिंचाई विभाग के सचिव नवीन कुमार जीएस को स्टेट नोडल अफसर प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया है। इसके अलावा शासन, गृह विभाग के सचिव वैभव श्रीवास्तव को प्रबंध निदेशक PCDF, सचिव महिला कल्याण एवं पंचायती राज दिया गया है। देखिए लिस्ट- —————————- यह खबर भी पढ़िए… अतीक के हत्यारों का क्या होगा, फांसी के चांस 1%:आरोपी जेल में, परिवार खौफ में जी रहा; बोले- अतीक की गैंग धमका रही अतीक हत्याकांड में तीनों शूटर्स जेल में हैं। इनके परिवार को धमकियां मिल रही हैं। आरोपी कब बाहर आएंगे, ये कोई नहीं जानता। कानून के जानकर ये जरूर मानते हैं कि इन्हें फांसी होने के चांस सिर्फ 1% हैं। पढ़ें पूरी खबर…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर