भारत-पाकिस्तान में तनाव के बीच हिसार के महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से सभी विमान सेवाएं रद्द कर दी गई हैं। यहां आज सुबह अयोध्या और दोपहर दिल्ली के लिए फ्लाइट जारी थी। ऐसे में हवाई सेवाएं बंद होने से एयरलाइंस की ओर से यात्रियों को मैसेज दे दिया गया। यात्रियों को संदेश दिया गया कि हवाई यात्रा के लिए आप अपनी यात्रा का समय बढ़ा सकते हैं या टिकट के पैसे वापस भी ले सकते हैं। ऐसे में यात्रियों को हवाई यात्रा की सुविधा नहीं मिल पाएगी। एयरपोर्ट पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सप्ताह में दो बार अयोध्या और दिल्ली के लिए विमान सेवाएं हैं। जानकारी के अनुसार हिसार एयरपोर्ट से 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर विमान सेवाएं शुरू की थी। तब से यह हवाई सुविधाएं चल रही है। हिसार एयरपोर्ट से जाने वाली फ्लाइट का समय दिल्ली से हिसार का समय 9.30 बजे है, जो हिसार 10.10 बजे पहुंचती है। तो वही हिसार से अयोध्या 10.35 बजे है, जो अयोध्या 12.35 बजे पहुंचती है। ऐसे ही अयोध्या से हिसार दोपहर 1 बजे है, जो हिसार दोपहर 3 बजे पहुंचती है। हिसार से दिल्ली दोपहर 3.25 बजे, जो दिल्ली 4.05 बजे पहुंचती है। भारत-पाकिस्तान में तनाव के बीच हिसार के महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से सभी विमान सेवाएं रद्द कर दी गई हैं। यहां आज सुबह अयोध्या और दोपहर दिल्ली के लिए फ्लाइट जारी थी। ऐसे में हवाई सेवाएं बंद होने से एयरलाइंस की ओर से यात्रियों को मैसेज दे दिया गया। यात्रियों को संदेश दिया गया कि हवाई यात्रा के लिए आप अपनी यात्रा का समय बढ़ा सकते हैं या टिकट के पैसे वापस भी ले सकते हैं। ऐसे में यात्रियों को हवाई यात्रा की सुविधा नहीं मिल पाएगी। एयरपोर्ट पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सप्ताह में दो बार अयोध्या और दिल्ली के लिए विमान सेवाएं हैं। जानकारी के अनुसार हिसार एयरपोर्ट से 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर विमान सेवाएं शुरू की थी। तब से यह हवाई सुविधाएं चल रही है। हिसार एयरपोर्ट से जाने वाली फ्लाइट का समय दिल्ली से हिसार का समय 9.30 बजे है, जो हिसार 10.10 बजे पहुंचती है। तो वही हिसार से अयोध्या 10.35 बजे है, जो अयोध्या 12.35 बजे पहुंचती है। ऐसे ही अयोध्या से हिसार दोपहर 1 बजे है, जो हिसार दोपहर 3 बजे पहुंचती है। हिसार से दिल्ली दोपहर 3.25 बजे, जो दिल्ली 4.05 बजे पहुंचती है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
