भिवानी को बजट में नहीं मिली बड़ी सौगात:बनेगा रिंग रोड, हांसी मार्ग होगा फोरलेन, लोहारू फोर्ट पर्यटन के लिए होगा विकसित

भिवानी को बजट में नहीं मिली बड़ी सौगात:बनेगा रिंग रोड, हांसी मार्ग होगा फोरलेन, लोहारू फोर्ट पर्यटन के लिए होगा विकसित

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को प्रदेश का बजट पेश किया। लेकिन भिवानी को इस बजट में अधिक सौगात नहीं मिली। हालांकि लोगों को बजट से काफी उम्मीद थी। राजनीतिक नजरिए से देखें तो भिवानी हमेशा ही अग्रणी रहा है। वहीं भाजपा का पलडा यहां भारी रहा है। चार में से तीन विधानसभा सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों को जिताकर विधानसभा भेजा। वहीं लोकसभा में भिवानी-महेंद्रगढ़ से सांसद भी भाजपा के ही हैं। यहां तक कि तोशाम से विधायक श्रुति चौधरी को सिंचाई एवं महिला बाल विकास मंत्री बनाया गया है। हालांकि भिवानी को रिंग रोड, हांसी सड़क के फोर लाइन व लोहारू फोर्ट को विकसित करने की घोषणा की है। बता दें कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य के इतिहास में पहली बार 2 लाख 5 हजार 17 करोड़ का बजट पेश किया। प्रदेश में अब तक का यह सबसे ज्यादा बजट है। CM ने 80 पेज का बजट भाषण पढ़ा। जिसमें 161 पॉइंट्स थे। CM का बजट भाषण 2 घंटे 57 मिनट चला। भिवानी जिले को बजट में यह मिले सौगात
1. भिवानी में रिंग रोड बनाया जाएगा।
2. भिवानी-हांसी फोर लेन का कार्य चल रहा है। 3. भिवानी के लोहारू फोर्ट को पर्यटन के लिए विकसित किया जाएगा।
4. भिवानी के पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दाखिले के लिए तैयारी पूरी कर ली है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की अनुमति के लिए शीघ्र ही आवेदन कर रहे हैं।
5. सिवानी ब्लॉक में नया मॉडल संस्कृति स्कूल बनेगा।
6. भिवानी को एडवांस लाइफ स्पोर्ट एंबुलेंस मिलेंगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को प्रदेश का बजट पेश किया। लेकिन भिवानी को इस बजट में अधिक सौगात नहीं मिली। हालांकि लोगों को बजट से काफी उम्मीद थी। राजनीतिक नजरिए से देखें तो भिवानी हमेशा ही अग्रणी रहा है। वहीं भाजपा का पलडा यहां भारी रहा है। चार में से तीन विधानसभा सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों को जिताकर विधानसभा भेजा। वहीं लोकसभा में भिवानी-महेंद्रगढ़ से सांसद भी भाजपा के ही हैं। यहां तक कि तोशाम से विधायक श्रुति चौधरी को सिंचाई एवं महिला बाल विकास मंत्री बनाया गया है। हालांकि भिवानी को रिंग रोड, हांसी सड़क के फोर लाइन व लोहारू फोर्ट को विकसित करने की घोषणा की है। बता दें कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य के इतिहास में पहली बार 2 लाख 5 हजार 17 करोड़ का बजट पेश किया। प्रदेश में अब तक का यह सबसे ज्यादा बजट है। CM ने 80 पेज का बजट भाषण पढ़ा। जिसमें 161 पॉइंट्स थे। CM का बजट भाषण 2 घंटे 57 मिनट चला। भिवानी जिले को बजट में यह मिले सौगात
1. भिवानी में रिंग रोड बनाया जाएगा।
2. भिवानी-हांसी फोर लेन का कार्य चल रहा है। 3. भिवानी के लोहारू फोर्ट को पर्यटन के लिए विकसित किया जाएगा।
4. भिवानी के पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दाखिले के लिए तैयारी पूरी कर ली है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की अनुमति के लिए शीघ्र ही आवेदन कर रहे हैं।
5. सिवानी ब्लॉक में नया मॉडल संस्कृति स्कूल बनेगा।
6. भिवानी को एडवांस लाइफ स्पोर्ट एंबुलेंस मिलेंगी।   हरियाणा | दैनिक भास्कर