भिवानी जंक्शन से ट्रेनें चलाने की मांग:सिटी स्टेशन पर सुविधाएं नहीं, रात में महिला यात्री असुरक्षित, एक टिकट काउंटर

भिवानी जंक्शन से ट्रेनें चलाने की मांग:सिटी स्टेशन पर सुविधाएं नहीं, रात में महिला यात्री असुरक्षित, एक टिकट काउंटर

हरियाणा के भिवानी जिले रेलवे जंक्शन से दिल्ली और हिसार जाने वाली ट्रेनों को सिटी स्टेशन से चलाए जाने के फैसले से यात्री परेशान हैं। राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने मुद्दे को रेल मंत्री के सामने उठाया है।रेलवे विभाग ने 28 जनवरी से किसान एक्सप्रेस और हिसार इंटरसिटी ट्रेन को सिटी स्टेशन से चलाने का निर्णय लिया था। यात्रियों को जाना पड़ रहा 7 किमी दूर यात्रियों को अब शहर से 7 किलोमीटर दूर स्थित सिटी स्टेशन जाना पड़ता है। स्टेशन पर बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। यहां न तो शेड है और न ही सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम हैं। रात के समय स्टेशन से शहर आने-जाने के लिए ऑटो या टैक्सी की सुविधा नहीं है। महिला यात्री खासतौर पर असुरक्षित महसूस करती हैं। एक ही टिकट खिड़की होने से यात्रियों को टिकट लेने में भी परेशानी होती है। बिना टिकट के यात्रा का जोखिम कई बार टिकट न मिलने पर यात्रा रद्द करनी पड़ती है या बिना टिकट यात्रा का जोखिम उठाना पड़ता है। दैनिक यात्री संघ ने राज्यसभा सांसद किरण चौधरी, सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी और भिवानी-महेंद्रगढ़ सांसद धर्मवीर सिंह से इस समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है। हजारों यात्रियों ने इन ट्रेनों को फिर से भिवानी रेलवे जंक्शन से चलाने की मांग की है। हरियाणा के भिवानी जिले रेलवे जंक्शन से दिल्ली और हिसार जाने वाली ट्रेनों को सिटी स्टेशन से चलाए जाने के फैसले से यात्री परेशान हैं। राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने मुद्दे को रेल मंत्री के सामने उठाया है।रेलवे विभाग ने 28 जनवरी से किसान एक्सप्रेस और हिसार इंटरसिटी ट्रेन को सिटी स्टेशन से चलाने का निर्णय लिया था। यात्रियों को जाना पड़ रहा 7 किमी दूर यात्रियों को अब शहर से 7 किलोमीटर दूर स्थित सिटी स्टेशन जाना पड़ता है। स्टेशन पर बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। यहां न तो शेड है और न ही सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम हैं। रात के समय स्टेशन से शहर आने-जाने के लिए ऑटो या टैक्सी की सुविधा नहीं है। महिला यात्री खासतौर पर असुरक्षित महसूस करती हैं। एक ही टिकट खिड़की होने से यात्रियों को टिकट लेने में भी परेशानी होती है। बिना टिकट के यात्रा का जोखिम कई बार टिकट न मिलने पर यात्रा रद्द करनी पड़ती है या बिना टिकट यात्रा का जोखिम उठाना पड़ता है। दैनिक यात्री संघ ने राज्यसभा सांसद किरण चौधरी, सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी और भिवानी-महेंद्रगढ़ सांसद धर्मवीर सिंह से इस समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है। हजारों यात्रियों ने इन ट्रेनों को फिर से भिवानी रेलवे जंक्शन से चलाने की मांग की है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर