भिवानी में जहां भाजपा कमजोर वहां नहीं उतारे उम्मीदवार:20 साल में 3 विधायक देने वाले बवानीखेड़ा में प्रत्याशी घोषित, लोहारू-सिवानी निर्दलीयों के हवाले

भिवानी में जहां भाजपा कमजोर वहां नहीं उतारे उम्मीदवार:20 साल में 3 विधायक देने वाले बवानीखेड़ा में प्रत्याशी घोषित, लोहारू-सिवानी निर्दलीयों के हवाले

भिवानी जिले में भाजपा जहां पर कमजोर पड़ी, वहां नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारने से भी कतराती नजर आई। भिवानी की तीन नगर पालिकाओं बवानीखेड़ा, लोहारू व सिवानी में चुनाव हैं। भाजपा ने केवल बवानीखेड़ा में ही अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी को उतारा है। जबकि सिवानी व लोहारू को ओपन रखा है। यहां 2014 से पहले कभी भी कमल नहीं खिला बता दें कि बवानीखेड़ा नगर पालिका बवानीखेड़ा विधानसभा के अंतर्गत आती है और सिवानी व लोहारू नगर पालिका लोहारू विधानसभा के अंतर्गत आती है। बवानीखेड़ा विधानसभा से पिछले 20 साल की बात करें तो विधानसभा चुनाव में यहां एक बार कांग्रेस व अब लगातार तीन बार भाजपा के विधायक जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। यहां से भाजपा ने नगर पालिका में अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित किया है। हालांकि बवानीखेड़ा विधानसभा में 2014 से पहले कभी भी कमल नहीं खिला। लोहारू में 2019 को छोड़कर कभी नहीं जीती भाजपा
वहीं लोहारू विधानसभा की बात करें तो यहां भाजपा का अधिक अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा। वर्ष 2019 विधानसभा चुनाव को छोड़ दें तो भाजपा कभी नहीं जीती। बीती 20 साल की बात करें तो यहां से चार विधानसभा चुनावों में 2 बार इंडियन नेशनल लोकदल, एक बार भाजपा व हाल में कांग्रेस जीती है। वहीं सिवानी व लोहारू नगर पालिका लोहारू विधानसभा के अंतर्गत आती है। जहां भाजपा ने कोई भी उम्मीदवार नहीं उतारा। हालांकि कांग्रेस ने तीनों नगर पालिकाओं में कहीं पर भी उम्मीदवार नहीं उतारे हैं। पिछले 20 साल से भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा
वर्ष विजेता
2009 श्रुति चौधरी (कांग्रेस)
2014 धर्मबीर सिंह (भाजपा)
2019 धर्मबीर सिंह (भाजपा)
2024 धर्मबीर सिंह (भाजपा) बवानीखेड़ा विधानसभा
वर्ष विधायक
2009 रामकिशन फौजी (कांग्रेस)
2014 बिशंभर वाल्मीकि (भाजपा)
2019 बिशंभर वाल्मीकि (भाजपा)
2024 कपूर सिंह (भाजपा) लोहारू विधानसभा
वर्ष विधायक
2009 धर्मपाल ओबरा (इनेलो)
2014 ओमप्रकाश (इनेलो)
2019 जयप्रकाश दलाल (भाजपा)
2024 राजबीर फरटिया (कांग्रेस) तोशाम विधानसभा
वर्ष विधायक
2009 किरण चौधरी (कांग्रेस)
2014 किरण चौधरी (कांग्रेस)
2019 किरण चौधरी (कांग्रेस)
2024 श्रुति चौधरी (भाजपा) भिवानी विधानसभा
वर्ष विधायक
2009 घनश्याम सर्राफ (भाजपा)
2014 घनश्याम सर्राफ (भाजपा)
2019 घनश्याम सर्राफ (भाजपा)
2024 घनश्याम सर्राफ (भाजपा) भिवानी जिले में भाजपा जहां पर कमजोर पड़ी, वहां नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारने से भी कतराती नजर आई। भिवानी की तीन नगर पालिकाओं बवानीखेड़ा, लोहारू व सिवानी में चुनाव हैं। भाजपा ने केवल बवानीखेड़ा में ही अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी को उतारा है। जबकि सिवानी व लोहारू को ओपन रखा है। यहां 2014 से पहले कभी भी कमल नहीं खिला बता दें कि बवानीखेड़ा नगर पालिका बवानीखेड़ा विधानसभा के अंतर्गत आती है और सिवानी व लोहारू नगर पालिका लोहारू विधानसभा के अंतर्गत आती है। बवानीखेड़ा विधानसभा से पिछले 20 साल की बात करें तो विधानसभा चुनाव में यहां एक बार कांग्रेस व अब लगातार तीन बार भाजपा के विधायक जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। यहां से भाजपा ने नगर पालिका में अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित किया है। हालांकि बवानीखेड़ा विधानसभा में 2014 से पहले कभी भी कमल नहीं खिला। लोहारू में 2019 को छोड़कर कभी नहीं जीती भाजपा
वहीं लोहारू विधानसभा की बात करें तो यहां भाजपा का अधिक अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा। वर्ष 2019 विधानसभा चुनाव को छोड़ दें तो भाजपा कभी नहीं जीती। बीती 20 साल की बात करें तो यहां से चार विधानसभा चुनावों में 2 बार इंडियन नेशनल लोकदल, एक बार भाजपा व हाल में कांग्रेस जीती है। वहीं सिवानी व लोहारू नगर पालिका लोहारू विधानसभा के अंतर्गत आती है। जहां भाजपा ने कोई भी उम्मीदवार नहीं उतारा। हालांकि कांग्रेस ने तीनों नगर पालिकाओं में कहीं पर भी उम्मीदवार नहीं उतारे हैं। पिछले 20 साल से भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा
वर्ष विजेता
2009 श्रुति चौधरी (कांग्रेस)
2014 धर्मबीर सिंह (भाजपा)
2019 धर्मबीर सिंह (भाजपा)
2024 धर्मबीर सिंह (भाजपा) बवानीखेड़ा विधानसभा
वर्ष विधायक
2009 रामकिशन फौजी (कांग्रेस)
2014 बिशंभर वाल्मीकि (भाजपा)
2019 बिशंभर वाल्मीकि (भाजपा)
2024 कपूर सिंह (भाजपा) लोहारू विधानसभा
वर्ष विधायक
2009 धर्मपाल ओबरा (इनेलो)
2014 ओमप्रकाश (इनेलो)
2019 जयप्रकाश दलाल (भाजपा)
2024 राजबीर फरटिया (कांग्रेस) तोशाम विधानसभा
वर्ष विधायक
2009 किरण चौधरी (कांग्रेस)
2014 किरण चौधरी (कांग्रेस)
2019 किरण चौधरी (कांग्रेस)
2024 श्रुति चौधरी (भाजपा) भिवानी विधानसभा
वर्ष विधायक
2009 घनश्याम सर्राफ (भाजपा)
2014 घनश्याम सर्राफ (भाजपा)
2019 घनश्याम सर्राफ (भाजपा)
2024 घनश्याम सर्राफ (भाजपा)   हरियाणा | दैनिक भास्कर