भिवानी में हुई इनेलो की बैठक:चौटाला परिवार एक होने पर बोले डबवाली विधायक, आदित्या ने कहा- राजनीतिक तौर पर राहें अलग

भिवानी में हुई इनेलो की बैठक:चौटाला परिवार एक होने पर बोले डबवाली विधायक, आदित्या ने कहा- राजनीतिक तौर पर राहें अलग

भिवानी की जाट धर्मशाला में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के संगठन की मजबूती को लेकर बैठक का आयोजन किया। बैठक में डबवाली से विधायक आदित्य चौटाला व इनेलो महिला सैल की हरियाणा संयोजक सुनैना चौटाला पहुंची। इस बैठक में कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इनेलो से जोड़ा जा सकें। विधायक आदित्य चौटाला ने कहा कि अभी हमारी नेशनल बॉडी व स्टेट बाड़ी का गठन व घोषणा हो चुकी है। अब हरियाणा को तीन जोन में विभाजित किया गया है। आज (मंगलवार को) बैठक भिवानी को लेकर आयोजित की गई थी। जिले में जितने भी कार्यकर्ता हैं, उनसे सलाह करके हलका के प्रधान व कार्यकारिणी बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया है। बहुत जल्दी ही विधानसभा लेवल की कार्यकारिणी बनाई जाएगी। राजनीतिक तौर पर दोनों की राहें अलग
चौटाला परिवार एक होने के सवाल पर आदित्य चौटाला ने कहा कि राजनीतिक तौर पर राहें अलग हैं सबकी। लेकिन कोई ऐसी बात होती है तो परिवार अच्छे व बुरे वक्त में बैठता भी है। उनका अलग काम है अपना, इनेलो संगठन पर अधिक फोकस कर रही है। जितने भी इनेलो के पुराने साथी हैं, जो किन्हीं कारणों से हमसे दूर चले गए हैं। उनको मनाकर इनेलो में वापस ला रहे हैं। इनेलो के समझदार कार्यकर्ता हैं, जो ताऊ देवीलाल के नीतियों पर चल रहे हैं। भिवानी की जाट धर्मशाला में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के संगठन की मजबूती को लेकर बैठक का आयोजन किया। बैठक में डबवाली से विधायक आदित्य चौटाला व इनेलो महिला सैल की हरियाणा संयोजक सुनैना चौटाला पहुंची। इस बैठक में कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इनेलो से जोड़ा जा सकें। विधायक आदित्य चौटाला ने कहा कि अभी हमारी नेशनल बॉडी व स्टेट बाड़ी का गठन व घोषणा हो चुकी है। अब हरियाणा को तीन जोन में विभाजित किया गया है। आज (मंगलवार को) बैठक भिवानी को लेकर आयोजित की गई थी। जिले में जितने भी कार्यकर्ता हैं, उनसे सलाह करके हलका के प्रधान व कार्यकारिणी बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया है। बहुत जल्दी ही विधानसभा लेवल की कार्यकारिणी बनाई जाएगी। राजनीतिक तौर पर दोनों की राहें अलग
चौटाला परिवार एक होने के सवाल पर आदित्य चौटाला ने कहा कि राजनीतिक तौर पर राहें अलग हैं सबकी। लेकिन कोई ऐसी बात होती है तो परिवार अच्छे व बुरे वक्त में बैठता भी है। उनका अलग काम है अपना, इनेलो संगठन पर अधिक फोकस कर रही है। जितने भी इनेलो के पुराने साथी हैं, जो किन्हीं कारणों से हमसे दूर चले गए हैं। उनको मनाकर इनेलो में वापस ला रहे हैं। इनेलो के समझदार कार्यकर्ता हैं, जो ताऊ देवीलाल के नीतियों पर चल रहे हैं।   हरियाणा | दैनिक भास्कर