यूपी उपचुनाव में वार-पलटवार का दौर शुरू हो गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेस सिंबल-कार्यालय सपा को सौंप दे। राहुल गांधी साइकिल की अगली सीट पर बैठने का सपना देख रहे थे। सपा ने वो सपना छीन लिया। ये स्वार्थी लोगों का गठबंधन है। भूपेंद्र चौधरी मुरादाबाद में कुंदरकी उपचुनाव में रामवीर सिंह ठाकुर के नामांकन में शामिल होने कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। वहीं, निषाद पार्टी ने सपा के ’27 का सत्ताधीश’ पर पलटवार किया है। लखनऊ में भाजपा मुख्यालय पर पोस्टर लगवाए। इसमें कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद को ’27 का खेवनहार’ बताया है। इधर, अंबेडकरनगर की कटेहरी सीट से भाजपा प्रत्याशी धर्मराज निषाद की जुबान फिसल गई। नामांकन के बाद जनसभा में कहा- हाथी का बटन दबाना है, फिर उन्होंने खुद को संभालते हुए कहा- नहीं, नहीं कमल पर वोट देना है। धर्मराज निषाद तीन बार बसपा के टिकट पर चुनाव जीतकर कटेहरी से विधायक बने थे। 2007 से 2012 तक मायावती ने उन्हें मंत्री पद भी दिया था। भाजपा से नाराजगी की खबरों के बीच मंत्री संजय निषाद ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के साथ लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कहा- हम नाराज नहीं हैं, सीट नहीं, जीत चाहिए। हम NDA प्रत्याशियों को जिताने के लिए काम करेंगे। कानपुर में सपा विधायक अमिताभ बाजपेई की पुलिस से झड़प हो गई। वो नामांकन कक्ष में जाना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। यूपी उपचुनाव से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए नीचे दिए ब्लॉग से गुजर जाइए… यूपी उपचुनाव में वार-पलटवार का दौर शुरू हो गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेस सिंबल-कार्यालय सपा को सौंप दे। राहुल गांधी साइकिल की अगली सीट पर बैठने का सपना देख रहे थे। सपा ने वो सपना छीन लिया। ये स्वार्थी लोगों का गठबंधन है। भूपेंद्र चौधरी मुरादाबाद में कुंदरकी उपचुनाव में रामवीर सिंह ठाकुर के नामांकन में शामिल होने कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। वहीं, निषाद पार्टी ने सपा के ’27 का सत्ताधीश’ पर पलटवार किया है। लखनऊ में भाजपा मुख्यालय पर पोस्टर लगवाए। इसमें कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद को ’27 का खेवनहार’ बताया है। इधर, अंबेडकरनगर की कटेहरी सीट से भाजपा प्रत्याशी धर्मराज निषाद की जुबान फिसल गई। नामांकन के बाद जनसभा में कहा- हाथी का बटन दबाना है, फिर उन्होंने खुद को संभालते हुए कहा- नहीं, नहीं कमल पर वोट देना है। धर्मराज निषाद तीन बार बसपा के टिकट पर चुनाव जीतकर कटेहरी से विधायक बने थे। 2007 से 2012 तक मायावती ने उन्हें मंत्री पद भी दिया था। भाजपा से नाराजगी की खबरों के बीच मंत्री संजय निषाद ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के साथ लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कहा- हम नाराज नहीं हैं, सीट नहीं, जीत चाहिए। हम NDA प्रत्याशियों को जिताने के लिए काम करेंगे। कानपुर में सपा विधायक अमिताभ बाजपेई की पुलिस से झड़प हो गई। वो नामांकन कक्ष में जाना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। यूपी उपचुनाव से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए नीचे दिए ब्लॉग से गुजर जाइए… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
भूपेंद्र बोले- कांग्रेस सिंबल-कार्यालय सपा को सौंप दे:भाजपा प्रत्याशी धर्मराज बोले- हाथी का बटन दबाना; कांग्रेस ने बागी जिलाध्यक्ष को हटाया
