हरियाणा में आज 10 जिलों में बारिश का अलर्ट:तेज हवाएं चलेंगी, रोहतक सबसे गर्म, तापमान 45.3°C, करनाल में 3.8°C की गिरावट

हरियाणा में आज 10 जिलों में बारिश का अलर्ट:तेज हवाएं चलेंगी, रोहतक सबसे गर्म, तापमान 45.3°C, करनाल में 3.8°C की गिरावट

भारत मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ (IMD) ने हरियाणा के 10 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। जिसके तहत इन जिलों में आंधी के साथ बारिश की संभावना है। विभाग ने अगले चार दिनों (19 मई से 22 मई तक) के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। चारों दिन प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश की संभावना है। पूर्वानुमान के अनुसार 19 मई को प्रदेश के 10 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, फरीदाबाद, पलवल, पानीपत और सोनीपत) में 25 फीसदी तक बारिश हो सकती है। वहीं 12 जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। इसके अलावा 20 मई को 2 जिलों पंचकूला और यमुनानगर में 25 फीसदी तक बारिश होने की संभावना है, जबकि 20 जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। 21 मई को राज्य के 13 जिलों (सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात) में 25 फीसदी तक बारिश हो सकती है। अन्य 9 जिलों में मौसम शुष्क रहेगा. 22 मई को 10 जिलों (सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात) में 25 फीसदी तक बारिश हो सकती है, जबकि 12 जिलों का मौसम शुष्क रहेगा। हरियाणा में रोहतक सबसे गर्म रहा शनिवार को हरियाणा के अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ। प्रदेश का अधिकतम तापमान भी सामान्य के करीब है। इधर, रोहतक प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। रोहतक का अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस मापा गया। 24 घंटे में बदला तापमान पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो प्रदेश भर के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हरियाणा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी मेवात जिले में 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। जिसके बाद मेवात का अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। वहीं, सबसे ज्यादा गिरावट करनाल में 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। जिसके बाद करनाल का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ (IMD) ने हरियाणा के 10 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। जिसके तहत इन जिलों में आंधी के साथ बारिश की संभावना है। विभाग ने अगले चार दिनों (19 मई से 22 मई तक) के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। चारों दिन प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश की संभावना है। पूर्वानुमान के अनुसार 19 मई को प्रदेश के 10 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, फरीदाबाद, पलवल, पानीपत और सोनीपत) में 25 फीसदी तक बारिश हो सकती है। वहीं 12 जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। इसके अलावा 20 मई को 2 जिलों पंचकूला और यमुनानगर में 25 फीसदी तक बारिश होने की संभावना है, जबकि 20 जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। 21 मई को राज्य के 13 जिलों (सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात) में 25 फीसदी तक बारिश हो सकती है। अन्य 9 जिलों में मौसम शुष्क रहेगा. 22 मई को 10 जिलों (सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात) में 25 फीसदी तक बारिश हो सकती है, जबकि 12 जिलों का मौसम शुष्क रहेगा। हरियाणा में रोहतक सबसे गर्म रहा शनिवार को हरियाणा के अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ। प्रदेश का अधिकतम तापमान भी सामान्य के करीब है। इधर, रोहतक प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। रोहतक का अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस मापा गया। 24 घंटे में बदला तापमान पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो प्रदेश भर के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हरियाणा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी मेवात जिले में 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। जिसके बाद मेवात का अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। वहीं, सबसे ज्यादा गिरावट करनाल में 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। जिसके बाद करनाल का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।   हरियाणा | दैनिक भास्कर