रोहतक जिले में नगर निगम चुनाव के लिए बिसात बिछ चुकी है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब प्रत्याशियों ने मतदान तक प्रचार-प्रसार के लिए कमर कस ली है। प्रत्याशी पूरे जोश के साथ चुनाव मैदान में कूद पड़े हैं। नगर निगम चुनाव में 4 ऐसे वार्ड हैं, जिनमें दो प्रत्याशियों के बीच आमने-सामने की टक्कर होगी। इन वार्डों में वार्ड 10, 15, 16 और 17 शामिल हैं। वहीं, वार्ड 14 में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा, जिसे राजनीतिक दृष्टि से काफी गर्म माना जा रहा है। वार्ड 14 में भूपेंद्र हुड्डा का घर
वार्ड 14 को राजनीतिक दृष्टि से इसलिए खास माना जा रहा है, क्योंकि इस वार्ड में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का आवास भी पड़ता है। हालांकि यहां से भाजपा का पार्षद लगातार बनता आ रहा है, लेकिन फिर भी इस वार्ड को काफी गंभीरता से लिया जा रहा है। यहां से भाजपा की टिकट पर पार्षद कंचन खुराना मैदान में है तो कांग्रेस से पूर्व मंत्री सुभाष बतरा की बेटी आरती जुनेजा टक्कर दे रही हैं। वहीं निर्दलीय पल्लवी हांडा दोनों का समीकरण बिगाड़ने का प्रयास करेगी। 3 वार्डों में भाजपा व कांग्रेस में सीधा मुकाबला
निगम क्षेत्र के 22 वार्डों में से तीन वार्ड ऐसे हैं, जिनमें भाजपा व कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर देखने को मिलेगी। इनमें वार्ड 15 से भाजपा की टिकट पर पूर्व पार्षद अनिता मिगलानी का मुकाबला कांग्रेस के संजय कुमार से है। वहीं वार्ड 16 में भाजपा से पूर्व पार्षद मुक्ता नागपाल के सामने कांग्रेस से मयूर मैदान में है। वार्ड 17 में भाजपा की पूर्व पार्षद डिंपल जैन का मुकाबला लगातार पार्षद बनते आ रहे कांग्रेस के पूर्व पार्षद गुलशन ईश पुनियानी के साथ हैं। वार्ड 10 में भाजपा के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी नगर निगम के वार्ड 10 की बात करें तो यहां भाजपा के टिकट पर मेजर ज्योति बोहर के खिलाफ निर्दलीय मनीषा चुनाव लड़ रही हैं। दोनों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है। इसके अलावा वार्ड 8, 18 और वार्ड 22 में भी निर्दलीय प्रत्याशी भाजपा और कांग्रेस का समीकरण बिगाड़ेंगे। दोनों वार्ड में सिर्फ 4 प्रत्याशी ही मैदान में हैं। वार्ड 1 और 21 में सबसे ज्यादा उम्मीदवार निगम क्षेत्र के वार्ड 1 से 11 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि वार्ड 21 में सबसे ज्यादा 12 उम्मीदवार हैं। वार्ड 12 से 9 और वार्ड 5 से 8 उम्मीदवारों के बीच वोट बंटेंगे। वार्ड 13, 19 और 20 में 7-7 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है, जिसमें निर्दलीय उम्मीदवार भाजपा और कांग्रेस के वोट काटेंगे। रोहतक जिले में नगर निगम चुनाव के लिए बिसात बिछ चुकी है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब प्रत्याशियों ने मतदान तक प्रचार-प्रसार के लिए कमर कस ली है। प्रत्याशी पूरे जोश के साथ चुनाव मैदान में कूद पड़े हैं। नगर निगम चुनाव में 4 ऐसे वार्ड हैं, जिनमें दो प्रत्याशियों के बीच आमने-सामने की टक्कर होगी। इन वार्डों में वार्ड 10, 15, 16 और 17 शामिल हैं। वहीं, वार्ड 14 में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा, जिसे राजनीतिक दृष्टि से काफी गर्म माना जा रहा है। वार्ड 14 में भूपेंद्र हुड्डा का घर
वार्ड 14 को राजनीतिक दृष्टि से इसलिए खास माना जा रहा है, क्योंकि इस वार्ड में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का आवास भी पड़ता है। हालांकि यहां से भाजपा का पार्षद लगातार बनता आ रहा है, लेकिन फिर भी इस वार्ड को काफी गंभीरता से लिया जा रहा है। यहां से भाजपा की टिकट पर पार्षद कंचन खुराना मैदान में है तो कांग्रेस से पूर्व मंत्री सुभाष बतरा की बेटी आरती जुनेजा टक्कर दे रही हैं। वहीं निर्दलीय पल्लवी हांडा दोनों का समीकरण बिगाड़ने का प्रयास करेगी। 3 वार्डों में भाजपा व कांग्रेस में सीधा मुकाबला
निगम क्षेत्र के 22 वार्डों में से तीन वार्ड ऐसे हैं, जिनमें भाजपा व कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर देखने को मिलेगी। इनमें वार्ड 15 से भाजपा की टिकट पर पूर्व पार्षद अनिता मिगलानी का मुकाबला कांग्रेस के संजय कुमार से है। वहीं वार्ड 16 में भाजपा से पूर्व पार्षद मुक्ता नागपाल के सामने कांग्रेस से मयूर मैदान में है। वार्ड 17 में भाजपा की पूर्व पार्षद डिंपल जैन का मुकाबला लगातार पार्षद बनते आ रहे कांग्रेस के पूर्व पार्षद गुलशन ईश पुनियानी के साथ हैं। वार्ड 10 में भाजपा के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी नगर निगम के वार्ड 10 की बात करें तो यहां भाजपा के टिकट पर मेजर ज्योति बोहर के खिलाफ निर्दलीय मनीषा चुनाव लड़ रही हैं। दोनों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है। इसके अलावा वार्ड 8, 18 और वार्ड 22 में भी निर्दलीय प्रत्याशी भाजपा और कांग्रेस का समीकरण बिगाड़ेंगे। दोनों वार्ड में सिर्फ 4 प्रत्याशी ही मैदान में हैं। वार्ड 1 और 21 में सबसे ज्यादा उम्मीदवार निगम क्षेत्र के वार्ड 1 से 11 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि वार्ड 21 में सबसे ज्यादा 12 उम्मीदवार हैं। वार्ड 12 से 9 और वार्ड 5 से 8 उम्मीदवारों के बीच वोट बंटेंगे। वार्ड 13, 19 और 20 में 7-7 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है, जिसमें निर्दलीय उम्मीदवार भाजपा और कांग्रेस के वोट काटेंगे। हरियाणा | दैनिक भास्कर
