मंडी में महासंघ प्रदेशाध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर ने कांग्रेस को घेरा:2 साल से नहीं JCC की बैठक, एरियर-भत्तों के भुगतान की मांग

मंडी में महासंघ प्रदेशाध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर ने कांग्रेस को घेरा:2 साल से नहीं JCC की बैठक, एरियर-भत्तों के भुगतान की मांग

हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर ने सरकार से कर्मचारियों की संयुक्त सलाहकार समिति(JCC) की बैठक जल्द बुलाने की मांग की है। मंडी में आयोजित पत्रकारवार्ता में उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के दो साल से अधिक के कार्यकाल में एक भी JCC बैठक नहीं हुई है। प्रदेशाध्यक्ष ने रखी कर्मचारियों की मांग इस दौरान ठाकुर ने कर्मचारियों की प्रमुख मांगों को रखा। इनमें 1 जनवरी 2016 से लंबित एरियर का भुगतान शामिल है। साथ ही महंगाई भत्ते की किश्तें और इसका एरियर भी मांगा है। कर्मचारियों को हायर ग्रेड पे का लाभ भी जल्द देने की मांग की गई है। कर्मचारियों के पदों को निरस्त करने का विरोध उन्होंने पटवारी और कानूनगो का राज्य कैडर बनाने पर कर्मचारियों से बात करने की मांग भी की। महासंघ ने विभिन्न विभागों में कर्मचारियों के पदों को निरस्त किए जाने का विरोध किया है। ठाकुर का कहना है कि इन सभी मुद्दों का समाधान JCC की बैठक में ही संभव है। कार्यक्रम में ये सभी रहे मौजूद कार्यक्रम में महासंघ के महासचिव राजीव चौहान, शिमला अध्यक्ष नृपजीत सिंह, मंडी अध्यक्ष सतीश ठाकुर और राज्य संगठन सचिव राजेश राव समेत अन्य कर्मचारी नेता मौजूद रहे। हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर ने सरकार से कर्मचारियों की संयुक्त सलाहकार समिति(JCC) की बैठक जल्द बुलाने की मांग की है। मंडी में आयोजित पत्रकारवार्ता में उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के दो साल से अधिक के कार्यकाल में एक भी JCC बैठक नहीं हुई है। प्रदेशाध्यक्ष ने रखी कर्मचारियों की मांग इस दौरान ठाकुर ने कर्मचारियों की प्रमुख मांगों को रखा। इनमें 1 जनवरी 2016 से लंबित एरियर का भुगतान शामिल है। साथ ही महंगाई भत्ते की किश्तें और इसका एरियर भी मांगा है। कर्मचारियों को हायर ग्रेड पे का लाभ भी जल्द देने की मांग की गई है। कर्मचारियों के पदों को निरस्त करने का विरोध उन्होंने पटवारी और कानूनगो का राज्य कैडर बनाने पर कर्मचारियों से बात करने की मांग भी की। महासंघ ने विभिन्न विभागों में कर्मचारियों के पदों को निरस्त किए जाने का विरोध किया है। ठाकुर का कहना है कि इन सभी मुद्दों का समाधान JCC की बैठक में ही संभव है। कार्यक्रम में ये सभी रहे मौजूद कार्यक्रम में महासंघ के महासचिव राजीव चौहान, शिमला अध्यक्ष नृपजीत सिंह, मंडी अध्यक्ष सतीश ठाकुर और राज्य संगठन सचिव राजेश राव समेत अन्य कर्मचारी नेता मौजूद रहे।   हिमाचल | दैनिक भास्कर