हरियाणा के झज्जर शहर में मकान के विवाद में व्यक्ति ने अपने छोटे भाई की पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद जेठ ने भी फिनाइल पी लिया। व्यक्ति की हालत गंभीर देखते हुए उसे रोहतक PGI रेफर किया गया है। घटना रविवार रात प्रिया कॉलोनी की है। मृतका की पहचान सुनीता (50) के रूप में हुई है। उसके पति बलबीर की कई साल पहले मौत हो चुकी है। फिलहाल झज्जर सिटी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। मकान को लेकर चल रहा था विवाद
सोनीपत के रूखी गांव निवासी सुनील ने बताया कि कई साल से उसकी बहन सुनीता झज्जर शहर की प्रिया कॉलोनी में रहती थी। उसका अपने जेठ राजबीर से झज्जर शहर में मकान को लेकर एक साल से विवाद चल रहा था। रविवार को इसी विवाद के चलते उसकी बहन सुनीता की जेठ राजबीर से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ा तो कहासुनी झगड़े में बदल गई। वारदात के बाद जेठ ने भी पी लिया फिनाइल
राजबीर ने सुनीता पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। सुनीता को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भाभी सुनीता की हत्या के बाद उसके जेठ राजबीर ने भी फिनायल पी लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसका रोहतक PGI में इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने मृतक महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सामान्य अस्पताल में रखवाया है। कुछ समय से साथ रह रहा था आरोपी जेठ
सुनील ने आगे बताया कि सुनीता की 2 बेटियां है। उसने दोनों बेटियों की शादी कर दी है। दूसरी बेटी के जन्म से कुछ समय पहले ही पति बलबीर की मौत हो गई थी। कुछ साल पहले वह बेटियों के साथ झज्जर शहर की प्रिया कॉलोनी में रहने लगी थी। कुछ समय से आरोपी जेठ राजबीर भी उनके पास रहने आ गया था। राजबीर की उस मकान पर नजर थी। बेटियों के बयान के आधार पर रिपोर्ट दर्ज : डीएसपी
डीएसपी धर्मवीर ने बताया कि जिस मकान में सुनीता रह रही थी, उसी को लेकर उसका जेठ राजबीर से विवाद चल रहा था। फिलहाल मामले में सुनीता की बेटियों के बयान पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी ने भी जहरीला पदार्थ खाया है, उसकी हालत गंभीर है। वह PGI रोहतक में भर्ती है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की हालत में सुधार आने पर उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। हरियाणा के झज्जर शहर में मकान के विवाद में व्यक्ति ने अपने छोटे भाई की पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद जेठ ने भी फिनाइल पी लिया। व्यक्ति की हालत गंभीर देखते हुए उसे रोहतक PGI रेफर किया गया है। घटना रविवार रात प्रिया कॉलोनी की है। मृतका की पहचान सुनीता (50) के रूप में हुई है। उसके पति बलबीर की कई साल पहले मौत हो चुकी है। फिलहाल झज्जर सिटी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। मकान को लेकर चल रहा था विवाद
सोनीपत के रूखी गांव निवासी सुनील ने बताया कि कई साल से उसकी बहन सुनीता झज्जर शहर की प्रिया कॉलोनी में रहती थी। उसका अपने जेठ राजबीर से झज्जर शहर में मकान को लेकर एक साल से विवाद चल रहा था। रविवार को इसी विवाद के चलते उसकी बहन सुनीता की जेठ राजबीर से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ा तो कहासुनी झगड़े में बदल गई। वारदात के बाद जेठ ने भी पी लिया फिनाइल
राजबीर ने सुनीता पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। सुनीता को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भाभी सुनीता की हत्या के बाद उसके जेठ राजबीर ने भी फिनायल पी लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसका रोहतक PGI में इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने मृतक महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सामान्य अस्पताल में रखवाया है। कुछ समय से साथ रह रहा था आरोपी जेठ
सुनील ने आगे बताया कि सुनीता की 2 बेटियां है। उसने दोनों बेटियों की शादी कर दी है। दूसरी बेटी के जन्म से कुछ समय पहले ही पति बलबीर की मौत हो गई थी। कुछ साल पहले वह बेटियों के साथ झज्जर शहर की प्रिया कॉलोनी में रहने लगी थी। कुछ समय से आरोपी जेठ राजबीर भी उनके पास रहने आ गया था। राजबीर की उस मकान पर नजर थी। बेटियों के बयान के आधार पर रिपोर्ट दर्ज : डीएसपी
डीएसपी धर्मवीर ने बताया कि जिस मकान में सुनीता रह रही थी, उसी को लेकर उसका जेठ राजबीर से विवाद चल रहा था। फिलहाल मामले में सुनीता की बेटियों के बयान पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी ने भी जहरीला पदार्थ खाया है, उसकी हालत गंभीर है। वह PGI रोहतक में भर्ती है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की हालत में सुधार आने पर उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। हरियाणा | दैनिक भास्कर
