वृंदावन के प्रेम मंदिर में दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं के दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे की चोटी खींची। पुरुषों ने लात-घूसे बरसाए। इससे मंदिर में अफरा-तफरी मच गई। शोरगुल सुनकर मंदिर के सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों के लोगों को समझाकर शांत कराया। कहा जा रहा है कि होली के दिन यह घटना हुई। लेकिन, इसका वीडियो आज (मंगलवार को) सामने आया है। पहले 2 तस्वीरें देखिए… अब पूरी घटना पढ़िए
मंगलवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 16 सेकेंड का यह वीडियो वृंदावन के प्रेम मंदिर का है। इसमें श्रद्धालुओं के दो गुट आपस में लड़ते-झगड़ते दिखाई दे रहे हैं। महिलाएं एक-दूसरे के बाल पकड़कर खींच रही हैं। वहीं पुरुष एक-दूसरे को थप्पड़ मारते हुए लात-घूसे बरसा रहे हैं। लोग जोर-जोर से चिल्ला रहे हैं। वहां पर खड़े सुरक्षाकर्मी बीच-बचाव कर रहे हैं, फिर भी दोनों पक्षों के लोग मारपीट करते जा रहे हैं। यह हंगामा काफी देर तक चलता रहा। सुरक्षाकर्मी ने बड़ी मुश्किल से उन्हें अलग किया। समझाया-बुझाया, तब जाकर वे लोग शांत हुए। धक्का लगने के बाद हुई मारपीट
स्थानीय लोगों ने बताया- यह वीडियो होली के दौरान का है। दो पक्ष के लोग परिवार के साथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। लोग लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान दो पक्षों की महिलाओं में धक्का-मुक्की हो गई। उन्होंने गुस्से में एक-दूसरे को बुरा-भला कहना शुरू कर दिया। इसके बाद उनके बीच नोकझोंक शुरू हो गई और फिर मारपीट होने लगी। पीआरओ बोले- ऐसी हरकत शोभा नहीं देती
प्रेम मंदिर के PRO अजय त्रिपाठी ने बताया- मेरे मोबाइल पर आज एक वीडियो आया है। इसको देखने के बाद मुझे प्रेम मंदिर में मारपीट के बारे में पता चला। इस मामले में सुरक्षाकर्मियों से भी बात की गई। उन्होंने बताया- मंदिर में दर्शन के लिए कुछ महिलाएं परिवार के साथ आई थीं। किसी बात को लेकर उनके बीच धक्का-मुक्की होने लगी। उनसे बात कर फौरन उन्हें शांत करा दिया गया। किसी ने भी पुलिस से शिकायत नहीं की। श्रद्धालुओं को समझना चाहिए कि वे तीर्थ करने आ रहे हैं। यहां इस तरह की हरकत शोभा नहीं देती। 10 फरवरी को बांके बिहारी मंदिर में सेवादारों ने श्रद्धालुओं को पीटा था वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में 10 फरवरी को श्रद्धालु और पुजारियों के बीच मारपीट हो गई थी। इसमें दो महिलाओं समेत तीन श्रद्धालु घायल हुए थे। श्रद्धालु मुंबई से आए थे। मारपीट का CCTV भी सामने आया था। इसमें दिख रहा था कि सेवादार से पहले बात होती है, फिर विवाद होने के बाद दोनों एक-दूसरे को लात-घूसे मारने लगते हैं। तभी और सेवादार गोस्वामी आ जाते हैं। श्रद्धालुओं को पीटना शुरू कर देते हैं। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि श्रद्धालु और सेवादार के बीच प्रसाद चढ़ाने को लेकर विवाद हुआ था। यहां पढ़ें पूरी खबर ———————– ये खबर भी पढ़ें… जासूस बोला- पाकिस्तानी नेहा ने मेरे न्यूड वीडियो बनाए, साइंटिस्ट बनकर फंसाया; रविंद्र का फेसबुक पर नाम- राज पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने वाला रवींद्र कुमार सोशल मीडिया पर राज सूरी के नाम से रील्स शेयर करता था। यही वह अकाउंट था, जिसके जरिए नेहा शर्मा ने उससे संपर्क किया। फेसबुक पर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की तस्वीर देखकर नेहा ने रवींद्र को मैसेज किया। चैट के दौरान उसने खुद को इसरो का साइंटिस्ट बताया। पढ़ें पूरी खबर वृंदावन के प्रेम मंदिर में दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं के दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे की चोटी खींची। पुरुषों ने लात-घूसे बरसाए। इससे मंदिर में अफरा-तफरी मच गई। शोरगुल सुनकर मंदिर के सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों के लोगों को समझाकर शांत कराया। कहा जा रहा है कि होली के दिन यह घटना हुई। लेकिन, इसका वीडियो आज (मंगलवार को) सामने आया है। पहले 2 तस्वीरें देखिए… अब पूरी घटना पढ़िए
मंगलवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 16 सेकेंड का यह वीडियो वृंदावन के प्रेम मंदिर का है। इसमें श्रद्धालुओं के दो गुट आपस में लड़ते-झगड़ते दिखाई दे रहे हैं। महिलाएं एक-दूसरे के बाल पकड़कर खींच रही हैं। वहीं पुरुष एक-दूसरे को थप्पड़ मारते हुए लात-घूसे बरसा रहे हैं। लोग जोर-जोर से चिल्ला रहे हैं। वहां पर खड़े सुरक्षाकर्मी बीच-बचाव कर रहे हैं, फिर भी दोनों पक्षों के लोग मारपीट करते जा रहे हैं। यह हंगामा काफी देर तक चलता रहा। सुरक्षाकर्मी ने बड़ी मुश्किल से उन्हें अलग किया। समझाया-बुझाया, तब जाकर वे लोग शांत हुए। धक्का लगने के बाद हुई मारपीट
स्थानीय लोगों ने बताया- यह वीडियो होली के दौरान का है। दो पक्ष के लोग परिवार के साथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। लोग लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान दो पक्षों की महिलाओं में धक्का-मुक्की हो गई। उन्होंने गुस्से में एक-दूसरे को बुरा-भला कहना शुरू कर दिया। इसके बाद उनके बीच नोकझोंक शुरू हो गई और फिर मारपीट होने लगी। पीआरओ बोले- ऐसी हरकत शोभा नहीं देती
प्रेम मंदिर के PRO अजय त्रिपाठी ने बताया- मेरे मोबाइल पर आज एक वीडियो आया है। इसको देखने के बाद मुझे प्रेम मंदिर में मारपीट के बारे में पता चला। इस मामले में सुरक्षाकर्मियों से भी बात की गई। उन्होंने बताया- मंदिर में दर्शन के लिए कुछ महिलाएं परिवार के साथ आई थीं। किसी बात को लेकर उनके बीच धक्का-मुक्की होने लगी। उनसे बात कर फौरन उन्हें शांत करा दिया गया। किसी ने भी पुलिस से शिकायत नहीं की। श्रद्धालुओं को समझना चाहिए कि वे तीर्थ करने आ रहे हैं। यहां इस तरह की हरकत शोभा नहीं देती। 10 फरवरी को बांके बिहारी मंदिर में सेवादारों ने श्रद्धालुओं को पीटा था वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में 10 फरवरी को श्रद्धालु और पुजारियों के बीच मारपीट हो गई थी। इसमें दो महिलाओं समेत तीन श्रद्धालु घायल हुए थे। श्रद्धालु मुंबई से आए थे। मारपीट का CCTV भी सामने आया था। इसमें दिख रहा था कि सेवादार से पहले बात होती है, फिर विवाद होने के बाद दोनों एक-दूसरे को लात-घूसे मारने लगते हैं। तभी और सेवादार गोस्वामी आ जाते हैं। श्रद्धालुओं को पीटना शुरू कर देते हैं। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि श्रद्धालु और सेवादार के बीच प्रसाद चढ़ाने को लेकर विवाद हुआ था। यहां पढ़ें पूरी खबर ———————– ये खबर भी पढ़ें… जासूस बोला- पाकिस्तानी नेहा ने मेरे न्यूड वीडियो बनाए, साइंटिस्ट बनकर फंसाया; रविंद्र का फेसबुक पर नाम- राज पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने वाला रवींद्र कुमार सोशल मीडिया पर राज सूरी के नाम से रील्स शेयर करता था। यही वह अकाउंट था, जिसके जरिए नेहा शर्मा ने उससे संपर्क किया। फेसबुक पर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की तस्वीर देखकर नेहा ने रवींद्र को मैसेज किया। चैट के दौरान उसने खुद को इसरो का साइंटिस्ट बताया। पढ़ें पूरी खबर उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
मथुरा के प्रेम मंदिर में भिड़े श्रद्धालु, जमकर चले लात-घूसे:महिलाओं ने एक-दूसरे की चोटी खींची, पुरुषों ने थप्पड़ मारे
