पंजाब के जालंधर में दोमोरिया पुल के पास एक बर्फ के कारखाने में गैस लीक होने से हड़कंप मच गया। हालांकि घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस ने पूरा रास्ता बंद कर दिया है और सारा ट्रैफिक दोमोरिया पुल के ऊपर से भेजा जा रहा है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही थाना-3 की पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल पुलिस ने एरिया सील कर दिया है। गैस का प्रभाव खत्म होने के बाद ही किसी को उक्त रास्ते पर जाने दिया जाएगा। पुलिस ने चारों तरफ से बंद किया रास्ता जानकारी के अनुसार सारा घटनाक्रम जालंधर की मशहूर कार वाली कोठी के पास हुआ है। पुलिस ने रेलवे स्टेशन, माईं हीरां गेट और हैनरी पेट्रोल पंप की ओर जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया है। सभी लोग फ्लाई ओवर के ऊपर से होकर जा रहे हैं। साथ ही गैस की दुर्गंध दूर-दूर तक फैली हुई है। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं। पंजाब के जालंधर में दोमोरिया पुल के पास एक बर्फ के कारखाने में गैस लीक होने से हड़कंप मच गया। हालांकि घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस ने पूरा रास्ता बंद कर दिया है और सारा ट्रैफिक दोमोरिया पुल के ऊपर से भेजा जा रहा है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही थाना-3 की पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल पुलिस ने एरिया सील कर दिया है। गैस का प्रभाव खत्म होने के बाद ही किसी को उक्त रास्ते पर जाने दिया जाएगा। पुलिस ने चारों तरफ से बंद किया रास्ता जानकारी के अनुसार सारा घटनाक्रम जालंधर की मशहूर कार वाली कोठी के पास हुआ है। पुलिस ने रेलवे स्टेशन, माईं हीरां गेट और हैनरी पेट्रोल पंप की ओर जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया है। सभी लोग फ्लाई ओवर के ऊपर से होकर जा रहे हैं। साथ ही गैस की दुर्गंध दूर-दूर तक फैली हुई है। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं। पंजाब | दैनिक भास्कर
