मथुरा में दो सगे भाइयों की पीट-पीटकर हत्या:आरोपियों कि गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे परिजन, 36 घंटे बाद हुआ अंतिम संस्कार

मथुरा में दो सगे भाइयों की पीट-पीटकर हत्या:आरोपियों कि गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे परिजन, 36 घंटे बाद हुआ अंतिम संस्कार

मथुरा में रविवार रात दो सगे भाइयों को लाठी -डंडों सरियों से बुरी तरह पीटा गया। सूचना पर पहुंचे परिजन दोनों को अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे भाई ने उपचार के दौरान सोमवार दोपहर में दम तोड़ दिया। परिजन ने भाइयों की हत्या का आरोप ग्राम प्रधान और उसके साथियों पर लगाया है। आरोपियों की गिरफ्तार करने की मांग को लेकर 36 घंटे तक हंगामा चला। पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत पांच लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके बाद मंगलवार दोपहर 1 बजे अंतिम संस्कार किया जा सका। घटना मथुरा के फरह थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुरा नहर की है। गोवर्धन में रहता है पूरा परिवार
गांव पीलूआ सादिकपुर के मजरा नगला बंजारा निवासी बच्चन सिंह अपने परिवार के साथ पिछले दो साल से गोवर्धन की छोटी परिक्रमा के पंचमुखी क्षेत्र में रहते हैं। बच्चन सिंह के तीन पुत्र हैं जिनमें बड़े साहब सिंह दूसरा तिलक सिंह, तीसरा विनोद हैं। दोनों भाई शादी समारोह में मेंहदी लगाने का कार्य करते है। तिलक सिंह की शादी करीब 10 पहले हुई थी उसके 3 बच्चे एक बेटा और दो बेटियां हैं। जबकि विनोद सिंह की शादी चार साल पहले हुई थी उसके दो बेटियां हैं । ग्राम प्रधान से बिजली सही कराने को लेकर हुआ विवाद बच्चन सिंह ने बताया कि रविवार रात उनके दोनों बेटे तिलक सिंह (35) और विनोद सिंह (28) गांव में पहुंचे थे। उनके घर में बिजली नहीं आ रही थी। इस पर उन्होंने ग्राम प्रधान ताराचंद को कॉल करके सही कराने की बात कही। इस बात से ग्राम प्रधान काफी नाराज हो गए। इसके बाद इनका आपस में विवाद हुआ था। गाली- गलौज के बाद दोनों भाई गांव से निकल गए। बताया गया कि दीपावली पर भी शुभकामनाओं का बैनर लगाने को लेकर उनका झगड़ा हुआ था। आरोप हैं कि इसी बात को लेकर भी वह लोग खुन्नस मानते थे। 3 किलोमीटर दूर घायल मिले दोनों भाई
इसके बाद दोनों भाई सरूरपुर नहर पहुंचे। थोड़ी देर बाद किसी ने पुलिस को 112 नंबर पर काल करके बताया कि नहर पर एक्सीडेंट हो गया है। पीआरवी पहुंची तो विनोद और तिलक नहर के नीचे बाइक सहित गिरे मिले। बाइक पर भी रगड़ के निशान थे। सूचना पर परिजन भी पहुंचे। सभी ने किसी तरह दोनों भाइयों को निकाला। जिसके बाद दोनों को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने तिलक को मृत घोषित कर दिया। वहीं विनोद को इलाज के लिए भर्ती कर लिया। लेकिन सोमवार दोपहर को विनोद ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
मृतक के पिता बच्चन सिंह ने बताया कि रविवार रात उनके दोनों बेटों को प्रधान ताराचंद और उसके साथी संजू,विष्णु,रवि और पिल्कू ने लाठी -डंडों सरियों से बुरी तरह पीटा। इसके बाद हम लोग सूचना पर पहुंचे और दोनों को अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे भाई ने उपचार के दौरान सोमवार दोपहर में दम तोड़ दिया। अंतिम संस्कार न करने पर अड़े रहे पिता के आरोप पर पुलिस ने दोनों के युवकों के शवों का पैनल से पोस्टमॉर्टम कराया। इसके बाद सोमवार रात में दोनों भाइयों के शव गांव पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया। इसको लेकर एकत्रित हुए समाज के लोगों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की, सूचना पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी गांव में पहुंच गया और ग्रामीणों को समझाने लगे रहे परंतु बात नहीं बनी। मंगलवार को भी मृतक भाइयों के परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक अंतिम संस्कार न करने पर अड़े रहे। जिसके बाद गांव में पुलिस पहुंच गई और मृतकों के परिजनों को जांच कर सही कार्यवाही करने का भरोसा दिया। जिसके बाद मंगलवार दोपहर एक बजे पुलिस के समझाने पर घर वाले माने तब अंतिम संस्कार किया गया। एसपी सिटी राजीव माथुर ने बताया कि बच्चन सिंह ने बताया था कि उनके दो बेटों की गांव के ही पांच लोगों ने पीटकर हत्या कर दी गई है। जिसके बाद सभी पर तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक की मौत घटनास्थल और दूसरे की इलाज के दौरान मौत हुई है। गांव से 112 नंबर पर काल कर एक्सीडेंट की सूचना भी दी गई थी। उन लोगों ने भी मौके पर पहुंचकर फोटो वीडियो बनाए थे। इसी लिए दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम पैनल द्वारा कराया गया है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। ———– यह खबर भी पढ़िए संकटमोचन मंदिर के महंत के घर करोड़ों की चोरी:वाराणसी में हीरे-सोने के जेवरात ले गए, CCTV में जाते दिखे, 4 हिरासत में वाराणसी के संकट मोचन मंदिर के महंत के घर से दिनदहाड़े करोड़ों के जेवरात की चोरी हुई। रविवार सुबह 3 चोर मेन गेट से घर में घुसे। लॉकर और अलमारी तोड़कर गहने चुरा ले गए। घटना के वक्त महंत विश्वंभर नाथ मिश्र और उनका परिवार दिल्ली गया था। घर पर 3 नौकर थे, तीनों अपने-अपने कमरों में थे। सोमवार दोपहर को जब एक नौकर घर में झाड़ू लगाने गया तो घटना के बारे में पता चला। प्रोफेसर को फोन कर घटना की जानकारी दी गई। महंत आनन-फानन में घर पहुंचे। देखा तो अलमारी में रखे करोड़ों के पुश्तैनी जेवरात और 3 लाख रुपए गायब थे। महंत के PRO ने भेलूपुर चौकी में मामला दर्ज करवाया। घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है। मामला भेलूपुर थाना क्षेत्र के तुलसीघाट का है। पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पूरी खबर पढ़िए मथुरा में रविवार रात दो सगे भाइयों को लाठी -डंडों सरियों से बुरी तरह पीटा गया। सूचना पर पहुंचे परिजन दोनों को अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे भाई ने उपचार के दौरान सोमवार दोपहर में दम तोड़ दिया। परिजन ने भाइयों की हत्या का आरोप ग्राम प्रधान और उसके साथियों पर लगाया है। आरोपियों की गिरफ्तार करने की मांग को लेकर 36 घंटे तक हंगामा चला। पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत पांच लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके बाद मंगलवार दोपहर 1 बजे अंतिम संस्कार किया जा सका। घटना मथुरा के फरह थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुरा नहर की है। गोवर्धन में रहता है पूरा परिवार
गांव पीलूआ सादिकपुर के मजरा नगला बंजारा निवासी बच्चन सिंह अपने परिवार के साथ पिछले दो साल से गोवर्धन की छोटी परिक्रमा के पंचमुखी क्षेत्र में रहते हैं। बच्चन सिंह के तीन पुत्र हैं जिनमें बड़े साहब सिंह दूसरा तिलक सिंह, तीसरा विनोद हैं। दोनों भाई शादी समारोह में मेंहदी लगाने का कार्य करते है। तिलक सिंह की शादी करीब 10 पहले हुई थी उसके 3 बच्चे एक बेटा और दो बेटियां हैं। जबकि विनोद सिंह की शादी चार साल पहले हुई थी उसके दो बेटियां हैं । ग्राम प्रधान से बिजली सही कराने को लेकर हुआ विवाद बच्चन सिंह ने बताया कि रविवार रात उनके दोनों बेटे तिलक सिंह (35) और विनोद सिंह (28) गांव में पहुंचे थे। उनके घर में बिजली नहीं आ रही थी। इस पर उन्होंने ग्राम प्रधान ताराचंद को कॉल करके सही कराने की बात कही। इस बात से ग्राम प्रधान काफी नाराज हो गए। इसके बाद इनका आपस में विवाद हुआ था। गाली- गलौज के बाद दोनों भाई गांव से निकल गए। बताया गया कि दीपावली पर भी शुभकामनाओं का बैनर लगाने को लेकर उनका झगड़ा हुआ था। आरोप हैं कि इसी बात को लेकर भी वह लोग खुन्नस मानते थे। 3 किलोमीटर दूर घायल मिले दोनों भाई
इसके बाद दोनों भाई सरूरपुर नहर पहुंचे। थोड़ी देर बाद किसी ने पुलिस को 112 नंबर पर काल करके बताया कि नहर पर एक्सीडेंट हो गया है। पीआरवी पहुंची तो विनोद और तिलक नहर के नीचे बाइक सहित गिरे मिले। बाइक पर भी रगड़ के निशान थे। सूचना पर परिजन भी पहुंचे। सभी ने किसी तरह दोनों भाइयों को निकाला। जिसके बाद दोनों को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने तिलक को मृत घोषित कर दिया। वहीं विनोद को इलाज के लिए भर्ती कर लिया। लेकिन सोमवार दोपहर को विनोद ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
मृतक के पिता बच्चन सिंह ने बताया कि रविवार रात उनके दोनों बेटों को प्रधान ताराचंद और उसके साथी संजू,विष्णु,रवि और पिल्कू ने लाठी -डंडों सरियों से बुरी तरह पीटा। इसके बाद हम लोग सूचना पर पहुंचे और दोनों को अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे भाई ने उपचार के दौरान सोमवार दोपहर में दम तोड़ दिया। अंतिम संस्कार न करने पर अड़े रहे पिता के आरोप पर पुलिस ने दोनों के युवकों के शवों का पैनल से पोस्टमॉर्टम कराया। इसके बाद सोमवार रात में दोनों भाइयों के शव गांव पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया। इसको लेकर एकत्रित हुए समाज के लोगों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की, सूचना पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी गांव में पहुंच गया और ग्रामीणों को समझाने लगे रहे परंतु बात नहीं बनी। मंगलवार को भी मृतक भाइयों के परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक अंतिम संस्कार न करने पर अड़े रहे। जिसके बाद गांव में पुलिस पहुंच गई और मृतकों के परिजनों को जांच कर सही कार्यवाही करने का भरोसा दिया। जिसके बाद मंगलवार दोपहर एक बजे पुलिस के समझाने पर घर वाले माने तब अंतिम संस्कार किया गया। एसपी सिटी राजीव माथुर ने बताया कि बच्चन सिंह ने बताया था कि उनके दो बेटों की गांव के ही पांच लोगों ने पीटकर हत्या कर दी गई है। जिसके बाद सभी पर तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक की मौत घटनास्थल और दूसरे की इलाज के दौरान मौत हुई है। गांव से 112 नंबर पर काल कर एक्सीडेंट की सूचना भी दी गई थी। उन लोगों ने भी मौके पर पहुंचकर फोटो वीडियो बनाए थे। इसी लिए दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम पैनल द्वारा कराया गया है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। ———– यह खबर भी पढ़िए संकटमोचन मंदिर के महंत के घर करोड़ों की चोरी:वाराणसी में हीरे-सोने के जेवरात ले गए, CCTV में जाते दिखे, 4 हिरासत में वाराणसी के संकट मोचन मंदिर के महंत के घर से दिनदहाड़े करोड़ों के जेवरात की चोरी हुई। रविवार सुबह 3 चोर मेन गेट से घर में घुसे। लॉकर और अलमारी तोड़कर गहने चुरा ले गए। घटना के वक्त महंत विश्वंभर नाथ मिश्र और उनका परिवार दिल्ली गया था। घर पर 3 नौकर थे, तीनों अपने-अपने कमरों में थे। सोमवार दोपहर को जब एक नौकर घर में झाड़ू लगाने गया तो घटना के बारे में पता चला। प्रोफेसर को फोन कर घटना की जानकारी दी गई। महंत आनन-फानन में घर पहुंचे। देखा तो अलमारी में रखे करोड़ों के पुश्तैनी जेवरात और 3 लाख रुपए गायब थे। महंत के PRO ने भेलूपुर चौकी में मामला दर्ज करवाया। घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है। मामला भेलूपुर थाना क्षेत्र के तुलसीघाट का है। पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पूरी खबर पढ़िए   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर