मथुरा में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां गोविंद नगर इलाके में 8 से अधिक मकान अचानक भरभराकर गिर गए। इसमें 12 से ज्यादा लोग दब गए। हादसे के बाद मोहल्ले में भगदड़ मच गई। लोगों को समझ ही नहीं आ रहा था कि क्या हुआ। आसपास के लोगों की सूचना पर नगर निगम, प्रशासन और दमकल की टीम पहुंच गई है। रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। रेस्क्यू के दौरान मकान के मलबे में दबे युवक को लोगों ने बाहर निकाला और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान तोताराम (38) पुत्र बजरंग लाल सैनी के रूप में हुई। बता दें यह सभी मकान एक मिट्टी के टीले पर बने हुए थे। अचानक मिट्टी धसक गई। इसके बाद एकाएक मकान भरभराकर गिरते चले गए। ज्यादातर मकानों की छत और दीवारें टूट गईं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ऐसा लगा जैसा भूकंप आ गया हो। पलभर में एक के बाद एक 8 मकान गिर गए। अंदर के लोगों को बाहर भागने तक का वक्त नहीं मिला। अभी मलबे में कितने लोग दबे हैं, इसका सही आंकड़ा सामने नहीं आया है। अफसरों का कहना है कि फिलहाल मलबा हटाया जा रहा है। जो घर गिर गए हैं, उनके परिवारों में मिसिंग लोगों के बारे में पूछा जा रहा है। हादसा, दोपहर 12 बजे के करीब हुआ। ऐसे में ज्यादातर लोग घरों में ही थे। हादसे की 6 तस्वीरें देखिए… मृतक तोताराम के पिता बोले- मेरा तो सब कुछ खत्म हो गया
तोताराम के पिता बजरंग लाल सैनी ने बताया- सुनील चेन के बाड़े में जेसीबी से मिट्टी की खुदाई हो रही थी। तभी मकान सभी मकान गिरे हैं। इसमें मेरा बेटा तोताराम दब गया है। उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। जबकि मेरी दो बेटियां और दबी हैं। मेरा तो सब कुछ खत्म हो गया। भाई बोला- जेसीबी से नीचे चल रही थी मिट्टी की खुदाई, तभी हादसा हुआ सचिन ने बताया- यहां पर मिट्टी नीचे की ओर खोदी जा रही थी। टीले पर ऊपर 4-5 मकान बने हुए हैं। कच्ची सड़क पर सेंट्रल कॉलोनी के सामने JNG का बाड़ा है। वहां मिट्टी खोदने के कारण ऊपर बने 4-5 मकान गिर गए। उसमें काफी लोग दब गए हैं। उनमें से एक मेरा भाई है। मिट्टी हटाने पर उसे बाहर निकाला था। तब सांस चल रही थी। अस्पताल लेकर जैसे पहुंचे, तब तक खत्म हो गया। अभी वहां रेस्क्यू काम चल रहा है। कई छोटे-छोटे बच्चे और महिलाएं भी मलबे में दबे हैं। मौके पर पहुंच रही NDRF और SDRF की टीमें एसएसपी श्लोक कुमार ने कहा- थाना गोविंदनगर में मसानी क्षेत्र में कच्ची सड़क पर यहां एक मकान टीले पर बना हुआ था। आज सुबह उस मकान के गिरने की सूचना मिली। यहां राहत-बचाव कार्य करवाया जा रहा है। हमारी फायर सर्विसेज की यूनिट यहां पर रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही हैं। NDRF और SDRF की टीमें मौके पर पहुंच रही हैं। पहले हमारी प्राथमिकता घायलों को बचाना है। इसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। ………………… ये खबर भी पढ़िए- कानपुर DM ढोल बजा रहा, किसी दिन महिला कपड़े फाड़ेगी:CMO का ऑडियो होने का दावा, डीएम ने हटवाने के लिए लेटर लिखा यूपी के 75 जिलों में से यही एक ऐसा डीएम है, जो ढोल बजा रहा है। मैंने आज तक ऐसा डीएम देखा ही नहीं। पहले यह मीडिया में रहे हैं। मीडियावालों की आदत होती है कि इतनी-सी बात को बहुत बढ़ा-चढ़ाकर बोलते हैं। बिना वजह बीच-बीच में दुनिया भर की कहानियां, किस्से सुनाते हैं। पढ़ें पूरी खबर मथुरा में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां गोविंद नगर इलाके में 8 से अधिक मकान अचानक भरभराकर गिर गए। इसमें 12 से ज्यादा लोग दब गए। हादसे के बाद मोहल्ले में भगदड़ मच गई। लोगों को समझ ही नहीं आ रहा था कि क्या हुआ। आसपास के लोगों की सूचना पर नगर निगम, प्रशासन और दमकल की टीम पहुंच गई है। रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। रेस्क्यू के दौरान मकान के मलबे में दबे युवक को लोगों ने बाहर निकाला और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान तोताराम (38) पुत्र बजरंग लाल सैनी के रूप में हुई। बता दें यह सभी मकान एक मिट्टी के टीले पर बने हुए थे। अचानक मिट्टी धसक गई। इसके बाद एकाएक मकान भरभराकर गिरते चले गए। ज्यादातर मकानों की छत और दीवारें टूट गईं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ऐसा लगा जैसा भूकंप आ गया हो। पलभर में एक के बाद एक 8 मकान गिर गए। अंदर के लोगों को बाहर भागने तक का वक्त नहीं मिला। अभी मलबे में कितने लोग दबे हैं, इसका सही आंकड़ा सामने नहीं आया है। अफसरों का कहना है कि फिलहाल मलबा हटाया जा रहा है। जो घर गिर गए हैं, उनके परिवारों में मिसिंग लोगों के बारे में पूछा जा रहा है। हादसा, दोपहर 12 बजे के करीब हुआ। ऐसे में ज्यादातर लोग घरों में ही थे। हादसे की 6 तस्वीरें देखिए… मृतक तोताराम के पिता बोले- मेरा तो सब कुछ खत्म हो गया
तोताराम के पिता बजरंग लाल सैनी ने बताया- सुनील चेन के बाड़े में जेसीबी से मिट्टी की खुदाई हो रही थी। तभी मकान सभी मकान गिरे हैं। इसमें मेरा बेटा तोताराम दब गया है। उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। जबकि मेरी दो बेटियां और दबी हैं। मेरा तो सब कुछ खत्म हो गया। भाई बोला- जेसीबी से नीचे चल रही थी मिट्टी की खुदाई, तभी हादसा हुआ सचिन ने बताया- यहां पर मिट्टी नीचे की ओर खोदी जा रही थी। टीले पर ऊपर 4-5 मकान बने हुए हैं। कच्ची सड़क पर सेंट्रल कॉलोनी के सामने JNG का बाड़ा है। वहां मिट्टी खोदने के कारण ऊपर बने 4-5 मकान गिर गए। उसमें काफी लोग दब गए हैं। उनमें से एक मेरा भाई है। मिट्टी हटाने पर उसे बाहर निकाला था। तब सांस चल रही थी। अस्पताल लेकर जैसे पहुंचे, तब तक खत्म हो गया। अभी वहां रेस्क्यू काम चल रहा है। कई छोटे-छोटे बच्चे और महिलाएं भी मलबे में दबे हैं। मौके पर पहुंच रही NDRF और SDRF की टीमें एसएसपी श्लोक कुमार ने कहा- थाना गोविंदनगर में मसानी क्षेत्र में कच्ची सड़क पर यहां एक मकान टीले पर बना हुआ था। आज सुबह उस मकान के गिरने की सूचना मिली। यहां राहत-बचाव कार्य करवाया जा रहा है। हमारी फायर सर्विसेज की यूनिट यहां पर रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही हैं। NDRF और SDRF की टीमें मौके पर पहुंच रही हैं। पहले हमारी प्राथमिकता घायलों को बचाना है। इसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। ………………… ये खबर भी पढ़िए- कानपुर DM ढोल बजा रहा, किसी दिन महिला कपड़े फाड़ेगी:CMO का ऑडियो होने का दावा, डीएम ने हटवाने के लिए लेटर लिखा यूपी के 75 जिलों में से यही एक ऐसा डीएम है, जो ढोल बजा रहा है। मैंने आज तक ऐसा डीएम देखा ही नहीं। पहले यह मीडिया में रहे हैं। मीडियावालों की आदत होती है कि इतनी-सी बात को बहुत बढ़ा-चढ़ाकर बोलते हैं। बिना वजह बीच-बीच में दुनिया भर की कहानियां, किस्से सुनाते हैं। पढ़ें पूरी खबर उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
मथुरा में 8 मकान अचानक गिरे, 12 लोग दबे:1 की मौत, मिट्टी के टीले पर बने थे, छत-दीवारें टूट गईं; लोग बोले- भूकंप जैसा लगा
