मेरठ में शुक्रवार को मधुमक्खियों के हमले से बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग मेरठ यूनिवर्सिटी के सामने से गुजर रहे थे। तभी मधुमक्खियों ने राहगीरों पर हमला कर दिया। बुजुर्ग मधुमक्खियों के बीच फंस गए। मधुमक्खियां जब चिपटने लगीं तो वह घबरा गए। सदमे में उनकी मौत हो गई। घटना दोपहर करीब 3.30 बजे की है। बुजुर्ग धर्मवीर शर्मा को जमीन पर गिरता देख राहगीर दौड़कर आए। उन्होंने बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी है। राष्ट्रीय लोकदल (सामाजिक न्याय मंच) की प्रदेश अध्यक्ष संगीता दोहरे समेत 20 लोग घायल भी हुए हैं। विस्तार से जानिए पूरा मामला… टहलने के लिए निकले थे बुजुर्ग
अजंता कालोनी निवासी धर्मवीर शर्मा चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस में टहलने निकले थे। वो अभी यूनिवर्सिटी गेट के अंदर घुस ही रहे थे कि मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला कर दिया। पहले मधुमक्खियों ने राहगीरों को काटा। फिर धर्मवीर शर्मा पर चिपट गईं। धर्मवीर कभी अपने हेलमेट तो कभी हाथों से मधुमक्खियों को हटाने लगे। मधुमक्खियां जब चिपट कर उन्हें काटने लगीं तो वह घबराकर जमीन पर गिर गए। सदमे में उनकी जान चली गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि मधुमक्खियों ने उन्हें काफी ज्यादा काट लिया था। घटना के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। उन्हें एम्बुलेंस से मेडिकल अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वनविभाग की टीम ने नहीं ली सुध
जब मधुमक्खियां लोगों को परेशान कर रही थीं, उनपर हमला कर रही थीं। तब सीसीएसयू के छात्रों ने वनविभाग को सूचना दी थी। उनको पूरी घटना बताई थी। आरोप है कि सूचना देने के बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। लोग घायल परेशान होते रहे। काफी देर यातायात भी प्रभावित रहा। छात्रों का कहना है कि वन विभाग के स्टाफ ने मौके पर आने के बजाय उनसे कहा कि तुम लोग आग जला दो, ताकि मधुमक्खियां भाग जाएं। इसके बाद छात्रों ने लोगों की मदद से आग जलाई। लेकिन बुजुर्ग को बचा नहीं सके। रालोद नेत्री पर भी हमला, ICU में भर्ती वहीं इस हमले में राष्ट्रीय लोकदल (सामाजिक न्याय मंच) की प्रदेश अध्यक्ष संगीता दोहरे भी घायल हुई हैं। मधुमक्खियों ने उन्हें शरीर पर कई जगह काटा है। उनकी स्थिति गंभीर है। ICU में उनका इलाज चल रहा है। संगीता ने बताया कि वो वॉक करके यूनिवर्सिटी से लौट रही थी तब उन पर यह हमला हुआ है। ——————————– ये भी पढ़ें: मेरठ में मुस्लिम गिरा रहे 168 साल पुरानी मस्जिद: मेट्रो और रैपिड कॉरिडोर के बीच में आ रही थी, अधिकारियों ने रातभर समझाया मेरठ में रैपिड रेल कॉरिडोर के बीच में आ रही 168 साल पुरानी मस्जिद को हटाया जा रहा है। शुक्रवार को मस्जिद प्रबंधन के लोगों ने हथौड़ा चलाना शुरू किया। यह मस्जिद जगदीश मंडप शारदा रोड के बाहर बनी है। इस मस्जिद में पहली बार जुमे की नमाज नहीं हो सकी। मस्जिद का गेट पहले ही हटा दिया गया था। बिजली का कनेक्शन भी काटा गया है। गुरुवार को एडीएम सिटी बृजेश सिंह मस्जिद पहुंचे और बातचीत की। इसके बाद आपसी सहमति से मस्जिद हटाने को लोग तैयार हुए। यहां पढ़ें पूरी खबर मेरठ में शुक्रवार को मधुमक्खियों के हमले से बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग मेरठ यूनिवर्सिटी के सामने से गुजर रहे थे। तभी मधुमक्खियों ने राहगीरों पर हमला कर दिया। बुजुर्ग मधुमक्खियों के बीच फंस गए। मधुमक्खियां जब चिपटने लगीं तो वह घबरा गए। सदमे में उनकी मौत हो गई। घटना दोपहर करीब 3.30 बजे की है। बुजुर्ग धर्मवीर शर्मा को जमीन पर गिरता देख राहगीर दौड़कर आए। उन्होंने बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी है। राष्ट्रीय लोकदल (सामाजिक न्याय मंच) की प्रदेश अध्यक्ष संगीता दोहरे समेत 20 लोग घायल भी हुए हैं। विस्तार से जानिए पूरा मामला… टहलने के लिए निकले थे बुजुर्ग
अजंता कालोनी निवासी धर्मवीर शर्मा चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस में टहलने निकले थे। वो अभी यूनिवर्सिटी गेट के अंदर घुस ही रहे थे कि मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला कर दिया। पहले मधुमक्खियों ने राहगीरों को काटा। फिर धर्मवीर शर्मा पर चिपट गईं। धर्मवीर कभी अपने हेलमेट तो कभी हाथों से मधुमक्खियों को हटाने लगे। मधुमक्खियां जब चिपट कर उन्हें काटने लगीं तो वह घबराकर जमीन पर गिर गए। सदमे में उनकी जान चली गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि मधुमक्खियों ने उन्हें काफी ज्यादा काट लिया था। घटना के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। उन्हें एम्बुलेंस से मेडिकल अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वनविभाग की टीम ने नहीं ली सुध
जब मधुमक्खियां लोगों को परेशान कर रही थीं, उनपर हमला कर रही थीं। तब सीसीएसयू के छात्रों ने वनविभाग को सूचना दी थी। उनको पूरी घटना बताई थी। आरोप है कि सूचना देने के बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। लोग घायल परेशान होते रहे। काफी देर यातायात भी प्रभावित रहा। छात्रों का कहना है कि वन विभाग के स्टाफ ने मौके पर आने के बजाय उनसे कहा कि तुम लोग आग जला दो, ताकि मधुमक्खियां भाग जाएं। इसके बाद छात्रों ने लोगों की मदद से आग जलाई। लेकिन बुजुर्ग को बचा नहीं सके। रालोद नेत्री पर भी हमला, ICU में भर्ती वहीं इस हमले में राष्ट्रीय लोकदल (सामाजिक न्याय मंच) की प्रदेश अध्यक्ष संगीता दोहरे भी घायल हुई हैं। मधुमक्खियों ने उन्हें शरीर पर कई जगह काटा है। उनकी स्थिति गंभीर है। ICU में उनका इलाज चल रहा है। संगीता ने बताया कि वो वॉक करके यूनिवर्सिटी से लौट रही थी तब उन पर यह हमला हुआ है। ——————————– ये भी पढ़ें: मेरठ में मुस्लिम गिरा रहे 168 साल पुरानी मस्जिद: मेट्रो और रैपिड कॉरिडोर के बीच में आ रही थी, अधिकारियों ने रातभर समझाया मेरठ में रैपिड रेल कॉरिडोर के बीच में आ रही 168 साल पुरानी मस्जिद को हटाया जा रहा है। शुक्रवार को मस्जिद प्रबंधन के लोगों ने हथौड़ा चलाना शुरू किया। यह मस्जिद जगदीश मंडप शारदा रोड के बाहर बनी है। इस मस्जिद में पहली बार जुमे की नमाज नहीं हो सकी। मस्जिद का गेट पहले ही हटा दिया गया था। बिजली का कनेक्शन भी काटा गया है। गुरुवार को एडीएम सिटी बृजेश सिंह मस्जिद पहुंचे और बातचीत की। इसके बाद आपसी सहमति से मस्जिद हटाने को लोग तैयार हुए। यहां पढ़ें पूरी खबर उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
मधुमक्खी के हमले से बुजुर्ग की मौत, VIDEO:मेरठ में यूनिवर्सिटी के पास टहलने निकले थे; सदमे में चली गई जान
