महाकुंभ का आज 29वां दिन है। 13 जनवरी से अब तक 43.57 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महाकुंभ आएंगी। वह आठ घंटे से अधिक समय तक प्रयागराज में रहेंगी। राष्ट्रपति संगम में स्नान के साथ यहां अक्षयवट और लेटे हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी। सीएम योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू दिल्ली से विशेष हवाई जहाज से प्रयागराज के बमरौली एयरपोर्ट पर दिन में लगभग 11 बजे पहुंचेंगी। जहां से वह हेलिकॉप्टर से महाकुंभ नगर के अरैल क्षेत्र में डीपीएस हेलीपैड पर उतरेंगी। वहां से कार से वह अरैल VVIPजेटी से निषादराज क्रूज से संगम जाएंगी। स्नान के बाद गंगा की पूजा और आरती करेंगी। इसके बाद डिजिटल महाकुंभ अनुभव केंद्र को देखेंगी। शाम चार बजे के करीब दिल्ली के लिए रवाना होंगी। द्रौपदी मुर्मू देश की दूसरी राष्ट्रपति हैं, जो प्रयागराज महाकुंभ में डुबकी लगाने आ रही हैं। इससे पहले 1954 में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भी महाकुंभ में पावन स्नान किया था। लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने संगम में डुबकी लगाई। कहा- मैं धन्य महसूस कर रही हूं। यह क्षण दिव्य है। फिलहाल, प्रयागराज शहर में जबरदस्त भीड़ है। प्रयागराज जंक्शन पर भीड़ को मैनेज करने के लिए इमरजेंसी क्राउड मैनेजमेंट प्लान लागू किया गया। उत्तर रेलवे लखनऊ के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया, 14 फरवरी तक प्रयागराज संगम स्टेशन बंद रहेगा। महाकुंभ से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए… महाकुंभ का आज 29वां दिन है। 13 जनवरी से अब तक 43.57 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महाकुंभ आएंगी। वह आठ घंटे से अधिक समय तक प्रयागराज में रहेंगी। राष्ट्रपति संगम में स्नान के साथ यहां अक्षयवट और लेटे हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी। सीएम योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू दिल्ली से विशेष हवाई जहाज से प्रयागराज के बमरौली एयरपोर्ट पर दिन में लगभग 11 बजे पहुंचेंगी। जहां से वह हेलिकॉप्टर से महाकुंभ नगर के अरैल क्षेत्र में डीपीएस हेलीपैड पर उतरेंगी। वहां से कार से वह अरैल VVIPजेटी से निषादराज क्रूज से संगम जाएंगी। स्नान के बाद गंगा की पूजा और आरती करेंगी। इसके बाद डिजिटल महाकुंभ अनुभव केंद्र को देखेंगी। शाम चार बजे के करीब दिल्ली के लिए रवाना होंगी। द्रौपदी मुर्मू देश की दूसरी राष्ट्रपति हैं, जो प्रयागराज महाकुंभ में डुबकी लगाने आ रही हैं। इससे पहले 1954 में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भी महाकुंभ में पावन स्नान किया था। लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने संगम में डुबकी लगाई। कहा- मैं धन्य महसूस कर रही हूं। यह क्षण दिव्य है। फिलहाल, प्रयागराज शहर में जबरदस्त भीड़ है। प्रयागराज जंक्शन पर भीड़ को मैनेज करने के लिए इमरजेंसी क्राउड मैनेजमेंट प्लान लागू किया गया। उत्तर रेलवे लखनऊ के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया, 14 फरवरी तक प्रयागराज संगम स्टेशन बंद रहेगा। महाकुंभ से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
महाकुंभ में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू डुबकी लगाएंगी:राजेंद्र प्रसाद के बाद दूसरी राष्ट्रपति होंगी; मालिनी अवस्थी ने डुबकी लगाई
![महाकुंभ में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू डुबकी लगाएंगी:राजेंद्र प्रसाद के बाद दूसरी राष्ट्रपति होंगी; मालिनी अवस्थी ने डुबकी लगाई](https://images.bhaskarassets.com/thumb/1000x1000/web2images/521/2025/02/09/comp-36-1_1739122354.gif)