महाकुंभ में आज वीकेंड पर भीड़ ज्यादा:घाटों की सफाई के लिए उतरेंगे 15 हजार कर्मचारी, अब तक रिकॉर्ड 50 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे

महाकुंभ में आज वीकेंड पर भीड़ ज्यादा:घाटों की सफाई के लिए उतरेंगे 15 हजार कर्मचारी, अब तक रिकॉर्ड 50 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे

महाकुंभ का शनिवार को 34वां दिन है। आज भीड़ ज्यादा उमड़ी है। कल और रविवार को भी भारी भीड़ रहेगी। शहर के रास्ते जाम हैं। 33 दिनों में 50 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। इतिहास में यह सबसे बड़ा आयोजन रिकॉर्ड किया गया। 45 दिन तक चलने वाले महाकुंभ के अभी 12 दिन और बचे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में मीटिंग की। उन्होंने निर्देश दिए कि सीनियर अफसर खुद सड़क पर उतरें और हर स्तर पर जवाबदेही तय करें। योगी ने कहा है कि प्रयागराज महाकुंभ जाने वाले रास्तों में कहीं पर भी जाम न लगे। श्रद्धालुओं को दिक्कत नहीं आए। अगर जाम लगा तो वहां के अफसरों की जवाबदेही तय होगी। आज बनेगा स्वच्छता का वर्ल्ड रिकॉर्ड आज करीब 15 हजार सफाई कर्मचारियों की ओर से एक साथ घाटों की सफाई का अभियान चलाया जाएगा। ऐसे में यह पहला बड़ा रिकॉर्ड कायम होगा। इससे पहले साल 2019 में लगे कुंभ के दौरान 10 हजार सफाई कर्मियों ने सफाई की थी। आज भी 8वीं तक के स्कूल बंद
महाकुंभ की भीड़ को देखते हुए आज भी प्रयागराज में 8वीं तक के स्कूल बंद हैं। पढ़ाई ऑनलाइन हो रही है। ICSE और CISE बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं। जाम में फंसने से अगर किसी छात्र का पेपर छूट जाता है, तो बोर्ड नई तारीख पर उसकी परीक्षा कराएगा। महाकुंभ में 50 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का आंकड़ा पार महाकुंभ में एक दिन पहले क्या हुआ? शुक्रवार को दोपहर से शाम तक शहर जाम की चपेट में रहा। स्वच्छता की दिशा में भी एक अनूठा वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया गया। इसके तहत, 300 से अधिक स्वच्छताकर्मियों ने एक साथ अलग-अलग घाटों पर गंगा की सफाई कर विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया। इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए मेला प्राधिकरण की ओर से सभी निर्धारित प्रक्रिया को अपनाया गया। अब गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधि इस पूरी प्रक्रिया को वेरिफाई करेंगे और इस रिकॉर्ड को प्रमाणित करने के बाद इसका सर्टिफिकेट प्रदान करेंगे। महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने परिवार के साथ संगम में स्नान किया। मेला एंट्री पॉइंट के अंदर शाम को भीड़ में एक लड़की का दम घुटने लगा। वह बेहोश हो गई। बाइक से उसे हॉस्पिटल ले जाया गया। महाकुंभ का पहला पर्यावरण नागा संत समागम आज आज महाकुंभ में स्वास्तिक द्वार के पास सेक्टर 20 पर पंचतत्व संस्था की ओर से पर्यावरण नागा संत समागम आयोजित किया जाएगा। नागा संत समागम के माध्यम से वाटर वुमन शिप्रा पाठक पर्यावरण जागरण के लिए कुंभ में आए भक्तों से जल शपथ दिलाएंगी। शिप्रा पाठक ने बताया कि महाकुंभ में आने वाले संतों का मार्गदर्शन भारत को निश्चित रूप से हरा भरा बनाएगा। नागा संत समागम की चर्चा के बाद सभी लोग गंगा किनारे एकत्र होकर पूरे देश को नदी संरक्षण का महत्व बताएंगे। पूजन और मंत्र से देश को हरा भरा बनाने का संकल्प लेकर पूरे भारत को जागरूक करेंगे। शाम को सभी लोग पैदल मार्च करते हुए पर्यावरण यात्रा निकलेंगे। 16 फरवरी को राहुल गांधी और प्रियंका महाकुंभ आएंगे महाकुंभ में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी 16 फरवरी को डुबकी लगाएंगे। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, उनके आने का प्रोग्राम लगभग फाइनल हो चुका है। तैयारियां की जा रही हैं। इससे पहले प्रियंका गांधी 11 फरवरी 2021 को प्रयागराज आई थीं तो उन्होंने संगम में स्नान लगाई थी। प्रियंका ने बोट से प्रयागराज से वाराणसी तक की यात्रा की थी। तब वह संगम तट पहुंची थीं। संगम में डुबकी लगाने के बाद पूजा-पाठ किया था। वे पुरखों की कर्मस्थली प्रयागराज के आनंद भवन भी गई थीं। कल से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय बर्ड फेस्टिवल महाकुंभ में 16 से 18 फरवरी तक अंतरराष्ट्रीय बर्ड फेस्टिवल होगा। इसमें लगभग 200 प्रजातियों के पक्षियों का महाकुंभ भी होगा। इसमें लुप्तप्राय इंडियन स्कीमर, फ्लेमिंगो और साइबेरियन क्रेन आदि का दीदार कर सकेंगे। यहां साइबेरिया, मंगोलिया, अफगानिस्तान समेत 10 से अधिक देशों से साइबेरियन पक्षी का भी दीदार होगा। फेस्टिवल के दौरान फोटोग्राफी, पेंटिंग, स्लोगन लेखन, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी समेत अनेक प्रतियोगिताएं होंगी। इनके विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय बर्ड फेस्टिवल भारतीय संस्कृति, प्रकृति प्रेम व वैज्ञानिक दृष्टिकोण का अनूठा मिश्रण होगा। महाकुंभ का शनिवार को 34वां दिन है। आज भीड़ ज्यादा उमड़ी है। कल और रविवार को भी भारी भीड़ रहेगी। शहर के रास्ते जाम हैं। 33 दिनों में 50 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। इतिहास में यह सबसे बड़ा आयोजन रिकॉर्ड किया गया। 45 दिन तक चलने वाले महाकुंभ के अभी 12 दिन और बचे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में मीटिंग की। उन्होंने निर्देश दिए कि सीनियर अफसर खुद सड़क पर उतरें और हर स्तर पर जवाबदेही तय करें। योगी ने कहा है कि प्रयागराज महाकुंभ जाने वाले रास्तों में कहीं पर भी जाम न लगे। श्रद्धालुओं को दिक्कत नहीं आए। अगर जाम लगा तो वहां के अफसरों की जवाबदेही तय होगी। आज बनेगा स्वच्छता का वर्ल्ड रिकॉर्ड आज करीब 15 हजार सफाई कर्मचारियों की ओर से एक साथ घाटों की सफाई का अभियान चलाया जाएगा। ऐसे में यह पहला बड़ा रिकॉर्ड कायम होगा। इससे पहले साल 2019 में लगे कुंभ के दौरान 10 हजार सफाई कर्मियों ने सफाई की थी। आज भी 8वीं तक के स्कूल बंद
महाकुंभ की भीड़ को देखते हुए आज भी प्रयागराज में 8वीं तक के स्कूल बंद हैं। पढ़ाई ऑनलाइन हो रही है। ICSE और CISE बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं। जाम में फंसने से अगर किसी छात्र का पेपर छूट जाता है, तो बोर्ड नई तारीख पर उसकी परीक्षा कराएगा। महाकुंभ में 50 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का आंकड़ा पार महाकुंभ में एक दिन पहले क्या हुआ? शुक्रवार को दोपहर से शाम तक शहर जाम की चपेट में रहा। स्वच्छता की दिशा में भी एक अनूठा वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया गया। इसके तहत, 300 से अधिक स्वच्छताकर्मियों ने एक साथ अलग-अलग घाटों पर गंगा की सफाई कर विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया। इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए मेला प्राधिकरण की ओर से सभी निर्धारित प्रक्रिया को अपनाया गया। अब गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधि इस पूरी प्रक्रिया को वेरिफाई करेंगे और इस रिकॉर्ड को प्रमाणित करने के बाद इसका सर्टिफिकेट प्रदान करेंगे। महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने परिवार के साथ संगम में स्नान किया। मेला एंट्री पॉइंट के अंदर शाम को भीड़ में एक लड़की का दम घुटने लगा। वह बेहोश हो गई। बाइक से उसे हॉस्पिटल ले जाया गया। महाकुंभ का पहला पर्यावरण नागा संत समागम आज आज महाकुंभ में स्वास्तिक द्वार के पास सेक्टर 20 पर पंचतत्व संस्था की ओर से पर्यावरण नागा संत समागम आयोजित किया जाएगा। नागा संत समागम के माध्यम से वाटर वुमन शिप्रा पाठक पर्यावरण जागरण के लिए कुंभ में आए भक्तों से जल शपथ दिलाएंगी। शिप्रा पाठक ने बताया कि महाकुंभ में आने वाले संतों का मार्गदर्शन भारत को निश्चित रूप से हरा भरा बनाएगा। नागा संत समागम की चर्चा के बाद सभी लोग गंगा किनारे एकत्र होकर पूरे देश को नदी संरक्षण का महत्व बताएंगे। पूजन और मंत्र से देश को हरा भरा बनाने का संकल्प लेकर पूरे भारत को जागरूक करेंगे। शाम को सभी लोग पैदल मार्च करते हुए पर्यावरण यात्रा निकलेंगे। 16 फरवरी को राहुल गांधी और प्रियंका महाकुंभ आएंगे महाकुंभ में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी 16 फरवरी को डुबकी लगाएंगे। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, उनके आने का प्रोग्राम लगभग फाइनल हो चुका है। तैयारियां की जा रही हैं। इससे पहले प्रियंका गांधी 11 फरवरी 2021 को प्रयागराज आई थीं तो उन्होंने संगम में स्नान लगाई थी। प्रियंका ने बोट से प्रयागराज से वाराणसी तक की यात्रा की थी। तब वह संगम तट पहुंची थीं। संगम में डुबकी लगाने के बाद पूजा-पाठ किया था। वे पुरखों की कर्मस्थली प्रयागराज के आनंद भवन भी गई थीं। कल से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय बर्ड फेस्टिवल महाकुंभ में 16 से 18 फरवरी तक अंतरराष्ट्रीय बर्ड फेस्टिवल होगा। इसमें लगभग 200 प्रजातियों के पक्षियों का महाकुंभ भी होगा। इसमें लुप्तप्राय इंडियन स्कीमर, फ्लेमिंगो और साइबेरियन क्रेन आदि का दीदार कर सकेंगे। यहां साइबेरिया, मंगोलिया, अफगानिस्तान समेत 10 से अधिक देशों से साइबेरियन पक्षी का भी दीदार होगा। फेस्टिवल के दौरान फोटोग्राफी, पेंटिंग, स्लोगन लेखन, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी समेत अनेक प्रतियोगिताएं होंगी। इनके विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय बर्ड फेस्टिवल भारतीय संस्कृति, प्रकृति प्रेम व वैज्ञानिक दृष्टिकोण का अनूठा मिश्रण होगा।   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर