महाकुंभ में महामंडलेश्वर छोटी मां पर हमला:तीन शिष्य भी घायल, आशीर्वाद लेने के बहाने चाकू से किया हमला

महाकुंभ में महामंडलेश्वर छोटी मां पर हमला:तीन शिष्य भी घायल, आशीर्वाद लेने के बहाने चाकू से किया हमला

महाकुंभ में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरि उर्फ छोटी मां पर गुरुवार रात हमला हुआ। उनके तीन शिष्यों पर भी हमला हुआ। सभी को इलाज के लिए महाकुंभ के सेंट्रल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरि बृहस्पतिवार रात कार से अपने तीन शिष्य के साथ शिविर जा रही थीं। रात करीब 10 बजे सेक्टर-16 के पास पहुंचते ही उनकी कार को पांच से छह लोगों ने आशीर्वाद लेने के बहाने रोक लिया। चाकू से किया हमला
कार से उतरते ही हमलावरों ने महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरि पर चाकू से हमला बोल दिया। इसके साथ कार में सवार अन्य तीन शिष्यों पर हमला किया गया। हमलावरों ने गहने भी लूटे
आरोप लगाया गया कि मारपीट करने के बाद हमलावरों ने गहने भी लूट लिए हैं। घटना के बाद लोगों की मदद से सभी को महाकुंभ चिकित्सालय पहुंचाया गया। महामंडलेश्वर वैष्णवी नंद गिरि का कहना है कि हमलावरों ने चाकू से हमला किया है। इसके बाद छीना झपटी भी की है। सभी को गंभीर चोटें आई हैं। मामले में डीआईजी वैभव कृष्ण ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। सभी घायल खतरे से बाहर
सेंट्रल हॉस्पिटल के सीएमएस डॉ. मनोज कौशिक ने बताया कि कल्याणी नंद गिरी समेत चार लोगों को भर्ती कराया गया है। हालांकि, घायलों को मामूली चोटें आई हैं और सभी की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने और घटना के पीछे की साजिश का पता लगाने में जुटी है। किन्नर अखाड़े की शिष्याएं में आक्रोश
महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरि पर जानलेवा हमले की खबर मिलते ही दर्जनों की संख्या में किन्नर अखाड़े की शिष्याएं केंद्रीय अस्पताल पहुंच गईं। हमले से आहत किन्नरों में कोहराम मचा रहा। उनके अंदर गुस्सा साफ तौर पर दिख रहा था। हालांकि हमला किन लोगों ने किया और किस वजह से किया गया, इसकी पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है। शनिवार को हिमांगी सखी पर हुआ था हमला बता दें कि शनिवार को परी अखाड़े की जगदगुरु हिमांगी सखी ने कल्याणी नंद गिरी समेत आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी और कौशल्या नंद गिरी पर मारने-पीटने का आरोप लगाया था। हिमांगी सखी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। उन्होंने किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी पर हमला करने का आरोप लगाया था। हिमांगी सखी ने कहा कि लक्ष्मी नारायण अपने साथ 50-60 लोगों को लेकर आई थीं, जिनके पास त्रिशूल, फरसा जैसे हथियार थे। बता दें कि हिमांगी सखी लगातार ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने का विरोध कर रही थीं। वहीं, लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने मारपीट करने के आरोपों को गलत बताया है। ——————————————– ये खबर भी पढ़ें… किन्नर जगद्गुरु हिमांगी सखी पर हमला:आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण पर आरोप, ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनने के खिलाफ थीं महाकुंभ में किन्नर जगद्गुरु हिमांगी सखी पर जानलेवा हमला हुआ। हिमांगी सखी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। उन्होंने किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी पर हमला करने का आरोप लगाया है। हमला शनिवार रात सेक्टर- 8 स्थित कैंप में किया गया। इसके फुटेज सामने आ गए हैं। हिमांगी सखी ने कहा कि लक्ष्मी नारायण अपने साथ 50-60 लोगों को लेकर आई थीं, जिनके पास त्रिशूल, फरसा जैसे हथियार थे। पढ़ें पूरी खबर… महाकुंभ में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरि उर्फ छोटी मां पर गुरुवार रात हमला हुआ। उनके तीन शिष्यों पर भी हमला हुआ। सभी को इलाज के लिए महाकुंभ के सेंट्रल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरि बृहस्पतिवार रात कार से अपने तीन शिष्य के साथ शिविर जा रही थीं। रात करीब 10 बजे सेक्टर-16 के पास पहुंचते ही उनकी कार को पांच से छह लोगों ने आशीर्वाद लेने के बहाने रोक लिया। चाकू से किया हमला
कार से उतरते ही हमलावरों ने महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरि पर चाकू से हमला बोल दिया। इसके साथ कार में सवार अन्य तीन शिष्यों पर हमला किया गया। हमलावरों ने गहने भी लूटे
आरोप लगाया गया कि मारपीट करने के बाद हमलावरों ने गहने भी लूट लिए हैं। घटना के बाद लोगों की मदद से सभी को महाकुंभ चिकित्सालय पहुंचाया गया। महामंडलेश्वर वैष्णवी नंद गिरि का कहना है कि हमलावरों ने चाकू से हमला किया है। इसके बाद छीना झपटी भी की है। सभी को गंभीर चोटें आई हैं। मामले में डीआईजी वैभव कृष्ण ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। सभी घायल खतरे से बाहर
सेंट्रल हॉस्पिटल के सीएमएस डॉ. मनोज कौशिक ने बताया कि कल्याणी नंद गिरी समेत चार लोगों को भर्ती कराया गया है। हालांकि, घायलों को मामूली चोटें आई हैं और सभी की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने और घटना के पीछे की साजिश का पता लगाने में जुटी है। किन्नर अखाड़े की शिष्याएं में आक्रोश
महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरि पर जानलेवा हमले की खबर मिलते ही दर्जनों की संख्या में किन्नर अखाड़े की शिष्याएं केंद्रीय अस्पताल पहुंच गईं। हमले से आहत किन्नरों में कोहराम मचा रहा। उनके अंदर गुस्सा साफ तौर पर दिख रहा था। हालांकि हमला किन लोगों ने किया और किस वजह से किया गया, इसकी पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है। शनिवार को हिमांगी सखी पर हुआ था हमला बता दें कि शनिवार को परी अखाड़े की जगदगुरु हिमांगी सखी ने कल्याणी नंद गिरी समेत आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी और कौशल्या नंद गिरी पर मारने-पीटने का आरोप लगाया था। हिमांगी सखी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। उन्होंने किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी पर हमला करने का आरोप लगाया था। हिमांगी सखी ने कहा कि लक्ष्मी नारायण अपने साथ 50-60 लोगों को लेकर आई थीं, जिनके पास त्रिशूल, फरसा जैसे हथियार थे। बता दें कि हिमांगी सखी लगातार ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने का विरोध कर रही थीं। वहीं, लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने मारपीट करने के आरोपों को गलत बताया है। ——————————————– ये खबर भी पढ़ें… किन्नर जगद्गुरु हिमांगी सखी पर हमला:आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण पर आरोप, ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनने के खिलाफ थीं महाकुंभ में किन्नर जगद्गुरु हिमांगी सखी पर जानलेवा हमला हुआ। हिमांगी सखी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। उन्होंने किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी पर हमला करने का आरोप लगाया है। हमला शनिवार रात सेक्टर- 8 स्थित कैंप में किया गया। इसके फुटेज सामने आ गए हैं। हिमांगी सखी ने कहा कि लक्ष्मी नारायण अपने साथ 50-60 लोगों को लेकर आई थीं, जिनके पास त्रिशूल, फरसा जैसे हथियार थे। पढ़ें पूरी खबर…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर