भास्कर न्यूज | जालंधर 14वीं हॉकी इंडिया जूनियर मेन्स नेशनल हॉकी चैंपियनशिप के चौथे दिन महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और बिहार की टीमों ने अपने-अपने लीग मैच जीतकर 3-3 अंक हासिल किए। हॉकी इंडिया की अगुआई में हॉकी पंजाब द्वारा ओलिंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम में आयोजित चैंपियनशिप में वीरवार को लीग राउंड के 6 मैच खेले गए। पहले मैच में उत्तराखंड ने छत्तीसगढ़ को 7-5 के अंतर से हराया। विजेता टीम की ओर से अर्पित कोहली ने एक गोल, नवीन प्रसाद ने दो गोल, दीपक सिंह ने दो गोल, बिस्ट महिंद्रा ने एक गोल, सूरज गुप्ता ने एक गोल किया। जबकि छत्तीसगढ़ की ओर से मोहित नायक ने तीन, प्रकाश पटेल ने एक और विष्णु यादव ने एक गोल किया। दूसरे मैच में उत्तर प्रदेश ने पुडुचेरी को 6-1 के अंतर से हराया। उत्तर प्रदेश की ओर से त्रिलोकी ने 2, आशू मौर्य ने 1, सिद्धांत सिंह ने 1 और खान फहद ने 2 गोल किए। पुडुचेरी के लिए दर्शन ने एकमात्र 1 गोल किया। तीसरे मैच में महाराष्ट्र ने गोवा को 17-1 के बड़े अंतर से हराकर तीन अंक हासिल किए। लीग राउंड में यह महाराष्ट्र की पहली जीत है। चौथे मैच में मणिपुर ने हिमाचल प्रदेश को 2-0 के अंतर से हराकर तीन अंक हासिल किए और क्वार्टर फाइनल के लिए अपनी उम्मीदें बरकरार रखीं। खेल के 44वें और 45वें मिनट में मणिपुर ने लगातार दो गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया और मैच जीत लिया। विजेता टीम की ओर से अमरजीत सिंह व शुशील ने 1-1 गोल किया। झारखंड ने बंगाल को 5-1 के अंतर से हराकर तीन अंक हासिल किए पांचवें मैच में झारखंड ने बंगाल को 5-1 के अंतर से हराकर तीन अंक हासिल किए। विजेता टीम की तरफ से खिलाड़ी रोशन एका ने 2, दीपक सोरांग ने 1, अभिषेक ने 1 व एस गुरिया ने 1 गोल किया। छठे मैच में बिहार ने तेलंगाना को 3-1 के अंतर से हराकर जीत हासिल की। मैच के दौरान मुख्य अतिथि ओलिंपियन समीर दाद, ओलिंपियन बलविंदर शम्मी, नितिन महाजन और जतिन महाजन, एआईजी नरेश डोगरा स्पोर्ट्स सचिव पीएपी, सुखविंदर सिंह एसपी और पंजाब एंड सिंध बैंक के जोनल मैनेजर मिलिंद ने टीमों के साथ मुलाकात की। इस मौके पर हॉकी पंजाब के महासचिव अमरीक सिंह पुवार, कोषाध्यक्ष ओलिंपियन संजीव कुमार, सचिव कुलबीर सिंह, सुरजीत हॉकी के सेक्रेटरी सुरिंदर भापा, गुरिंदर सिंह संघा, हरिंदर सिंह संघा, गुरुमीत सिंह, हॉकी इंडिया के पर्यवेक्षक विशाल संगर, मोहम्मद फहीम खान उपस्थित थे। भास्कर न्यूज | जालंधर 14वीं हॉकी इंडिया जूनियर मेन्स नेशनल हॉकी चैंपियनशिप के चौथे दिन महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और बिहार की टीमों ने अपने-अपने लीग मैच जीतकर 3-3 अंक हासिल किए। हॉकी इंडिया की अगुआई में हॉकी पंजाब द्वारा ओलिंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम में आयोजित चैंपियनशिप में वीरवार को लीग राउंड के 6 मैच खेले गए। पहले मैच में उत्तराखंड ने छत्तीसगढ़ को 7-5 के अंतर से हराया। विजेता टीम की ओर से अर्पित कोहली ने एक गोल, नवीन प्रसाद ने दो गोल, दीपक सिंह ने दो गोल, बिस्ट महिंद्रा ने एक गोल, सूरज गुप्ता ने एक गोल किया। जबकि छत्तीसगढ़ की ओर से मोहित नायक ने तीन, प्रकाश पटेल ने एक और विष्णु यादव ने एक गोल किया। दूसरे मैच में उत्तर प्रदेश ने पुडुचेरी को 6-1 के अंतर से हराया। उत्तर प्रदेश की ओर से त्रिलोकी ने 2, आशू मौर्य ने 1, सिद्धांत सिंह ने 1 और खान फहद ने 2 गोल किए। पुडुचेरी के लिए दर्शन ने एकमात्र 1 गोल किया। तीसरे मैच में महाराष्ट्र ने गोवा को 17-1 के बड़े अंतर से हराकर तीन अंक हासिल किए। लीग राउंड में यह महाराष्ट्र की पहली जीत है। चौथे मैच में मणिपुर ने हिमाचल प्रदेश को 2-0 के अंतर से हराकर तीन अंक हासिल किए और क्वार्टर फाइनल के लिए अपनी उम्मीदें बरकरार रखीं। खेल के 44वें और 45वें मिनट में मणिपुर ने लगातार दो गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया और मैच जीत लिया। विजेता टीम की ओर से अमरजीत सिंह व शुशील ने 1-1 गोल किया। झारखंड ने बंगाल को 5-1 के अंतर से हराकर तीन अंक हासिल किए पांचवें मैच में झारखंड ने बंगाल को 5-1 के अंतर से हराकर तीन अंक हासिल किए। विजेता टीम की तरफ से खिलाड़ी रोशन एका ने 2, दीपक सोरांग ने 1, अभिषेक ने 1 व एस गुरिया ने 1 गोल किया। छठे मैच में बिहार ने तेलंगाना को 3-1 के अंतर से हराकर जीत हासिल की। मैच के दौरान मुख्य अतिथि ओलिंपियन समीर दाद, ओलिंपियन बलविंदर शम्मी, नितिन महाजन और जतिन महाजन, एआईजी नरेश डोगरा स्पोर्ट्स सचिव पीएपी, सुखविंदर सिंह एसपी और पंजाब एंड सिंध बैंक के जोनल मैनेजर मिलिंद ने टीमों के साथ मुलाकात की। इस मौके पर हॉकी पंजाब के महासचिव अमरीक सिंह पुवार, कोषाध्यक्ष ओलिंपियन संजीव कुमार, सचिव कुलबीर सिंह, सुरजीत हॉकी के सेक्रेटरी सुरिंदर भापा, गुरिंदर सिंह संघा, हरिंदर सिंह संघा, गुरुमीत सिंह, हॉकी इंडिया के पर्यवेक्षक विशाल संगर, मोहम्मद फहीम खान उपस्थित थे। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

फिरोजपुर ट्रिपल मर्डर केस के 2 शूटर काबू:पंजाब पुलिस ने यूपी-STF के साथ चलाया ऑपरेशन, आरोपियों ने की थी AAP नेता गुरप्रीत की हत्या
फिरोजपुर ट्रिपल मर्डर केस के 2 शूटर काबू:पंजाब पुलिस ने यूपी-STF के साथ चलाया ऑपरेशन, आरोपियों ने की थी AAP नेता गुरप्रीत की हत्या फिरोजपुर में सितंबर माह में हुए ट्रिपल मर्डर केस में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। यूपी पुलिस की एसटीएफ के साथ जॉइंट ऑपरेशन में दो शूटरों को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। विदेश में बैठे गैंगस्टरों के इशारे पर उन्होंने हत्या की थी। आरोपी तरन-तारन में हुई आम आदमी पार्टी के नेता गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी महल की हत्या में भी शामिल थे। पंजाब पुलिस के DGP गौरव यादव ने यह जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट डालकर यह जानकारी दी है। उन्होंने बातया कि पुलिस मामले की जांच चल रही है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि दोनों व्यक्तियों का लंबा आपराधिक इतिहास है। उनके खिलाफ कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। वे विदेशी गैंगस्टरों के निर्देशों पर काम कर रहे थे। वहीं, पुलिस इनके नेटवर्क को तलाशने में जुटी हुई है। पुलिस ने सभी थानों से उनके बारे में डिटेल मांगी है। जल्दी ही पुलिस उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। ऐसे हुआ था फिरोजपुर ट्रिपल मर्डर फिरोजपुर में सितंबर में दिलदीप सिंह समेत तीन लोगों की हत्या दिनदहाड़े हुई थी। मृतकों जसप्रीत कौर और आकाशदीप शामिल थे। इस दौरान करीब 50 राउंड फायरिंग हुई थी। फिर पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में कुछ आरोपियों काे औरंगाबाद से दबोचा था। पुलिस मुताबिक केंद्रीय एजेंसियों व महाराष्ट्र पुलिस के सहयोग से यह ऑपरेशन चलाया गया था। पकड़े गए आरोपियों रविंदर उर्फ रवि पर 8 केस, गुरप्रीत सिंह पर 5 केस, राजबीर सिंह 3, अक्षय पर 1 केस दर्ज थे। आरोपियों पर सारे पर्चे फिरोजपुर में चोरी, NDPS और चोरी के केस दर्ज थे। आरोपियों ने पूछताछ में बताया था कि उनका निशाना दिलदीप था। हत्या के बाद वह ट्रेन से मुंबई गए थे। पुरानी रंजिश को लेकर उन्होंने हत्या का अंजाम दिया था

जालंधर में सिपाही रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार:एसएचओ थाना छोड़कर भागा, ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी, विजिलेंस ब्यूरो ने की कार्रवाई
जालंधर में सिपाही रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार:एसएचओ थाना छोड़कर भागा, ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी, विजिलेंस ब्यूरो ने की कार्रवाई पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की जालंधर रेंज के अधिकारियों ने होशियारपुर जिले के पुलिस थाना गढ़शंकर में तैनात एक सिपाही को 30 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। वहीं, एसएचओ बलजिंदर सिंह मल्ली थाना छोड़कर मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार सिपाही की पहचान किंदर सिंह के रूप में हुई है। जिसे जल्द कोर्ट में पेशकर पुलिस द्वारा रिमांड पर लिया जाएगा। जिला रूपनगर के नंगल सब डिवीजन की निवासी हरदीप कौर द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर उक्त पुलिस कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी एसएचओ को भी गिरफ्तार किया जाएगा। भाई को नशा तस्कर के केस में न फंसाने के लिए मांगे थे एक लाख पंजाब विजिलेंस के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर सारे मामले की जानकारी साझा की थी। जिसमें पीड़ित हरदीप कौर ने कहा कि, आरोपी एसएचओ इंस्पेक्टर बलजिंदर सिंह मल्ली और उनकी टीम ने उनके भाई को एक झगड़े के मामले में अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया था। हरदीप कौर से आरोपियों ने नशा तस्करी के केस में न फंसाने का कहकर एक लाख रुपए की मांग की थी। पीड़िता ने पैसे कम करवाए तो 50 हजार रुपए में दोनों की डील हुई थी। पैसे देने के लिए समय तय कर लिया गया। आरोपी एसएचओ मौका देखकर क्राइम सीन से फरार हुआ विजिलेंस प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद होशियारपुर यूनिट की विजिलेंस ब्यूरो टीम ने जाल बिछाया और आरोपी पुलिस कर्मचारी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 30,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ लिया। इस कार्रवाई के दौरान एसएचओ बलजिंदर सिंह मल्ली मौके से फरार हो गया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना जालंधर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

गुरदासपुर में पाक सीमा पर फायरिंग:चौतरा पोस्ट पर दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, बीएसएफ के जवानों ने चलाई गोलियां, खेतों में सर्च ऑपरेशन
गुरदासपुर में पाक सीमा पर फायरिंग:चौतरा पोस्ट पर दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, बीएसएफ के जवानों ने चलाई गोलियां, खेतों में सर्च ऑपरेशन पंजाब के सरहदी जिला गुरदासपुर में आए दिन पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए नशे की खेप भेजने की कोशिश की जाती है, जिसे सरहद पर तैनात बीएसएफ के जवानों द्वारा असफल कर दिया जाता है। आज सुबह फिर पाकिस्तान की तरफ से बीएसएफ सेक्टर गुरदासपुर की चौतरा पोस्ट पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया। जिस पर बीएसएफ की 58 बटालियन के जवानों ने किए 5 राउंड फायर और एक रोशनी वाला बम दागा। भारतीय सीमा के अंदर दो मिनट तक घूमने के बाद पाकिस्तानी ड्रोन वापस पाकिस्तान की और लोट गया। रविवार को पकड़ी गई थी 500 ग्राम हेरोइन इस घटना के बाद बीएसएफ जवानों और पंजाब पुलिस के जवानों द्वारा आसपास के इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बता दें कि रविवार देर रात सरहदी कस्बा डेरा बाबा नानक के गांव भगताना तुलिया के खेतों से 500 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी, जिसे ड्रोन के माध्यम से ही पाकिस्तानी नशा तस्करों के द्वारा भारत भेजा गया था। जिसके बाद पुलिस की ओर से अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।