लुधियाना| जैन स्थानक नूरवाला रोड पर महावीर जयंती समारोह श्रद्धा और उल्लास से मनाया। जिनशासन चंद्रिका श्रमणी सूर्या महासाध्वी वीरकान्ता, महासाध्वी वीना, महासाध्वी डॉ. अर्पिता, महासाध्वी डॉ. आर्याश्री और नवदीक्षिता साध्वी वीरांशी की उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ। सुबह प्रभात फेरी जैन स्थानक से शुरू हुई। नूरवाला रोड के विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई फेरी पुनः स्थानक पहुंची। वहां महासाध्वी वीरकान्ता के पाठ के साथ इसका समापन हुआ। इसके बाद भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। ध्वजारोहण रजत जैन, उनकी पत्नी तृषि जैन और उनके पुत्र ने किया। लुधियाना| जैन स्थानक नूरवाला रोड पर महावीर जयंती समारोह श्रद्धा और उल्लास से मनाया। जिनशासन चंद्रिका श्रमणी सूर्या महासाध्वी वीरकान्ता, महासाध्वी वीना, महासाध्वी डॉ. अर्पिता, महासाध्वी डॉ. आर्याश्री और नवदीक्षिता साध्वी वीरांशी की उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ। सुबह प्रभात फेरी जैन स्थानक से शुरू हुई। नूरवाला रोड के विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई फेरी पुनः स्थानक पहुंची। वहां महासाध्वी वीरकान्ता के पाठ के साथ इसका समापन हुआ। इसके बाद भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। ध्वजारोहण रजत जैन, उनकी पत्नी तृषि जैन और उनके पुत्र ने किया। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

लुधियाना में केजरीवाल के वीडियो से छेड़छाड़:संविधान पर बयान एडिट किया, X पर अपलोड किया; अब तक 7 FIR
लुधियाना में केजरीवाल के वीडियो से छेड़छाड़:संविधान पर बयान एडिट किया, X पर अपलोड किया; अब तक 7 FIR लुधियाना में पुलिस ने आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के भाषण के वीडियो को एडिट करके एक्स पर शेयर करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी चल रही है। सलेम टाबरी थाने की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस को जानकारी देते हुए दीपू घई ने बताया कि विभोर आनंद नाम के व्यक्ति ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा संविधान में एससी/एसटी भाईचारे को लेकर दिए गए बयान का गलत तरीके से एडिट किया हुआ वीडियो अपनी वेबसाइट और एक्स हैंडल पर पोस्ट किया है। जिससे आम लोगों के बीच शांति भंग हो सकती है। साथ ही आरोपी ने एससी/एसटी भाईचारे की भावनाओं को भी ठेस पहुंचाई है। पुलिस ने विभोर आनंद नाम के इस अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सलेम टाबरी थाने की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 336(4),352,353(2)बीएनएस 3(1)(आरयूवी) एससी एक्ट 1989 और धारा 65 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। अभी तक लुधियाना में हुए 7 केस दर्ज इससे पहले आप नेता विजय दानव ने पुलिस को विभोर आनंद नाम के व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने पुलिस से कहा था कि डा.अंबेडकर संबंधी टिप्पणी की कुछ शरारती तत्वों द्वारा केजरीवाल की वीडियो को एडिट कर गलत तरीके से उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जिसके बाद एससी-एसटी भाईचारे की भावनाओं को ठेस पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने केजरीवाल की वीडियो को गलत तरीके से एडिट कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले विभोर आनंद निवासी दिल्ली के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। पुलिस ने अभी तक लुधियाना में 7 केस दर्ज किए हैं।

धुरी के पूर्व MLA दलवीर गोल्डी कांग्रेस में लौटे:11 महीने पहले AAP जॉइन की; संगरूर से खैहरा को टिकट देने से हुए नाराज
धुरी के पूर्व MLA दलवीर गोल्डी कांग्रेस में लौटे:11 महीने पहले AAP जॉइन की; संगरूर से खैहरा को टिकट देने से हुए नाराज पंजाब के विधानसभा हलका धुरी से पूर्व विधायक दलवीर सिंह गोल्डी ने एक बार फिर अपनी पुरानी पार्टी कांग्रेस में वापसी कर ली है। यह “घर वापसी” शनिवार को दिल्ली में पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की मौजूदगी में हुई। सभी विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा के निवास पर मौजूद थे। कांग्रेस में शामिल होते ही गोल्डी ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आस्था और निष्ठा जताते हुए कहा कि वह कांग्रेस की विचारधारा और पंजाब के विकास के लिए पूरी तरह समर्पित हैं। दलवीर सिंह गोल्डी की वापसी ऐसे समय में हुई है जब पंजाब कांग्रेस आगामी उप-चुनावों के लिए रणनीतिक तैयारियों में जुटी है। ऐसे में उनकी वापसी को कांग्रेस के लिए न सिर्फ राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बल्कि सांकेतिक रूप से भी सशक्त कदम माना जा रहा है। आप से असंतुष्ट होकर की वापसी दलवीर सिंह गोल्डी ने करीब 11 महीने पहले मई 2024 में कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थाम लिया था। वे संगरूर लोकसभा सीट से खैहरा को टिकट देने से नाराज थे। तब चंडीगढ़ में सीएम मान ने उनको आप जॉइन कराई थी। हालांकि आप में शामिल होने के बाद भी उन्हें अपेक्षित राजनीतिक स्थान नहीं मिला। पार्टी के अंदर अनदेखी, स्थानीय नेतृत्व के साथ मतभेद और समर्थकों की उपेक्षा के चलते वे खुद को असहज महसूस कर रहे थे। राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, आम आदमी पार्टी में सक्रिय राजनीतिक भूमिका ना मिलने के कारण उन्होंने फिर से कांग्रेस में लौटने का फैसला लिया। कांग्रेस नेतृत्व ने भी उनके अनुभव और क्षेत्र में पकड़ को देखते हुए उन्हें दोबारा अपनाया। धुरी से विधायक रह चुके हैं गोल्डी दलवीर सिंह गोल्डी वर्ष 2017 में कांग्रेस के टिकट पर धुरी विधानसभा सीट से जीतकर विधायक बने थे। उस समय उन्होंने अकाली दल और अन्य दलों को कड़ी टक्कर देते हुए बड़ी जीत हासिल की थी। 2022 विधानसभा चुनावो में वह सीएम भगवंत मान के सामने चुनावी मैदान में उतरे। जिसके बाद उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 2024 में भी लोकसभा चुनावों के दौरान उन्हें टिकट नहीं दिया गया। जिसके बाद वह धीरे-धीरे पार्टी से दूरी बनाने लगे थे। कांग्रेस के लिए बढ़ी ताकत गोल्डी की वापसी को कांग्रेस के लिए आगामी उप-चुनावों से पहले एक संगठनात्मक मजबूती के रूप में देखा जा रहा है, खासकर संगरूर और मालवा बेल्ट में जहां पार्टी को हाल के वर्षों में गिरावट का सामना करना पड़ा है। अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि कांग्रेस के पुराने नेताओं और जमीनी कार्यकर्ताओं की पार्टी में वापसी से संगठन को मजबूती मिलेगी और एकजुट होकर आगे बढ़ा जा सकेगा। भूपेश बघेल ने भी इस मौके पर कहा कि कांग्रेस का दरवाजा उन सभी के लिए खुला है जो पार्टी की विचारधारा और जनता की सेवा को प्राथमिकता मानते हैं।

फतेहगढ़ साहिब में 10 तस्कर गिरफ्तार:चलाया गया सर्च ऑपरेशन, एसएसपी बोले- नशा माफियाओं की प्रॉपर्टी होगी जब्त
फतेहगढ़ साहिब में 10 तस्कर गिरफ्तार:चलाया गया सर्च ऑपरेशन, एसएसपी बोले- नशा माफियाओं की प्रॉपर्टी होगी जब्त पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा डिप्टी कमिश्नरों और सभी एसएसपी के साथ बैठक के बाद आज कासो ऑपरेशन शुरू किया गया। फतेहगढ़ साहिब में एसएसपी शुभम अग्रवाल के नेतृत्व में जिले के नशा हॉटस्पॉट पर विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने 9 मामले दर्ज किए और 10 तस्करों को गिरफ्तार किया। एसएसपी अग्रवाल ने कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी में लिप्त लोगों को जेल भेजा जाएगा। नशा माफियाओं की अवैध कमाई से बनाई गई संपत्ति जब्त की जाएगी। इस पर बुलडोजर भी चलेगा। पुलिस 24 घंटे निगरानी करेगी और कार्रवाई करेगी। नशा तस्करी को रोकने के लिए स्थानीय प्रशासन की मदद ली जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में सरपंचों और शहरी क्षेत्रों में पार्षदों का सहयोग लिया जाएगा। एसएसपी ने बताया कि कई सरपंचों से मुलाकात हो चुकी है। सभी ने सहयोग का आश्वासन दिया है। जिस गांव में नशा बिकेगा, उसे न तो पंचायत का समर्थन मिलेगा और न ही किसी अन्य व्यक्ति का।