महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा सुविधा जारी रहेगी:पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत भुल्लर बोले, केवल आधार कार्ड की चेकिंग होती है

महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा सुविधा जारी रहेगी:पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत भुल्लर बोले, केवल आधार कार्ड की चेकिंग होती है

पंजाब में चलने वाली सरकारी बसों में महिलाओं के लिए फ्री सफर जारी रहेगा। आधार कार्ड पर फ्री बस सेवा बंद नहीं हो रही है। पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने यह जानकारी दी है। हालांकि नकली आधार कार्ड की चेकिंग जरूर की जाती है। साथ ही गलत पाए जाने पर इस मामले में एक्शन भी लिया जाता है। राज्य की महिलाओं के लिए यह सफर पहले की तरह जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इस सेवा को बंद करने का सरकार का कोई फैसला नहीं है। हर रोज तीन लाख महिलाएं उठाती है फायदा पंजाब में महिलाओं के लिए फ्री सेवा अप्रैल 2021 में शुरू हुई । उस समय राज्य में कांग्रेस की सरकार थी। इसके बाद पंजाब आम आदमी पार्टी की सरकार मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में बनी थी। इस सरकार ने इस योजना का विस्तार किया। इस योजना का लगभग 1.40 करोड़ महिलाएं लाभ उठा चुकी है। रोजाना 3 लाख से अधिक महिलाएं बस यात्रा करती हैं । यह सुविधा पंजाब रोडवेज, पनबस, और पीआरटीसी की सामान्य बसों पर जारी है। लेकिन ऐसी एसी, वाेल्वों व अन्य पर यह सुविधा नहीं मिलती है। नकली आधार कार्ड बससे बड़ी समस्या
मंत्री भी मानते है कि इस योजना में नकली आधार कार्ड एक सबसे बड़ी मुसीबत है। क्योंकि यह चीज देखने को मिल रही है कि नकली आधार कार्ड का प्रयोग कुछ लोग करते है। कई जगह केस भी सामने आए है। इसके बाद सरकार ने नई तकनीक पर काम किया जा रहा है। जिसमें आधार कार्ड मौके पर ही चेक हो सकेगा कि यह सही है या गलत है। हालांकि अभी तक मौके पर कंडक्टर को इस बारे में पता लगाना मुश्किल होता है। पंजाब में चलने वाली सरकारी बसों में महिलाओं के लिए फ्री सफर जारी रहेगा। आधार कार्ड पर फ्री बस सेवा बंद नहीं हो रही है। पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने यह जानकारी दी है। हालांकि नकली आधार कार्ड की चेकिंग जरूर की जाती है। साथ ही गलत पाए जाने पर इस मामले में एक्शन भी लिया जाता है। राज्य की महिलाओं के लिए यह सफर पहले की तरह जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इस सेवा को बंद करने का सरकार का कोई फैसला नहीं है। हर रोज तीन लाख महिलाएं उठाती है फायदा पंजाब में महिलाओं के लिए फ्री सेवा अप्रैल 2021 में शुरू हुई । उस समय राज्य में कांग्रेस की सरकार थी। इसके बाद पंजाब आम आदमी पार्टी की सरकार मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में बनी थी। इस सरकार ने इस योजना का विस्तार किया। इस योजना का लगभग 1.40 करोड़ महिलाएं लाभ उठा चुकी है। रोजाना 3 लाख से अधिक महिलाएं बस यात्रा करती हैं । यह सुविधा पंजाब रोडवेज, पनबस, और पीआरटीसी की सामान्य बसों पर जारी है। लेकिन ऐसी एसी, वाेल्वों व अन्य पर यह सुविधा नहीं मिलती है। नकली आधार कार्ड बससे बड़ी समस्या
मंत्री भी मानते है कि इस योजना में नकली आधार कार्ड एक सबसे बड़ी मुसीबत है। क्योंकि यह चीज देखने को मिल रही है कि नकली आधार कार्ड का प्रयोग कुछ लोग करते है। कई जगह केस भी सामने आए है। इसके बाद सरकार ने नई तकनीक पर काम किया जा रहा है। जिसमें आधार कार्ड मौके पर ही चेक हो सकेगा कि यह सही है या गलत है। हालांकि अभी तक मौके पर कंडक्टर को इस बारे में पता लगाना मुश्किल होता है।   पंजाब | दैनिक भास्कर