महिलाओं को एक करोड़ की रजिस्ट्री पर 1% छूट मिलेगी:योगी अफसरों से बोले- संपत्ति बंटवारे पर 5 हजार से ज्यादा स्टांप फीस न लिया जाए

महिलाओं को एक करोड़ की रजिस्ट्री पर 1% छूट मिलेगी:योगी अफसरों से बोले- संपत्ति बंटवारे पर 5 हजार से ज्यादा स्टांप फीस न लिया जाए

यूपी में महिलाओं को योगी सरकार बड़ा तोहफा देने वाली है। जल्द एक करोड़ रुपए तक की रजिस्ट्री पर स्टांप फीस में एक फीसदी की छूट दी जा सकती है। अभी तक 10 लाख रुपए तक की रजिस्ट्रर पर छूट मिल रही है। शुक्रवार को स्टांप एंड रजिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट की मीटिंग हुई। इसमें सीएम योगी ने कहा, यह कदम महिलाओं को सशक्त बनाएगा और उनकी आर्थिक भागीदारी को बढ़ावा देगा। अब विस्तार से पढ़िए… रजिस्ट्री से पहले दस्तावेजों को चेक करिए
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों से कहा कि सर्किट रेट तय करते समय खास ध्यान रखा जाए। ताकि उनमें कोई असमानता न रहे। खासकर एक जैसी परिस्थितियों वाले स्थानों पर। उन्होंने कहा, रेट निर्धारण में विकास, शहरीकरण और इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को की गति को ध्यान में रखा जाए। ताकि आमजन को इसका सीधा लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री ने रजिस्ट्री प्रक्रिया से पहले दस्तावेजों और भूमि स्वामी के वेरिफिकेशन को अनिवार्य बताया। कहा, इससे भूमि विवादों में कमी आएगी। उन्होंने रजिस्ट्री प्रक्रिया को सरल बनाने और तकनीकी माध्यमों का अधिकतम उपयोग करने पर बल दिया ताकि समय और संसाधनों की बचत हो सके। संपत्ति बंटवारे पर 5 हजार से ज्यादा फीस न हो
अधिकारियों ने सीएम को बताया कि 2016-17 में 11 हजार करोड़ रुपए के स्टांप बिके थे। जबकि 2024-25 में यह आंकड़ा 30 हजार करोड़ रुपए से अधिक हो गया है। वहीं, 2023-24 की तुलना में 2024-25 में 11.67 प्रतिशत अधिक राजस्व की प्राप्ति हुई है। विभाग ने अब तक 45 जनपदों में सर्किल रेट का पुनरीक्षण कर लिया है, जबकि शेष 30 जनपदों में यह प्रक्रिया चल रही है। मुख्यमंत्री ने रजिस्ट्री कार्यालयों में सीसीटीवी कैमरों को एक्टिव रखने के भी निर्देश दिए। यह भी कहा कि पैतृक अचल संपत्ति के बंटवारे पर 5 हजार रुपए से ज्यादा स्टांप फीस न लिखा जाए। साथ ही, रजिस्ट्रेशन फीस भी अधिकतम पांच हजार रुपए तय की जाए। —————– यह खबर भी पढ़िए… कर्नल सोफिया की मौसी बोलीं- पूरा पाकिस्तान तबाह कर दो:टीवी पर देखा तो आंसू छलक आए, हमीरपुर में कहा- बेटी ने मुसलमानों का सिर ऊंचा किया TV पर सोफिया को ऑपरेशन सिंदूर की कमान संभालते देखा तो खुशी के आंसू छलक पड़े। बेटी की बहादुरी देखकर गर्व महसूस हो रहा है। हमें उस पर फख्र है। सोफिया ने न सिर्फ देश, बल्कि पूरे महिला समाज और मुस्लिम समाज का सिर ऊंचा कर दिया है। सोफिया ने बता दिया कि हमारी बेटियां सिर्फ चूल्हा-चौका नहीं, अब बॉर्डर भी संभाल रही हैं। पढ़ें पूरी खबर… यूपी में महिलाओं को योगी सरकार बड़ा तोहफा देने वाली है। जल्द एक करोड़ रुपए तक की रजिस्ट्री पर स्टांप फीस में एक फीसदी की छूट दी जा सकती है। अभी तक 10 लाख रुपए तक की रजिस्ट्रर पर छूट मिल रही है। शुक्रवार को स्टांप एंड रजिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट की मीटिंग हुई। इसमें सीएम योगी ने कहा, यह कदम महिलाओं को सशक्त बनाएगा और उनकी आर्थिक भागीदारी को बढ़ावा देगा। अब विस्तार से पढ़िए… रजिस्ट्री से पहले दस्तावेजों को चेक करिए
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों से कहा कि सर्किट रेट तय करते समय खास ध्यान रखा जाए। ताकि उनमें कोई असमानता न रहे। खासकर एक जैसी परिस्थितियों वाले स्थानों पर। उन्होंने कहा, रेट निर्धारण में विकास, शहरीकरण और इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को की गति को ध्यान में रखा जाए। ताकि आमजन को इसका सीधा लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री ने रजिस्ट्री प्रक्रिया से पहले दस्तावेजों और भूमि स्वामी के वेरिफिकेशन को अनिवार्य बताया। कहा, इससे भूमि विवादों में कमी आएगी। उन्होंने रजिस्ट्री प्रक्रिया को सरल बनाने और तकनीकी माध्यमों का अधिकतम उपयोग करने पर बल दिया ताकि समय और संसाधनों की बचत हो सके। संपत्ति बंटवारे पर 5 हजार से ज्यादा फीस न हो
अधिकारियों ने सीएम को बताया कि 2016-17 में 11 हजार करोड़ रुपए के स्टांप बिके थे। जबकि 2024-25 में यह आंकड़ा 30 हजार करोड़ रुपए से अधिक हो गया है। वहीं, 2023-24 की तुलना में 2024-25 में 11.67 प्रतिशत अधिक राजस्व की प्राप्ति हुई है। विभाग ने अब तक 45 जनपदों में सर्किल रेट का पुनरीक्षण कर लिया है, जबकि शेष 30 जनपदों में यह प्रक्रिया चल रही है। मुख्यमंत्री ने रजिस्ट्री कार्यालयों में सीसीटीवी कैमरों को एक्टिव रखने के भी निर्देश दिए। यह भी कहा कि पैतृक अचल संपत्ति के बंटवारे पर 5 हजार रुपए से ज्यादा स्टांप फीस न लिखा जाए। साथ ही, रजिस्ट्रेशन फीस भी अधिकतम पांच हजार रुपए तय की जाए। —————– यह खबर भी पढ़िए… कर्नल सोफिया की मौसी बोलीं- पूरा पाकिस्तान तबाह कर दो:टीवी पर देखा तो आंसू छलक आए, हमीरपुर में कहा- बेटी ने मुसलमानों का सिर ऊंचा किया TV पर सोफिया को ऑपरेशन सिंदूर की कमान संभालते देखा तो खुशी के आंसू छलक पड़े। बेटी की बहादुरी देखकर गर्व महसूस हो रहा है। हमें उस पर फख्र है। सोफिया ने न सिर्फ देश, बल्कि पूरे महिला समाज और मुस्लिम समाज का सिर ऊंचा कर दिया है। सोफिया ने बता दिया कि हमारी बेटियां सिर्फ चूल्हा-चौका नहीं, अब बॉर्डर भी संभाल रही हैं। पढ़ें पूरी खबर…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर