हरियाणा के महेंद्रगढ़ में 18 मई को हुई सीएम नायब सिंह की रैली के बाद अब सियासी पारा गरमाता जा रहा है। रैली में अनेक दिग्गज नेताओं को बोलने तक का मौका नहीं दिया गया था। इसकी टीस अब धीरे-धीरे नेताओं से बाहर आ रही है। बीते कल रैली में वीआईपी पास न मिलने पर नगर पालिका महेंद्रगढ़ के चेयरमैन ने नाराजगी जताई थी। वहीं अब पूर्व शिक्षामंत्री व हरियाणा भाजपा के दिग्गज नेता रामबिलास शर्मा के समर्थक अपने नेता को मंच पर नहीं बोलने देने से नाराज हैं। रामबिलास शर्मा के पीआरओ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर अपनी नाराजगी भी जताई है। सीएम नायब सैनी की 18 मई को महेंद्रगढ़ में रैली हुई। रैली में सीएम का वहां पहुंचे सभी भाजपा नेताओं ने गर्म जोशी से स्वागत किया। सीएम के आने के बाद रैली में केवल सांसद धर्मवीर सिंह, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी व स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव को ही बोलने का मौका मिला। इसके अलावा विधायक व रैली के आयोजक कंवर सिंह यादव ने भी रैली को संबोधित किया था। वहीं रैली में बैठे नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा, पूर्व मंत्री डा. अभय सिंह यादव व पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह को बोलने का मौका नहीं दिया गया, जिसके बाद सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं होने लग गई थी। चेयरमैन जता चुके नाराजगी
नगर पालिका महेंद्रगढ़ के चेयरमैन रमेश सैनी रैली में वीआईपी पास नहीं मिलने पर अपनी नाराजगी जता चुके हैं। रमेश सैनी का कहना है कि उन्हें रैली का निमंत्रण मिला, लेकिन जब उनको स्टेज पर जाने के लिए वीआईपी पास देने की बात आई तो आयोजकों ने पल्ला झाड़ लिया, जिसके कारण वे रैली में ही नहीं गए। पूर्व मंत्री की हुई अनदेखी
रैली में पूर्व मंत्री व प्रदेश भाजपा के दिग्गज नेता प्रो. रामबिलास शर्मा की भी अनदेखी की गई। शुरू से ही शर्मा के फोटो रैली के पोस्टरों से गायब थे। वहीं रैली में भी उनको बोलने का मौका नहीं दिया गया। यह पहली बार था, जब भाजपा की किसी बड़ी रैली में प्रो. रामबिलास शर्मा की इतनी अनदेखी हुई हो। पूर्व मंत्री के समर्थकों का दर्द झलका
पूर्व मंत्री को रैली में बोलने का मौका नहीं दिए जाने पर उनके पीआरओ रहे राजेश यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुए लिखा है कि प्रो. रामबिलास शर्मा भाजपा की रीढ़ हैं। उनका पार्टी में हरियाणा में बड़ा नाम है। एक समय वह था जब प्रदेश में भाजपा का कोई नाम लेने वाला नहीं था, तब प्रो. शर्मा विधायक बने थे। भाजपा को प्रदेश में पहचान रामबिलास शर्मा ने दिलाई। उनके नेतृत्व में पार्टी ने अनेक बार विधानसभा व लोकसभा के चुनावों में जीत दर्ज की। वहीं उनकी ही अनदेखी करना सही नहीं है। हरियाणा के महेंद्रगढ़ में 18 मई को हुई सीएम नायब सिंह की रैली के बाद अब सियासी पारा गरमाता जा रहा है। रैली में अनेक दिग्गज नेताओं को बोलने तक का मौका नहीं दिया गया था। इसकी टीस अब धीरे-धीरे नेताओं से बाहर आ रही है। बीते कल रैली में वीआईपी पास न मिलने पर नगर पालिका महेंद्रगढ़ के चेयरमैन ने नाराजगी जताई थी। वहीं अब पूर्व शिक्षामंत्री व हरियाणा भाजपा के दिग्गज नेता रामबिलास शर्मा के समर्थक अपने नेता को मंच पर नहीं बोलने देने से नाराज हैं। रामबिलास शर्मा के पीआरओ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर अपनी नाराजगी भी जताई है। सीएम नायब सैनी की 18 मई को महेंद्रगढ़ में रैली हुई। रैली में सीएम का वहां पहुंचे सभी भाजपा नेताओं ने गर्म जोशी से स्वागत किया। सीएम के आने के बाद रैली में केवल सांसद धर्मवीर सिंह, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी व स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव को ही बोलने का मौका मिला। इसके अलावा विधायक व रैली के आयोजक कंवर सिंह यादव ने भी रैली को संबोधित किया था। वहीं रैली में बैठे नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा, पूर्व मंत्री डा. अभय सिंह यादव व पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह को बोलने का मौका नहीं दिया गया, जिसके बाद सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं होने लग गई थी। चेयरमैन जता चुके नाराजगी
नगर पालिका महेंद्रगढ़ के चेयरमैन रमेश सैनी रैली में वीआईपी पास नहीं मिलने पर अपनी नाराजगी जता चुके हैं। रमेश सैनी का कहना है कि उन्हें रैली का निमंत्रण मिला, लेकिन जब उनको स्टेज पर जाने के लिए वीआईपी पास देने की बात आई तो आयोजकों ने पल्ला झाड़ लिया, जिसके कारण वे रैली में ही नहीं गए। पूर्व मंत्री की हुई अनदेखी
रैली में पूर्व मंत्री व प्रदेश भाजपा के दिग्गज नेता प्रो. रामबिलास शर्मा की भी अनदेखी की गई। शुरू से ही शर्मा के फोटो रैली के पोस्टरों से गायब थे। वहीं रैली में भी उनको बोलने का मौका नहीं दिया गया। यह पहली बार था, जब भाजपा की किसी बड़ी रैली में प्रो. रामबिलास शर्मा की इतनी अनदेखी हुई हो। पूर्व मंत्री के समर्थकों का दर्द झलका
पूर्व मंत्री को रैली में बोलने का मौका नहीं दिए जाने पर उनके पीआरओ रहे राजेश यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुए लिखा है कि प्रो. रामबिलास शर्मा भाजपा की रीढ़ हैं। उनका पार्टी में हरियाणा में बड़ा नाम है। एक समय वह था जब प्रदेश में भाजपा का कोई नाम लेने वाला नहीं था, तब प्रो. शर्मा विधायक बने थे। भाजपा को प्रदेश में पहचान रामबिलास शर्मा ने दिलाई। उनके नेतृत्व में पार्टी ने अनेक बार विधानसभा व लोकसभा के चुनावों में जीत दर्ज की। वहीं उनकी ही अनदेखी करना सही नहीं है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
