भास्कर न्यूज | जालंधर माय एफएम फिर क्रिकेट सीजन को अपने लिसनर्स के लिए और भी एक्साइटिंग बनाने के लिए लेकर आया है माय एफएम चैंपियंस कांटेस्ट। इसके एक ओर आपके फेवरेट क्रिकेटर्स मैदान पे अपना जलवा दिखाएंगे, वहीं आप भी घर बैठे- माय एफएम चैंपियंस कांटेस्ट में खेल कर करोड़ों के आकर्षक इनाम जीत सकते हैं। इसमें हिस्सा लेने वालों में से लक्की विनर को दुबई जाकर इंडिया वर्सेज न्यूजीलैंड मैच देखने का मौका भी मिलेगा। वहीं इसके साथ इसके साथ ही आपके पास एलईडी टीवी, स्मार्ट फोन्स और स्मार्ट वॉच जैसे ढेरों बम्पर प्राइजेज जीतना का चांस भी है। तो इस बार सिर्फ टीम इंडिया के लिए ही नहीं, बल्कि अपने लिए भी चीयर की जिये और खुद चैंपियन बनकर जीत का जश्न मनाने के लिए तैयार हो जाइये। वहीं इसमें पार्टिसिपेट करने के लिए सुनते रहिये 94.3 माय एफएम। भास्कर न्यूज | जालंधर माय एफएम फिर क्रिकेट सीजन को अपने लिसनर्स के लिए और भी एक्साइटिंग बनाने के लिए लेकर आया है माय एफएम चैंपियंस कांटेस्ट। इसके एक ओर आपके फेवरेट क्रिकेटर्स मैदान पे अपना जलवा दिखाएंगे, वहीं आप भी घर बैठे- माय एफएम चैंपियंस कांटेस्ट में खेल कर करोड़ों के आकर्षक इनाम जीत सकते हैं। इसमें हिस्सा लेने वालों में से लक्की विनर को दुबई जाकर इंडिया वर्सेज न्यूजीलैंड मैच देखने का मौका भी मिलेगा। वहीं इसके साथ इसके साथ ही आपके पास एलईडी टीवी, स्मार्ट फोन्स और स्मार्ट वॉच जैसे ढेरों बम्पर प्राइजेज जीतना का चांस भी है। तो इस बार सिर्फ टीम इंडिया के लिए ही नहीं, बल्कि अपने लिए भी चीयर की जिये और खुद चैंपियन बनकर जीत का जश्न मनाने के लिए तैयार हो जाइये। वहीं इसमें पार्टिसिपेट करने के लिए सुनते रहिये 94.3 माय एफएम। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

लुधियाना में 3 गाड़ियों की टक्कर:3 घायल, तेज रफ्तार कार का संतुलन बिगड़ा, पहले ऑटो और फिर स्कूल बस से टकराई
लुधियाना में 3 गाड़ियों की टक्कर:3 घायल, तेज रफ्तार कार का संतुलन बिगड़ा, पहले ऑटो और फिर स्कूल बस से टकराई पंजाब के लुधियाना में चंडीगढ़ रोड पर आज सुबह तेज रफ्तार ब्रेजा कार का एक्सीडेंट हो गया। तेज रफ्तार ब्रेजा का संतुलन बिगड़ गया, जिसके चलते पहले कार एक ऑटो से टकराई और फिर एक स्कूल बस से जा टकराई। हादसे में 3 लोगों के घायल होने की खबर है, लेकिन घायलों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। राहगीरों की मदद से उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया है। प्रत्यक्षदर्शी जंगी ने बताया- संतुलन बिगड़ने से कार पलटी प्रत्यक्षदर्शी मंगी ने जानकारी देते हुए बताया कि वह शिंगार रोड का रहने वाला है। वह सुबह किसी काम से जा रहा था। उसने देखा कि तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने पहले एक ऑटो को टक्कर मारी। संतुलन बिगड़ने के बाद कार पलट गई और डीएवी स्कूल की खाली बस से जा टकराई। बस भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। स्कूल बस खाली थी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया मंगी ने बताया कि इतना जरूर पता चला कि कार सवार चंडीगढ़ से आ रहा था और वह डॉक्टर है। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाना शुरू किया।

चंडीगढ़ में आज डॉक्टर हड़ताल पर:पीजीआई ओपीडी में नहीं देखे जाएंगे नए मरीज, सीनियर डॉक्टर और कंसलटेंट को दी जिम्मेदारी
चंडीगढ़ में आज डॉक्टर हड़ताल पर:पीजीआई ओपीडी में नहीं देखे जाएंगे नए मरीज, सीनियर डॉक्टर और कंसलटेंट को दी जिम्मेदारी चंडीगढ़ के स्वास्थ्य सेवाओं के लिए तीन प्रमुख संस्थान पीजीआई, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल 32 (GMCH), गवर्नमेंट मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल 16 (GMSH) में आज रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर है। जिसके कारण चंडीगढ़ पीजीआई में आज ओपीडी के लिए नए कार्ड नहीं बनाए जाएंगे। अगर कोई पुराना मरीज फॉलोअप में दिखाने के लिए आता है, तो उसे सीनियर डॉक्टर और कंसल्टेंट की तरफ से देखा जाएगा। वहीं गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल 32 के डॉक्टर दोपहर बाद 1:00 बजे से हड़ताल पर जाएंगे। तब तक ओपीडी का समय समाप्त हो चुका होगा। कोलकाता की घटना का विरोध हड़ताल करने वाले रेजिडेंट डॉक्टर कोलकाता की घटना का विरोध कर रहे हैं। जहां मेडिकल कॉलेज में एक महिला डॉक्टर के साथ रेप कर उसकी हत्या कर दी गई है। डॉक्टरों की मांग है कि उसके परिवार को न्याय मिलना चाहिए और इस मामले में सीबीआई जांच होनी चाहिए। देश में रेजिडेंट डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए सख्त कानून की व्यवस्था की जानी चाहिए। डॉक्टरों की तरफ से देशभर में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए देश में CPA या इसी तरह के कानून के तत्काल कार्यान्वयन की मांग की जा रही है। कोलकाता मामले की उचित और पारदर्शी जांच होनी चाहिए। अभी तक की जांच संदेश पैदा कर रही है। वहीं मेडिकल कॉलेज के जिम्मेदार अधिकारियों का इस्तीफा भी होना चाहिए। मरीजों को न आने की अपील चंडीगढ़ पीजीआई के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विपिन कौशल ने बताया कि हड़ताल के मद्देनजर यह सुनिश्चित करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों को जुटाया है कि मरीजों की सेवाओं पर कोई प्रभाव न पड़े। इमरजेंसी ऑपरेशन थिएटर सेवाओं, आईसीयू सेवाओं सहित दूसरी इमरजेंसी सेवाएं हमेशा की तरह चलती रहेंगी। गंभीर मामलों को संभालने के लिए रेजिडेंट डॉक्टर भी मौजूद रहेंगे। लेकिन ओपीडी में रेजिडेंट डॉक्टर न होने के कारण आज ज्यादा मरीज नहीं देखे जाएंगे। इसलिए जिनको जरूरत न हो, वह आज न आए। आज सिर्फ पुराने मरीजों का फॉलोअप ही किया जाएगा।

जालंधर में 5 पार्षदों के खिलाफ SDM कोर्ट में याचिका:सीनियर डिप्टी मेयर बिट्टू और उनकी पत्नी भी शामिल, निगम चुनाव में धांधली का आरोप
जालंधर में 5 पार्षदों के खिलाफ SDM कोर्ट में याचिका:सीनियर डिप्टी मेयर बिट्टू और उनकी पत्नी भी शामिल, निगम चुनाव में धांधली का आरोप जालंधर में आम आदमी पार्टी के सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू समेत पांच वार्डों के आप पार्षदों की कुर्सी खतरे में पड़ गई है। कांग्रेस नेताओं ने आम आदमी पार्टी के सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू समेत पांच पार्षदों के खिलाफ एसडीएम कोर्ट में याचिका दायर की है। जिसमें दावा किया गया है कि उक्त पार्षद के कागजात में कमी है। फिर भी चुनाव से पहले उनके नामांकन रद्द नहीं किए गए। कांग्रेस के लीगल सेल ने आरोप लगाया है कि उक्त पार्षदों ने चुनाव में धांधली की है। कांग्रेस नेता मुद्दर ने सीनियर डिप्टी मेयर के खिलाफ दायर की याचिका वार्ड नंबर 10 से कांग्रेस प्रत्याशी रहे मंगा सिंह मुद्दर ने आम आदमी पार्टी की ओर से सीनियर डिप्टी मेयर बनाए गए बलबीर सिंह बिट्टू के खिलाफ एसडीएम कोर्ट में याचिका दायर की है। इतना ही नहीं बिट्टू की पत्नी करमजीत कौर वार्ड नंबर 11 से पार्षद हैं। उनके खिलाफ एक मतदाता अनिल कुमार ने याचिका दायर की है। याचिका में कहा गया है कि दोनों पार्षदों का नामांकन सही तरीके से नहीं भरा गया, उसमें कई खामियां हैं। आरोप है कि दोनों के नामांकन में हलफनामा नोटरीकृत नहीं था। यह सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग है। कांग्रेस के रवि सैनी ने दायर की पार्षद अश्विनी अग्रवाल के खिलाफ याचिका पूर्व पार्षद और कांग्रेस के लीगल सेल के नेता रवि सैनी ने पार्षद अश्विनी अग्रवाल के खिलाफ याचिका दायर की है। रवि सैनी ने आरोप लगाया है कि जिला प्रशासन के साथ मिलकर AAP प्रत्याशी, वर्तमान पार्षद अश्वनी अग्रवाल ने 400 वोटों की हेराफेरी की है। इसी तरह वार्ड-24 से कांग्रेस के उम्मीदवार रहे सतीश धीर द्वारा एसडीएम की कोर्ट में याचिका लगाई गई है। जिसमें उन्होंने AAP के पार्षद अमित ढल्ल पर नामांकन में सही जानकारी न देने के आरोप लगाए हैं और दर्ज एफआईआर का डेटा छिपाने के भी आरोप हैं। एक वोट से हारने वाले शिब्बू ने लगाए धांधली ले आरोप नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर-48 से हारने वाले आजाद उम्मीदवार शिवनाथ शिब्बू द्वारा दायर की गई याचिका में उन्होंने आम आदमी पार्टी के पार्षद हरजिंदर सिंह लाडा पर मतदान के दौरान हेराफेरी के आरोप लगाए हैं। बता दें कि शिब्बू खुद उक्त वार्ड से चुनाव लड़े थे और एक वोट से हार गए।