जालंधर | अग्रवाल अस्पताल को निगम ने बस्ती मिट्ठू के पास एक चौक की देखभाल का जिम्मा सौंपा है। सिख संगठन इसका विरोध कर रहे हैं, जबकि सोमवार को हॉस्पिटल प्रबंधन के खिलाफ थाना बस्ती बावा खेल पुलिस में शिकायत भी दी। लोगों ने कहा कि चौक पर अस्पताल प्रबंधन ने गुरु का नाम हटाने के साथ ही चौक से धार्मिक निशान भी हटाया है। यह गलत है। जालंधर | अग्रवाल अस्पताल को निगम ने बस्ती मिट्ठू के पास एक चौक की देखभाल का जिम्मा सौंपा है। सिख संगठन इसका विरोध कर रहे हैं, जबकि सोमवार को हॉस्पिटल प्रबंधन के खिलाफ थाना बस्ती बावा खेल पुलिस में शिकायत भी दी। लोगों ने कहा कि चौक पर अस्पताल प्रबंधन ने गुरु का नाम हटाने के साथ ही चौक से धार्मिक निशान भी हटाया है। यह गलत है। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

मोहाली गोल्फ रेंज को नगर निगम ने किया सील:15 लाख का प्रॉपर्टी टैक्स न भरने पर हुआ एक्शन, अन्य विभागों पर कार्रवाई की तैयारी
मोहाली गोल्फ रेंज को नगर निगम ने किया सील:15 लाख का प्रॉपर्टी टैक्स न भरने पर हुआ एक्शन, अन्य विभागों पर कार्रवाई की तैयारी मोहाली नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स न भरने वालों पर कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में नगर निगम ने मोहाली गोल्फ रेंज को करीब 15 लाख रुपए का प्रॉपर्टी टैक्स न भरने के कारण सील कर दिया है। नगर निगम के कमिश्नर परमिंदर पाल सिंह ने बताया कि इलाके में कई ऐसे होटल, शोरूम और अन्य कामर्शियल प्रॉपर्टी मालिक हैं, जिन्होंने नगर निगम की ओर से भेजे गए नोटिस के बावजूद प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं किया है। ऐसे प्रॉपर्टी मालिकों पर अब कड़ी कार्रवाई की जा रही है। 50 करोड़ का प्रॉपर्टी टैक्स लक्ष्य नगर निगम ने इस साल 50 करोड़ रुपए का प्रॉपर्टी टैक्स संग्रह करने का लक्ष्य रखा है, जिसमें से अब तक 42 करोड़ रुपए एकत्रित किए जा चुके हैं। कमिश्नर ने लोगों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपना बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा करें। ऐसा न करने पर ब्याज और जुर्माने समेत टैक्स वसूला जाएगा। यदि नगर निगम का नोटिस मिलने के बाद भी टैक्स जमा नहीं किया जाता, तो संबंधित प्रॉपर्टी मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शनिवार व रविवार को भी प्रॉपर्टी टैक्स शाखा खुली रहेगी डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने कहा कि – प्रॉपर्टी टैक्स भरने के लिए लोगों को आगे आना चाहिए। जो पैसा लोगों से टैक्स के रूप में लिया जाता है, वह शहर के विकास पर ही खर्च किया जाता है। उन्होंने बताया कि 31 मार्च तक नगर निगम की प्रॉपर्टी टैक्स शाखा हर शनिवार व रविवार को भी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुली रहेगी। ताकि लोगों को किसी भी तरह की मुश्किल का सामना ना करना पडे़।

स्वर्ण मंदिर में महिला की मौत:दर्शन के लिए लाइन में खड़ी, हार्ट अटैक आया; दिल्ली से आई बहन के साथ
स्वर्ण मंदिर में महिला की मौत:दर्शन के लिए लाइन में खड़ी, हार्ट अटैक आया; दिल्ली से आई बहन के साथ अमृतसर के श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने आई महिला की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतका की पहचान नीलम रानी अरोड़ा के तौर पर हुई है, जो दिल्ली से अपनी बहन के साथ दर्शन करने आईं थी। महिला माथा टेकने के लिए लाइन में लगी थी जब उसकी मौत हो गई। नीलम रानी अमृतसर के वार्ड नंबर 8 की रहने वाली थीं और दिल्ली से आई थीं। वे 31 मार्च को अपने रिश्तेदारों के साथ सचखंड श्री दरबार साहिब में दर्शन करने आई थी। वो अपने रिश्तेदारों के साथ मंगलवार को दर्शन के लिए लाइन में खड़ी थीं। इसी दौरान उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया और दर्शनी डियोढ़ी में फर्श पर गिर पड़ीं। वार्ड नंबर 8 के पार्षद और परिवार के करीबी प्रिंस नैयर ने बताया कि मौके पर मौजूद भक्तों और सेवकों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नीलम रानी अवतार चंद की पत्नी थीं और एकदम स्वस्थ थीं।

लुधियाना पहुंचे DGP लॉ एंड आर्डर अर्पित शुक्ला:बोले- थ्रेट मिलते हैं, सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध, प्लास्टिक डोर बेचने वालों पर होगा एक्शन
लुधियाना पहुंचे DGP लॉ एंड आर्डर अर्पित शुक्ला:बोले- थ्रेट मिलते हैं, सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध, प्लास्टिक डोर बेचने वालों पर होगा एक्शन पंजाब के DGP लॉ एंड आर्डर अर्पित शुक्ता आज लुधियाना पहुंचे। बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ ने दरेसी इलाके को सर्च भी किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में प्लास्टिक डोर बिक रही है। पुलिस टीम ने कई दुकानों में चेकिंग भी की। करीब 5 से 6 थानों की पुलिस ने पूरा इलाका खंगाला। वहीं, गणतंत्र दिवस को लेकर भी पुलिस टीमें अलर्ट मोड पर है। इस मौके पर पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल भी पहुंचे। DGP लॉ एंड आर्डर शुक्ला बोले… DGP लॉ एंड आर्डर ने कहा कि प्लास्टिक डोर को बेचने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा रहा है। पूरे पंजाब में सर्च आपरेशन चलाए जा रहे हैं। जहां तक बात करें गणतंत्र दिवस की तो हर साल की तरह थ्रेट तो आती रहती है, लेकिन पुलिस टीमें भी अलग-अलग इलाकों में छापामारी कर रही है। 22 दिनों में पुलिस ने किए 90 पर्चे दर्ज गणतंत्र दिवस को लेकर शहर के होटलों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर पुलिस लगातार चेकिंग भी कर रही है। शरारती लोगों को चेतावनी है कि प्लास्टिक डोर की सप्लाई न करें, यदि कोई भी व्यक्ति प्लास्टिक या प्लास्टिक डोर के साथ पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। DGP शुक्ला ने कहा कि इस बार 22 दिनों में 90 पर्चे दर्ज किए गए हैं, जबकि पिछले पूरे साल में 109 पर्चे दर्ज किए गए थे। आज ड्रोन उड़ाकर भी कई इलाकों को चेक किया गया है।