मुरादाबाद में सिनटेक्स कंपनी के गोदाम में भीषण आग लग गई है। पानी के टैंक और PVC पाइपों में शार्ट सर्किट की वजह से आग भड़कना बताया जा रहा है। गुरुवार दोपहर 3 बजे अग्निकांड की जानकारी हुई। इसका धुआं 5 Km दूर से भी दिख रहा है। 6 अग्निशमन गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं। DM-SSP खुद मौके पर हैं, 150 घरों को खाली कराया जा रहा है। 2 से 3 घरों में आग फैली, लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा
दरअसल, कटघर के हनुमान मूर्ति चौराहा के पास सिनटेक्स कंपनी का गोदाम है। यहां प्लास्टिक के आइटम की बड़ी स्टोरेज थी। आग भड़कने के बाद पीतल बस्ती को जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया है, ताकि रोड पर चलने वाले आग की चपेट में न आ जाएं। आसपास के दो-तीन घरों तक आग फैल गई है। पुलिस आसपास के इलाके को खाली करने के लिए अनाउंसमेंट किया है। एम्बुलेंस भी मौके पर बुलाई गई है। ऐसा बताया जा रहा है कि कुछ लोग आग की चपेट में आकर झुलसे हैं। इस गोदाम के मालिक सनी दुबे बताए जा रहे हैं। आग से कितना नुकसान हुआ है, ये अभी क्लियर नहीं हुआ है। छतों पर चढ़कर डाल रहे पानी
चूंकि यह गोदाम रिहायशी इलाके में बना हुआ था। इसलिए अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने आस-पास के घरों की छत पर चढ़कर पानी की बौछार डालना शुरू किया। अंदर प्लास्टिक का सामान भरा हुआ है, बार-बार आग भड़क रही है। फिलहाल आग काबू में आती हुई नहीं दिख रही है। रेस्क्यू की 2 तस्वीर देखिए… पूरे एरिया में सांस लेना मुश्किल
गोदाम के अंदर प्लास्टिक के आइटम की स्टोरेज थी। जलने की वजह से 1 किमी के एरिया में सांस लेना मुश्किल हो रहा है। इसलिए भी लोगों को बाहर भेजा रहा है। महिला-बच्चों को खासतौर पर घरों से बाहर निकाला गया है। खुद डीएम और एसएसपी माइक लेकर मौके पर अनाउंसमेंट कर रहे हैं। आग की 4 तस्वीरें खबर अपडेट हो रही है… ……. मुरादाबाद में सिनटेक्स कंपनी के गोदाम में भीषण आग लग गई है। पानी के टैंक और PVC पाइपों में शार्ट सर्किट की वजह से आग भड़कना बताया जा रहा है। गुरुवार दोपहर 3 बजे अग्निकांड की जानकारी हुई। इसका धुआं 5 Km दूर से भी दिख रहा है। 6 अग्निशमन गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं। DM-SSP खुद मौके पर हैं, 150 घरों को खाली कराया जा रहा है। 2 से 3 घरों में आग फैली, लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा
दरअसल, कटघर के हनुमान मूर्ति चौराहा के पास सिनटेक्स कंपनी का गोदाम है। यहां प्लास्टिक के आइटम की बड़ी स्टोरेज थी। आग भड़कने के बाद पीतल बस्ती को जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया है, ताकि रोड पर चलने वाले आग की चपेट में न आ जाएं। आसपास के दो-तीन घरों तक आग फैल गई है। पुलिस आसपास के इलाके को खाली करने के लिए अनाउंसमेंट किया है। एम्बुलेंस भी मौके पर बुलाई गई है। ऐसा बताया जा रहा है कि कुछ लोग आग की चपेट में आकर झुलसे हैं। इस गोदाम के मालिक सनी दुबे बताए जा रहे हैं। आग से कितना नुकसान हुआ है, ये अभी क्लियर नहीं हुआ है। छतों पर चढ़कर डाल रहे पानी
चूंकि यह गोदाम रिहायशी इलाके में बना हुआ था। इसलिए अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने आस-पास के घरों की छत पर चढ़कर पानी की बौछार डालना शुरू किया। अंदर प्लास्टिक का सामान भरा हुआ है, बार-बार आग भड़क रही है। फिलहाल आग काबू में आती हुई नहीं दिख रही है। रेस्क्यू की 2 तस्वीर देखिए… पूरे एरिया में सांस लेना मुश्किल
गोदाम के अंदर प्लास्टिक के आइटम की स्टोरेज थी। जलने की वजह से 1 किमी के एरिया में सांस लेना मुश्किल हो रहा है। इसलिए भी लोगों को बाहर भेजा रहा है। महिला-बच्चों को खासतौर पर घरों से बाहर निकाला गया है। खुद डीएम और एसएसपी माइक लेकर मौके पर अनाउंसमेंट कर रहे हैं। आग की 4 तस्वीरें खबर अपडेट हो रही है… ……. उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
मुरादाबाद के सिनटेक्स गोदाम में भीषण आग:5 km से धुआं दिख रहा, सड़क पर जाम; DM-SSP ने 150 घरों को खाली कराया
![मुरादाबाद के सिनटेक्स गोदाम में भीषण आग:5 km से धुआं दिख रहा, सड़क पर जाम; DM-SSP ने 150 घरों को खाली कराया](https://images.bhaskarassets.com/thumb/1000x1000/web2images/521/2025/02/13/comp-121-2_1739447195.gif)