मोगा में कार पलटने से युवक की मौत:एक गंभीर घायल, फरीदकोट रेफर; ओवरटेकिंग के दौरान पेड़ से टकराई

मोगा में कार पलटने से युवक की मौत:एक गंभीर घायल, फरीदकोट रेफर; ओवरटेकिंग के दौरान पेड़ से टकराई

पंजाब के मोगा में एक कार बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में दो युवक घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे की हालत गंभीर है। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार महिमा सिंह वाला रोड पर देर रात एक कार के ओवरटेक करने की कोशिश के दौरान दूसरी कार बेकाबू होकर पलट गई और पेड़ से टकरा गई। कार में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। समाज सेवा सोसाइटी की एम्बुलेंस ने घायलों को तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया। घायल को फरीदकोट रेफर किया अस्पताल में डॉक्टरों ने 25 वर्षीय गुरप्रीत सिंह को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे फरीदकोट रेफर किया गया। समाज सेवा सोसाइटी के बलजीत सिंह चानी को हादसे की सूचना मिलते ही उनकी टीम मौके पर पहुंची। मृतक गुरप्रीत सिंह मोगा का रहने वाला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। मामले की जांच जारी है। पंजाब के मोगा में एक कार बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में दो युवक घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे की हालत गंभीर है। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार महिमा सिंह वाला रोड पर देर रात एक कार के ओवरटेक करने की कोशिश के दौरान दूसरी कार बेकाबू होकर पलट गई और पेड़ से टकरा गई। कार में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। समाज सेवा सोसाइटी की एम्बुलेंस ने घायलों को तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया। घायल को फरीदकोट रेफर किया अस्पताल में डॉक्टरों ने 25 वर्षीय गुरप्रीत सिंह को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे फरीदकोट रेफर किया गया। समाज सेवा सोसाइटी के बलजीत सिंह चानी को हादसे की सूचना मिलते ही उनकी टीम मौके पर पहुंची। मृतक गुरप्रीत सिंह मोगा का रहने वाला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। मामले की जांच जारी है।   पंजाब | दैनिक भास्कर