मोगा जिले के चाड़िक गांव के रहने वाले एक 24 वर्षीय नौजवान ने देर रात नहर में छलांग लगा दी और डूबने से उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक दिमागी तौर पर परेशान रहता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवा दिया है। कई दिनों से था परेशान मामले की जानकारी देते हुए मृतक सुखदेव सिंह के पिता सुलखन सिंह ने कहा कि मैं और मेरा बेटा सुखदेव सिंह मेहनत मजदूरी करते थे। 3-4 दिन से मेरा बेटा परेशान रहता था। देर रात घर से चला गया और गांव के पास से जा रही नहर से छलांग लगा दी। हमे किसी ने सूचना दी और हम मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया सुबह शव को बाहर निकाला। जांच अधिकारी ने दी जानकारी जांच अधिकारी मेजर सिंह ने जानकारी देते हुए कहा के हमें सूचना मिली थी कि गांव के चाड़िक के रहने वाले युवक ने नहर में छलांग लगा दी। जिसकी डूबने से मौत हो गई। उसकी पहचान सुखदेव सिंह पुत्र सुलख्न सिंह के रूप में हुई है। उसके शव को मोगा के सरकारी हस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को वारिसों के हवाले कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सारी कर्रवाई पिता के बयानो पर की जा रही है। मोगा जिले के चाड़िक गांव के रहने वाले एक 24 वर्षीय नौजवान ने देर रात नहर में छलांग लगा दी और डूबने से उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक दिमागी तौर पर परेशान रहता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवा दिया है। कई दिनों से था परेशान मामले की जानकारी देते हुए मृतक सुखदेव सिंह के पिता सुलखन सिंह ने कहा कि मैं और मेरा बेटा सुखदेव सिंह मेहनत मजदूरी करते थे। 3-4 दिन से मेरा बेटा परेशान रहता था। देर रात घर से चला गया और गांव के पास से जा रही नहर से छलांग लगा दी। हमे किसी ने सूचना दी और हम मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया सुबह शव को बाहर निकाला। जांच अधिकारी ने दी जानकारी जांच अधिकारी मेजर सिंह ने जानकारी देते हुए कहा के हमें सूचना मिली थी कि गांव के चाड़िक के रहने वाले युवक ने नहर में छलांग लगा दी। जिसकी डूबने से मौत हो गई। उसकी पहचान सुखदेव सिंह पुत्र सुलख्न सिंह के रूप में हुई है। उसके शव को मोगा के सरकारी हस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को वारिसों के हवाले कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सारी कर्रवाई पिता के बयानो पर की जा रही है। पंजाब | दैनिक भास्कर
