मोगा में पति ने पत्नी को मारी गोली:नशे में धुत होकर आया, फायर कर भागा, तीन बच्चों की मां

मोगा में पति ने पत्नी को मारी गोली:नशे में धुत होकर आया, फायर कर भागा, तीन बच्चों की मां

पंजाब के मोगा में एक पति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान मंदीप कौर के रूप में हुई है। आरोपी पति चरणाम सिंह वारदात के बाद से फरार है। घटना मंगलवार सुबह 11 बजे की शांति नगर इलाके की है। घटना से पहले रात को मृतका ने अपनी ननद सुखदर्शन कौर को फोन कर बताया था कि उसका पति नशे में है। दोनों के बीच झगड़ा हो रहा है। सुबह सूचना मिली कि आरोपी ने पत्नी को गोली मार दी है। डीएसपी सिटी रविंदर सिंह ने बताया कि गोली लगने से मंदीप कौर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के तीन बच्चे हैं। दो बच्चे विदेश में रहते हैं। एक बेटी की शादी अमृतसर में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी पति की तलाश जारी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतका के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। पंजाब के मोगा में एक पति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान मंदीप कौर के रूप में हुई है। आरोपी पति चरणाम सिंह वारदात के बाद से फरार है। घटना मंगलवार सुबह 11 बजे की शांति नगर इलाके की है। घटना से पहले रात को मृतका ने अपनी ननद सुखदर्शन कौर को फोन कर बताया था कि उसका पति नशे में है। दोनों के बीच झगड़ा हो रहा है। सुबह सूचना मिली कि आरोपी ने पत्नी को गोली मार दी है। डीएसपी सिटी रविंदर सिंह ने बताया कि गोली लगने से मंदीप कौर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के तीन बच्चे हैं। दो बच्चे विदेश में रहते हैं। एक बेटी की शादी अमृतसर में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी पति की तलाश जारी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतका के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।   पंजाब | दैनिक भास्कर