मोगा में फॉरच्यूनर ने 10 साल की बच्ची को कुचला:मौके पर तोड़ा दम, ई-रिक्शा से उतरते समय हादसा

मोगा में फॉरच्यूनर ने 10 साल की बच्ची को कुचला:मौके पर तोड़ा दम, ई-रिक्शा से उतरते समय हादसा

पंजाब के मोगा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। चर्च से घर लौट रहे परिवार की 10 वर्षीय बच्ची की तेज रफ्तार फॉरच्यूनर की टक्कर से मौत हो गई। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए शहर के सामान्य अस्पताल में भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। चर्च से घर लौटते समय हादसा जानकारी के अनुसार सिंदर सिंह अपने परिवार के साथ चर्च से अपने गांव चड़िक जा रहे थे। गांव पत्ती मुहब्बत अड्डा के पास उनका ई-रिक्शा खराब हो गया। जैसे ही उनकी बेटी प्रभजोत कौर सड़क की तरफ से ई-रिक्शा से उतरी, चड़िक रोड से आ रही तेज रफ्तार फॉरच्यूनर ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर हालत में बच्ची को तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी की तलाश में पुलिस थाना महिणा में मामला दर्ज कर लिया गया है। फॉरच्यूनर ड्राइवर की पहचान कोट ईसे खां के बलप्रीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। मृतका के शव को मोगा के सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। पंजाब के मोगा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। चर्च से घर लौट रहे परिवार की 10 वर्षीय बच्ची की तेज रफ्तार फॉरच्यूनर की टक्कर से मौत हो गई। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए शहर के सामान्य अस्पताल में भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। चर्च से घर लौटते समय हादसा जानकारी के अनुसार सिंदर सिंह अपने परिवार के साथ चर्च से अपने गांव चड़िक जा रहे थे। गांव पत्ती मुहब्बत अड्डा के पास उनका ई-रिक्शा खराब हो गया। जैसे ही उनकी बेटी प्रभजोत कौर सड़क की तरफ से ई-रिक्शा से उतरी, चड़िक रोड से आ रही तेज रफ्तार फॉरच्यूनर ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर हालत में बच्ची को तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी की तलाश में पुलिस थाना महिणा में मामला दर्ज कर लिया गया है। फॉरच्यूनर ड्राइवर की पहचान कोट ईसे खां के बलप्रीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। मृतका के शव को मोगा के सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखा गया है।   पंजाब | दैनिक भास्कर