पंजाब के मोगा जिले के रहने वाले एक फौजी की दिल का दौरा पड़न से मौत हो गई। फौजी राजस्थान में तैनात था और वर्तमान में छुट्टी पर अपने गांव आया था। आज राजकीय सम्मान के साथ फौजी का अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी देते हुए गांव फूलेवाला निवासी गोपी ने बताया कि, गांव निवासी 42 वर्षीय जगविंदर सिंह 2004 में फौज में भर्ती हुआ था। वर्तमान वह राजस्थान में तैनात था। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले ही जगविंदर सिंह छुट्टी पर अपने गांव फूलेवाला आया था। आज अचानक से उसकी तबीयत बिगड़ गई तो उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक फौजी की 16 साल की एक बेटी है। फौजी की मौत की जानकारी मिलने पर पुलिस- प्रशासनिक अमला गांव पहुंचा। राजकीय सम्मान के साथ दिवंगत फौजी का अंतिम संस्कार किया गया। फौजी की मौत से परिवार का रो रोकर बुरा हाल था और सारे गांव में शोक की लहर थी। पंजाब के मोगा जिले के रहने वाले एक फौजी की दिल का दौरा पड़न से मौत हो गई। फौजी राजस्थान में तैनात था और वर्तमान में छुट्टी पर अपने गांव आया था। आज राजकीय सम्मान के साथ फौजी का अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी देते हुए गांव फूलेवाला निवासी गोपी ने बताया कि, गांव निवासी 42 वर्षीय जगविंदर सिंह 2004 में फौज में भर्ती हुआ था। वर्तमान वह राजस्थान में तैनात था। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले ही जगविंदर सिंह छुट्टी पर अपने गांव फूलेवाला आया था। आज अचानक से उसकी तबीयत बिगड़ गई तो उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक फौजी की 16 साल की एक बेटी है। फौजी की मौत की जानकारी मिलने पर पुलिस- प्रशासनिक अमला गांव पहुंचा। राजकीय सम्मान के साथ दिवंगत फौजी का अंतिम संस्कार किया गया। फौजी की मौत से परिवार का रो रोकर बुरा हाल था और सारे गांव में शोक की लहर थी। पंजाब | दैनिक भास्कर
