PM नरेंद्र मोदी 11 अप्रैल को वाराणसी आएंगे। मेहंदीगंज में उनकी जनसभा होगी। जनसभा स्थल तक पहुंचने के लिए शुक्रवार को रास्ता बनाया गया। इस दौरान एक किसान की 0.55 बीघा खेत में खड़ी टमाटर की फसल पर JCB चलवा दी गई। सूचना मिलते ही खेत के मालिक मूसेपाल पत्नी बिछिया देवी और बेटे अनिल पाल के साथ दौड़ते हुए वहां पहुंचे। खेत के मेढ़ पर बैठकर बिछिया देवी रोने लगीं। वह कहती हैं- हमारी लाखों की फसल कच्ची थी, उसे कैसे हटाते? हम बर्बाद हो गए। बिना सूचना दिए रौंद दिया। इस मामले पर राजातालाब तहसील के लेखपाल आशुतोष कुमार कहते हैं- किसान का नुकसान नहीं होगा। हम मुआवजा की फाइल बना रहे हैं। वहीं, अनिल पाल ने कहा- ये हमें आज की फसल के हिसाब से मुआवजा देंगे, जबकि टमाटर की फसल 3 महीने तक फल देती है। हमारा 1.80 लाख का नुकसान हुआ है। सिलसिलेवार पूरा मामला पढ़िए… जनसभा के लिए हो रही व्यवस्था समझिए… 27 किसानों के 36 बीघा खेत लिए जा रहे
PM की जनसभा के लिए वाराणसी रिंगरोड पर मेहंदीपुर में 36 बीघा जमीन पर कार्यक्रम स्थल बनाया जा रहा है। इसमें जनसभा स्थल, हेलीपैड, पार्किंग और एक ग्रीन हाउस बनेगा। इसके लिए 27 किसानों के खेत अधिग्रहित किए जा रहे हैं। किसान उर्धवेंदु पांडेय के 16 बीघा खेत पर जनसभा स्थल बन रहा है। सुरेंद्र यादव के 4 बीघा खेत में हेलीपैड बनकर तैयार हो गया है। पार्किंग के लिए खेत अधिग्रहित होना बाकी है। इसके लिए राजातालाब तहसील के SDM और लेखपालों से किसानों की बातचीत चल रही है। गुरुवार को किसान उर्धवेंदु और सुरेंद्र के खेत पर खड़ी गेहूं की फसल को काटकर उनके घर पहुंचा दिया गया था। अब इस जनसभा स्थल तक आने-जाने के रास्ते के लिए मूसेपाल के 0.55 बीघा खेत को अधिग्रहित किया गया है। इस खेत में टमाटर की फसल खड़ी थी। वाराणसी प्रशासन के मुताबिक, किसान अनिल पाल को फसल हटाने के लिए कहा गया था, मगर उन्होंने फसल नहीं काटी। इसलिए JCB से हटवानी पड़ी, क्योंकि अब कार्यक्रम में ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। अब किसान की बात… अनिल बोले- फसल कैसे हटाते, हमारा नुकसान होता
प्रशासन के एक्शन के बाद मूसेपाल के बेटे अनिल दौड़ते हुए खेत पर पहुंचे। उन्होंने बताया- 5-6 दिन पहले तहसील से लेखपाल आशुतोष कुमार आए थे। उन्होंने बताया था कि PM की जनसभा होनी है। इसके लिए हमको हमारे खेत खाली करने होंगे। उर्धवेंदु पांडेय और सुरेंद्र के खेतों की गेहूं की फसल पक चुकी थी। पंचायत और तहसील के करीब 30 कर्मियों ने उनके खेत पर खड़ी फसल को काटकर उसके बंडल बना दिए थे। गुरुवार सुबह तक थ्रेसरिंग कराकर गेहूं और भूसे को किसानों के घर तक पहुंचा दिया गया। उन्होंने आगे कहा- उनकी गेहूं की फसल थी, मगर हमारी टमाटर की फसल तो कच्ची थी। हम हटाते कैसे? हमारा नुकसान कौन भरेगा? शुक्रवार को तहसील से लोग आए और उन्होंने हमारे खेत पर JCB चलवा दी। अब हम उजड़ी हुई फसल को इकट्ठा कर रहे हैं। किसान बोले- हम कच्ची फसल तोड़ने लगे थे
अनिल पाल ने कहा- टमाटर की फसल जब पकना शुरू होती है, उसके 2 महीने तक फल देती है। डीएम और एसडीएम के कहने पर हमने कच्ची फसल तो तोड़नी शुरू कर दी थी, मगर आज बिना बताए फसल को रौंद दिया गया। अनिल ने कहा- आप देखिए, हम रोज ढाई से तीन क्विंटल टमाटर तोड़कर राजातालाब मंडी में बेच रहे थे। हमारा 3 हजार रुपए प्रतिदिन के हिसाब से नुकसान हुआ है। पूरी फसल का अनुमान लगाएं, तो करीब 1.80 लाख की फसल JCB से रौंदी गई है। हमें इसी हिसाब से मुआवजा मिलना चाहिए। बिछिया देवी ने कहा- हम अब बच्चों को कैसे पढ़ाएंगे
बिछिया देवी ने कहा- हमसे अधिकारियों ने कहा था कि फसल हटा लो, यहां मोदी जी की रैली होने वाली है। हमने जो टमाटर कच्चे थे, उन्हें छोड़ा था, मगर वो गेहूं की फसल नहीं है न, जिसे हम तोड़कर घर में रख दें। आज इन्होंने बिना बताए हमारी फसल जोत दी। अब हम बच्चों का पालन पोषण कैसे करेंगे? इसी की कमाई से हम बच्चों को पढ़ाते हैं। घर चलाते हैं। लेखपाल ने कहा- हम मुआवजा फाइल बना रहे
टमाटर की फसल रौंदने पर लेखपाल आशुतोष कुमार ने कहा- सभी किसानों को बता दिया गया था कि अपनी फसलें हटा लें। कुछ लोगों की फसल हटाई गई है। कुछ किसानों ने अपनी फसल हटा ली। कुछ बची हुई थी, क्योंकि पीएम का आना 11 तारीख को संभावित है, ऐसे में समय न होने की वजह से आज उन्हें हटाना पड़ा है। किसानों का नुकसान नहीं होगा, मुआवजे के लिए फाइल बनाई गई है। अब टमाटर की खराब हुई फसल की 2 तस्वीरें देखिए… ———————- योगी ने चीफ इंजीनियर को फटकारा:कहा- जानकारी मांगी तो इधर-उधर झांक रहे, काशी में PM के कार्यक्रम की तैयारियां देखने पहुंचे PM के संभावित दौरे के पहले CM योगी वाराणसी पहुंचे। उन्होंने गुरुवार को सर्किट हाउस में बैठक की। जल जीवन मिशन के चीफ इंजीनियर से पेयजल कनेक्शन की जानकारी मांगी। इस पर वो इधर-उधर झांकने लगे। योगी ने उन्हें जमकर फटकारा। कहा- आप लोगों को काम की कोई जानकारी ही नहीं है। आगे से पूरी रिपोर्ट लेकर आएं। पढ़िए पूरी खबर… PM नरेंद्र मोदी 11 अप्रैल को वाराणसी आएंगे। मेहंदीगंज में उनकी जनसभा होगी। जनसभा स्थल तक पहुंचने के लिए शुक्रवार को रास्ता बनाया गया। इस दौरान एक किसान की 0.55 बीघा खेत में खड़ी टमाटर की फसल पर JCB चलवा दी गई। सूचना मिलते ही खेत के मालिक मूसेपाल पत्नी बिछिया देवी और बेटे अनिल पाल के साथ दौड़ते हुए वहां पहुंचे। खेत के मेढ़ पर बैठकर बिछिया देवी रोने लगीं। वह कहती हैं- हमारी लाखों की फसल कच्ची थी, उसे कैसे हटाते? हम बर्बाद हो गए। बिना सूचना दिए रौंद दिया। इस मामले पर राजातालाब तहसील के लेखपाल आशुतोष कुमार कहते हैं- किसान का नुकसान नहीं होगा। हम मुआवजा की फाइल बना रहे हैं। वहीं, अनिल पाल ने कहा- ये हमें आज की फसल के हिसाब से मुआवजा देंगे, जबकि टमाटर की फसल 3 महीने तक फल देती है। हमारा 1.80 लाख का नुकसान हुआ है। सिलसिलेवार पूरा मामला पढ़िए… जनसभा के लिए हो रही व्यवस्था समझिए… 27 किसानों के 36 बीघा खेत लिए जा रहे
PM की जनसभा के लिए वाराणसी रिंगरोड पर मेहंदीपुर में 36 बीघा जमीन पर कार्यक्रम स्थल बनाया जा रहा है। इसमें जनसभा स्थल, हेलीपैड, पार्किंग और एक ग्रीन हाउस बनेगा। इसके लिए 27 किसानों के खेत अधिग्रहित किए जा रहे हैं। किसान उर्धवेंदु पांडेय के 16 बीघा खेत पर जनसभा स्थल बन रहा है। सुरेंद्र यादव के 4 बीघा खेत में हेलीपैड बनकर तैयार हो गया है। पार्किंग के लिए खेत अधिग्रहित होना बाकी है। इसके लिए राजातालाब तहसील के SDM और लेखपालों से किसानों की बातचीत चल रही है। गुरुवार को किसान उर्धवेंदु और सुरेंद्र के खेत पर खड़ी गेहूं की फसल को काटकर उनके घर पहुंचा दिया गया था। अब इस जनसभा स्थल तक आने-जाने के रास्ते के लिए मूसेपाल के 0.55 बीघा खेत को अधिग्रहित किया गया है। इस खेत में टमाटर की फसल खड़ी थी। वाराणसी प्रशासन के मुताबिक, किसान अनिल पाल को फसल हटाने के लिए कहा गया था, मगर उन्होंने फसल नहीं काटी। इसलिए JCB से हटवानी पड़ी, क्योंकि अब कार्यक्रम में ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। अब किसान की बात… अनिल बोले- फसल कैसे हटाते, हमारा नुकसान होता
प्रशासन के एक्शन के बाद मूसेपाल के बेटे अनिल दौड़ते हुए खेत पर पहुंचे। उन्होंने बताया- 5-6 दिन पहले तहसील से लेखपाल आशुतोष कुमार आए थे। उन्होंने बताया था कि PM की जनसभा होनी है। इसके लिए हमको हमारे खेत खाली करने होंगे। उर्धवेंदु पांडेय और सुरेंद्र के खेतों की गेहूं की फसल पक चुकी थी। पंचायत और तहसील के करीब 30 कर्मियों ने उनके खेत पर खड़ी फसल को काटकर उसके बंडल बना दिए थे। गुरुवार सुबह तक थ्रेसरिंग कराकर गेहूं और भूसे को किसानों के घर तक पहुंचा दिया गया। उन्होंने आगे कहा- उनकी गेहूं की फसल थी, मगर हमारी टमाटर की फसल तो कच्ची थी। हम हटाते कैसे? हमारा नुकसान कौन भरेगा? शुक्रवार को तहसील से लोग आए और उन्होंने हमारे खेत पर JCB चलवा दी। अब हम उजड़ी हुई फसल को इकट्ठा कर रहे हैं। किसान बोले- हम कच्ची फसल तोड़ने लगे थे
अनिल पाल ने कहा- टमाटर की फसल जब पकना शुरू होती है, उसके 2 महीने तक फल देती है। डीएम और एसडीएम के कहने पर हमने कच्ची फसल तो तोड़नी शुरू कर दी थी, मगर आज बिना बताए फसल को रौंद दिया गया। अनिल ने कहा- आप देखिए, हम रोज ढाई से तीन क्विंटल टमाटर तोड़कर राजातालाब मंडी में बेच रहे थे। हमारा 3 हजार रुपए प्रतिदिन के हिसाब से नुकसान हुआ है। पूरी फसल का अनुमान लगाएं, तो करीब 1.80 लाख की फसल JCB से रौंदी गई है। हमें इसी हिसाब से मुआवजा मिलना चाहिए। बिछिया देवी ने कहा- हम अब बच्चों को कैसे पढ़ाएंगे
बिछिया देवी ने कहा- हमसे अधिकारियों ने कहा था कि फसल हटा लो, यहां मोदी जी की रैली होने वाली है। हमने जो टमाटर कच्चे थे, उन्हें छोड़ा था, मगर वो गेहूं की फसल नहीं है न, जिसे हम तोड़कर घर में रख दें। आज इन्होंने बिना बताए हमारी फसल जोत दी। अब हम बच्चों का पालन पोषण कैसे करेंगे? इसी की कमाई से हम बच्चों को पढ़ाते हैं। घर चलाते हैं। लेखपाल ने कहा- हम मुआवजा फाइल बना रहे
टमाटर की फसल रौंदने पर लेखपाल आशुतोष कुमार ने कहा- सभी किसानों को बता दिया गया था कि अपनी फसलें हटा लें। कुछ लोगों की फसल हटाई गई है। कुछ किसानों ने अपनी फसल हटा ली। कुछ बची हुई थी, क्योंकि पीएम का आना 11 तारीख को संभावित है, ऐसे में समय न होने की वजह से आज उन्हें हटाना पड़ा है। किसानों का नुकसान नहीं होगा, मुआवजे के लिए फाइल बनाई गई है। अब टमाटर की खराब हुई फसल की 2 तस्वीरें देखिए… ———————- योगी ने चीफ इंजीनियर को फटकारा:कहा- जानकारी मांगी तो इधर-उधर झांक रहे, काशी में PM के कार्यक्रम की तैयारियां देखने पहुंचे PM के संभावित दौरे के पहले CM योगी वाराणसी पहुंचे। उन्होंने गुरुवार को सर्किट हाउस में बैठक की। जल जीवन मिशन के चीफ इंजीनियर से पेयजल कनेक्शन की जानकारी मांगी। इस पर वो इधर-उधर झांकने लगे। योगी ने उन्हें जमकर फटकारा। कहा- आप लोगों को काम की कोई जानकारी ही नहीं है। आगे से पूरी रिपोर्ट लेकर आएं। पढ़िए पूरी खबर… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
मोदी की रैली के लिए खड़ी फसल पर चलाई JCB:वाराणसी में महिला किसान बोली- लाखों की फसल थी, बिना बताए रौंद दिया
