मोहाली के फेज-10 स्थित एक ढाबे में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। जब एक बेकाबू होंडा सिटी कार सीधी ढाबे में घुस गई। कार को महिला चला रही थी। हालांकि जानी नुकसान होने से बचाव हो गया। किसी तरह की पुलिस काेई शिकायत नहीं हुई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। लोग खा रहे थे खाना, उन पर चढ़ गई कार शुक्रवार सुबह फेज-10 एक ढाबे पर नियमित काम चल रहा था। कुछ ग्राहक खाने के टेबल पर थे। जबकि ढाबे के मुलाजिम काम में जुटे हुए थे। इस दौरान जोर का धमाका हुआ है। साथ ही कार शीशे को तोड़ते हुए ढाबे के अंदर घुस गई। इस दौरान खाना खा रहे कुछ लोगों को कार ने अपनी चपेट में लिया है। वह उछलकर कार के बोनट के आगे गिरे। जबकि ढाबे का मालिक काउंटर ने कूदकर अपनी जान बचाई। मुलाजिम इधर उधर भाग गए। किसी को समझ कुछ आ नहीं था। हालांकि जानी नुकसान से बचाव हो गया। इसके बाद वहां अफरा तफरी मच गई। काफी लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने घायलों को संभाला। महिला ने अपनी गलती कबूल ली। साथ ही दोनों पक्षों में समझौता हो गया। पहले दुकान में घुसी कार ने ली थी जान मोहाली यह पहला हादसा नहीं है। इससे पहले 10 मार्च को एयरपोर्ट रोड पर इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8 में मर्सिडीज कार एक दुकान में घुस गई थी। इस दौरान दुकान के अंदर सो रहा प्रकाश कुमार कार के नीचे आया गया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। प्रकाश की मौत से 7 दिन पहले उसके घर बच्चे का जन्म हुआ था। वह वापस अपने गांव बिहार जाने वाला था। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया था। हालांकि पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठे थे। साथ ही मामला पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट तक गया था। मोहाली के फेज-10 स्थित एक ढाबे में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। जब एक बेकाबू होंडा सिटी कार सीधी ढाबे में घुस गई। कार को महिला चला रही थी। हालांकि जानी नुकसान होने से बचाव हो गया। किसी तरह की पुलिस काेई शिकायत नहीं हुई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। लोग खा रहे थे खाना, उन पर चढ़ गई कार शुक्रवार सुबह फेज-10 एक ढाबे पर नियमित काम चल रहा था। कुछ ग्राहक खाने के टेबल पर थे। जबकि ढाबे के मुलाजिम काम में जुटे हुए थे। इस दौरान जोर का धमाका हुआ है। साथ ही कार शीशे को तोड़ते हुए ढाबे के अंदर घुस गई। इस दौरान खाना खा रहे कुछ लोगों को कार ने अपनी चपेट में लिया है। वह उछलकर कार के बोनट के आगे गिरे। जबकि ढाबे का मालिक काउंटर ने कूदकर अपनी जान बचाई। मुलाजिम इधर उधर भाग गए। किसी को समझ कुछ आ नहीं था। हालांकि जानी नुकसान से बचाव हो गया। इसके बाद वहां अफरा तफरी मच गई। काफी लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने घायलों को संभाला। महिला ने अपनी गलती कबूल ली। साथ ही दोनों पक्षों में समझौता हो गया। पहले दुकान में घुसी कार ने ली थी जान मोहाली यह पहला हादसा नहीं है। इससे पहले 10 मार्च को एयरपोर्ट रोड पर इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8 में मर्सिडीज कार एक दुकान में घुस गई थी। इस दौरान दुकान के अंदर सो रहा प्रकाश कुमार कार के नीचे आया गया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। प्रकाश की मौत से 7 दिन पहले उसके घर बच्चे का जन्म हुआ था। वह वापस अपने गांव बिहार जाने वाला था। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया था। हालांकि पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठे थे। साथ ही मामला पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट तक गया था। पंजाब | दैनिक भास्कर
