मोहाली के एयरपोर्ट सिटी में पेट्रोल पंप के मैनेजर से पांच लाख रुपए की लूट का मामला सामने आया है। आरोपी मैनेजर की एक्टिवा भी ले गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वहीं, पीड़ित की तरफ से इस बारे में पुलिस को शिकायत दी गई है। इस घटना से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। उनका कहना है कि पुलिस को इस इलाके में गश्त बढ़ान चाहिए, ताकि इस तरह की आपराधिक वारदातों को रोका जा सकें। राजपुरा-जीरकपुर रोड पर है पेट्रोल पंप इस बारे पेट्रोल पंप के मालिक हर्षवीर सिंह ने बताया उनका जीओबी नाम से पेट्रोल पंप राजपुरा जीरकपुर रोड पर नीलम अस्पताल के पास स्थित है। कल उनका मैनेजर पंप से कैश लेकर उनके बाकरपुर मोहाली स्थित बैंक में जमा करवाने आ रहा था। जब वह एयरोसिटी के ई ब्लॉक में पहुंचा तो एक बाइक पर तीन युवक आए। जिन्होंने चेहरे कवर किए हुए थे। उन्होंने मैनेजर को एक्टिवा से नीचे गिरा दिया। इसके बाद उस पर किरपान व तेज हथियारों से हमला कर दिया। उसके पास पडे़ पांच लाख रुपए व अन्य सामान लेकर फरार हो गए। जाते हुए वह उनका चंडीगढ़ नंबर की एक्टिवा भी साथ ले गए है। हर्षवीर ने बताया कि मैनेजर को हलकी चोेट आई है। लेकिन उसका बचाव हो गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस की तरफ से मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। दोपहर के समय की है घटना एक प्रत्यक्षदर्शी ने अमन ने बताया कि यह घटना एरोसिटी के ई ब्लॉक की है। घटना 3 बजकर 23 मिनट की है। बाइक पर तीन सवार थे। पहले वह स्कूटी वाले को घेरते है। साथ ही उसे चाकू मारकर घायल कर देते हैं। उसका कैश ले जाते है। सारी घटना कैमरे में कैद है। उनका कहना है कि इलाके में पुलिस को गश्त बढ़ानी चाहिए। ताकि इस तरह की वारदातों पर लगाम लगाई जा सकेे। वहीं, जानकारों की माने तो मैनेजर की रेकी की गई थी। आरोपी को इस बारे में पहले ही जानकारी थी। मोहाली के एयरपोर्ट सिटी में पेट्रोल पंप के मैनेजर से पांच लाख रुपए की लूट का मामला सामने आया है। आरोपी मैनेजर की एक्टिवा भी ले गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वहीं, पीड़ित की तरफ से इस बारे में पुलिस को शिकायत दी गई है। इस घटना से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। उनका कहना है कि पुलिस को इस इलाके में गश्त बढ़ान चाहिए, ताकि इस तरह की आपराधिक वारदातों को रोका जा सकें। राजपुरा-जीरकपुर रोड पर है पेट्रोल पंप इस बारे पेट्रोल पंप के मालिक हर्षवीर सिंह ने बताया उनका जीओबी नाम से पेट्रोल पंप राजपुरा जीरकपुर रोड पर नीलम अस्पताल के पास स्थित है। कल उनका मैनेजर पंप से कैश लेकर उनके बाकरपुर मोहाली स्थित बैंक में जमा करवाने आ रहा था। जब वह एयरोसिटी के ई ब्लॉक में पहुंचा तो एक बाइक पर तीन युवक आए। जिन्होंने चेहरे कवर किए हुए थे। उन्होंने मैनेजर को एक्टिवा से नीचे गिरा दिया। इसके बाद उस पर किरपान व तेज हथियारों से हमला कर दिया। उसके पास पडे़ पांच लाख रुपए व अन्य सामान लेकर फरार हो गए। जाते हुए वह उनका चंडीगढ़ नंबर की एक्टिवा भी साथ ले गए है। हर्षवीर ने बताया कि मैनेजर को हलकी चोेट आई है। लेकिन उसका बचाव हो गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस की तरफ से मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। दोपहर के समय की है घटना एक प्रत्यक्षदर्शी ने अमन ने बताया कि यह घटना एरोसिटी के ई ब्लॉक की है। घटना 3 बजकर 23 मिनट की है। बाइक पर तीन सवार थे। पहले वह स्कूटी वाले को घेरते है। साथ ही उसे चाकू मारकर घायल कर देते हैं। उसका कैश ले जाते है। सारी घटना कैमरे में कैद है। उनका कहना है कि इलाके में पुलिस को गश्त बढ़ानी चाहिए। ताकि इस तरह की वारदातों पर लगाम लगाई जा सकेे। वहीं, जानकारों की माने तो मैनेजर की रेकी की गई थी। आरोपी को इस बारे में पहले ही जानकारी थी। पंजाब | दैनिक भास्कर
