यमुनानगर में पूर्व DEO बीजेपी की मेयर कैंडिडेट:सुमन ने 6 महीने पहले पार्टी जॉइन की; विस चुनाव में कटी थी टिकट

यमुनानगर नगर निगम के चुनाव में BJP ने मेयर पद के लिए जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) रहीं सुमन बहमनी को चुनाव मैदान में उतारा है। अभी सुमन बहमनी BJP की SC मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हैं। यहां BJP ने वार्डों के लिए भी अपने कैंडिडेट की घोषणा कर दी है। BJP कार्यकर्ताओं ने कैंडिडेट का स्वागत किया है। सीएम के साथ करेंगी मुलाकात
सुमन बहमनी आज सीएम नायब सैनी के साथ मुलाकात करेंगी। सीएम सैनी यमुनानगर में एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में सुमन बहमनी भी शामिल होगीं। 6 महीने पहले ही भाजपा में हुई थी शामिल
2024 में विधानसभा चुनाव से पहले अगस्त में सुमन बहमनी BJP में शामिल हुई थीं। उसके बाद उनको SC मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य के तौर पर जगह दी गई। विधानसभा चुनाव में साढ़ौरा क्षेत्र से उनका नाम BJP कैंडिडेट के रूप में सामने आया था। उन्होंने VRS लेने के अगले दिन ही BJP को जॉइन कर लिया था। सेवानिवृत्ति के पहले ली VRS
पिछले साल साढौरा विधानसभा सीट SC वर्ग के लिए आरक्षित हुई थी। तब सुमन बहमनी अपनी सेवानिवृत्ति के 4 साल पहले ही VRS लेकर BJP में चली गई थीं। उनका नाम साढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र से BJP के MLA कैंडिडेट में सबसे आगे चल रहा था, मगर पार्टी ने बलवंत सिंह को MLA की टिकट दी थी। हालांकि उनको चुनाव में कांग्रेस की रेणू बाला से 1,699 वोट से हार झेलनी पड़ी थी। 18 साल तक स्कूल रहा नंबर-वन
सुमन बहमनी 18 साल तक गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बिलासपुर की प्रिंसिपल रहीं। उनके कार्यकाल में स्कूल बोर्ड की परीक्षाओं में रिजल्ट के मामले में प्रदेश में नंबर-वन बना रहा। उसके बाद उनको खंड शिक्षा अधिकारी बनाया गया। करीब 2 साल पहले उनको DEO पदोन्नत किया गया था। सुमन बाहमनी का जन्म 13 फरवरी 1970 को हुआ। उन्होंने अपनी शिक्षा पूरी करते हुए डबल एम.ए. (राजनीतिक शास्त्र) किया, फिर एम.एड और एमफिल (राजनीतिक शास्त्र) की डिग्री प्राप्त की। शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा। सुमन बाहमनी के दो बच्चे हैं- उनका बेटा सिविल इंजीनियर है, जबकि बेटी डॉक्टर है। उनकी बेटी की शादी 21 फरवरी को तय हुई है, जिसे वे सौभाग्यशाली क्षण मानती हैं। संयोग से, 13 फरवरी को अपने जन्मदिन के ठीक अगले दिन ही भाजपा ने उन्हें मेयर पद के उम्मीदवार के रूप में घोषित कर दिया। इस निर्णय को वे ईश्वर का आशीर्वाद मान रही हैं और समाज की सेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं। सुमन बहमनी के पति आयुष विभाग से सेवानिवृत्त हैं। उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि और प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए, भाजपा ने उन्हें यमुनानगर के मेयर पद के लिए उपयुक्त उम्मीदवार माना है। सुमन बहमनी के राजनीतिक सफर की यह नई शुरुआत यमुनानगर की जनता के लिए महत्वपूर्ण होगी। उनके प्रशासनिक अनुभव और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को देखते हुए, उनसे नगर निगम के कार्यों में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद की जा रही है। 22 वार्डों में 3 लाख 55 हजार 336 मतदाता
नगर निगम यमुनानगर में कुल 22 वार्ड है। शहर में कुल 3,55,336 मतदाता है। मदन चौहान यमुनानगर के निवर्तमान मेयर हैं। लंबे समय के बाद 2 मार्च को नगर निकाय चुनाव होंगे। 12 मार्च को मतगणना के बाद उसी दिन परिणाम घोषित किया जाएगा। वार्डों के कैंडिडेट भी घोषित
वार्ड-1 से रीना रस्तोगी, वार्ड-2 से अरुण गुप्ता, वार्ड-3 से जयंत स्वामी, वार्ड-4 से रुचि कांबोज, वार्ड-5 से भानू राणा, वार्ड-6 से अंकित गोयल, वार्ड-7 से प्रियांक शर्मा, वार्ड-8 से विभोर पाहुजा, वार्ड-9 से भावना बिट्‌टू, वार्ड-10 किरण यादव, वार्ड-11 से संतोष रानी, वार्ड-12 से डॉ. तिलक राज, वार्ड-13 से श्याम लाल, वार्ड-14 से संगीता सिंघल, वार्ड-15 से मनु सिंगला, वार्ड-16 से संदीप धीमान, वार्ड-17 से दीक्षित धीमान, वार्ड-18 से उज्जवल ठाकुर, वार्ड-19 से हरजीत आनंद, वार्ड-20 से विक्रम सिंह, वार्ड-21 से मंजीत कौर, वार्ड-22 से रुचि शर्मा BJP के कैंडिडेट हैं। यमुनानगर नगर निगम के चुनाव में BJP ने मेयर पद के लिए जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) रहीं सुमन बहमनी को चुनाव मैदान में उतारा है। अभी सुमन बहमनी BJP की SC मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हैं। यहां BJP ने वार्डों के लिए भी अपने कैंडिडेट की घोषणा कर दी है। BJP कार्यकर्ताओं ने कैंडिडेट का स्वागत किया है। सीएम के साथ करेंगी मुलाकात
सुमन बहमनी आज सीएम नायब सैनी के साथ मुलाकात करेंगी। सीएम सैनी यमुनानगर में एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में सुमन बहमनी भी शामिल होगीं। 6 महीने पहले ही भाजपा में हुई थी शामिल
2024 में विधानसभा चुनाव से पहले अगस्त में सुमन बहमनी BJP में शामिल हुई थीं। उसके बाद उनको SC मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य के तौर पर जगह दी गई। विधानसभा चुनाव में साढ़ौरा क्षेत्र से उनका नाम BJP कैंडिडेट के रूप में सामने आया था। उन्होंने VRS लेने के अगले दिन ही BJP को जॉइन कर लिया था। सेवानिवृत्ति के पहले ली VRS
पिछले साल साढौरा विधानसभा सीट SC वर्ग के लिए आरक्षित हुई थी। तब सुमन बहमनी अपनी सेवानिवृत्ति के 4 साल पहले ही VRS लेकर BJP में चली गई थीं। उनका नाम साढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र से BJP के MLA कैंडिडेट में सबसे आगे चल रहा था, मगर पार्टी ने बलवंत सिंह को MLA की टिकट दी थी। हालांकि उनको चुनाव में कांग्रेस की रेणू बाला से 1,699 वोट से हार झेलनी पड़ी थी। 18 साल तक स्कूल रहा नंबर-वन
सुमन बहमनी 18 साल तक गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बिलासपुर की प्रिंसिपल रहीं। उनके कार्यकाल में स्कूल बोर्ड की परीक्षाओं में रिजल्ट के मामले में प्रदेश में नंबर-वन बना रहा। उसके बाद उनको खंड शिक्षा अधिकारी बनाया गया। करीब 2 साल पहले उनको DEO पदोन्नत किया गया था। सुमन बाहमनी का जन्म 13 फरवरी 1970 को हुआ। उन्होंने अपनी शिक्षा पूरी करते हुए डबल एम.ए. (राजनीतिक शास्त्र) किया, फिर एम.एड और एमफिल (राजनीतिक शास्त्र) की डिग्री प्राप्त की। शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा। सुमन बाहमनी के दो बच्चे हैं- उनका बेटा सिविल इंजीनियर है, जबकि बेटी डॉक्टर है। उनकी बेटी की शादी 21 फरवरी को तय हुई है, जिसे वे सौभाग्यशाली क्षण मानती हैं। संयोग से, 13 फरवरी को अपने जन्मदिन के ठीक अगले दिन ही भाजपा ने उन्हें मेयर पद के उम्मीदवार के रूप में घोषित कर दिया। इस निर्णय को वे ईश्वर का आशीर्वाद मान रही हैं और समाज की सेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं। सुमन बहमनी के पति आयुष विभाग से सेवानिवृत्त हैं। उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि और प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए, भाजपा ने उन्हें यमुनानगर के मेयर पद के लिए उपयुक्त उम्मीदवार माना है। सुमन बहमनी के राजनीतिक सफर की यह नई शुरुआत यमुनानगर की जनता के लिए महत्वपूर्ण होगी। उनके प्रशासनिक अनुभव और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को देखते हुए, उनसे नगर निगम के कार्यों में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद की जा रही है। 22 वार्डों में 3 लाख 55 हजार 336 मतदाता
नगर निगम यमुनानगर में कुल 22 वार्ड है। शहर में कुल 3,55,336 मतदाता है। मदन चौहान यमुनानगर के निवर्तमान मेयर हैं। लंबे समय के बाद 2 मार्च को नगर निकाय चुनाव होंगे। 12 मार्च को मतगणना के बाद उसी दिन परिणाम घोषित किया जाएगा। वार्डों के कैंडिडेट भी घोषित
वार्ड-1 से रीना रस्तोगी, वार्ड-2 से अरुण गुप्ता, वार्ड-3 से जयंत स्वामी, वार्ड-4 से रुचि कांबोज, वार्ड-5 से भानू राणा, वार्ड-6 से अंकित गोयल, वार्ड-7 से प्रियांक शर्मा, वार्ड-8 से विभोर पाहुजा, वार्ड-9 से भावना बिट्‌टू, वार्ड-10 किरण यादव, वार्ड-11 से संतोष रानी, वार्ड-12 से डॉ. तिलक राज, वार्ड-13 से श्याम लाल, वार्ड-14 से संगीता सिंघल, वार्ड-15 से मनु सिंगला, वार्ड-16 से संदीप धीमान, वार्ड-17 से दीक्षित धीमान, वार्ड-18 से उज्जवल ठाकुर, वार्ड-19 से हरजीत आनंद, वार्ड-20 से विक्रम सिंह, वार्ड-21 से मंजीत कौर, वार्ड-22 से रुचि शर्मा BJP के कैंडिडेट हैं।   हरियाणा | दैनिक भास्कर