हरियाणा के यमुनानगर में पुलिस ने तथाकथित यूट्यूब एक महिला पत्रकार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर जबरन जिस्मफरोशी और अपहरण का आरोप लगा है। गिरफ्तार की गई यूट्यूब पत्रकार महिला का नाम सबा खान है। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला यमुनानगर के हमीदा के रहने वाली है। जिस लड़की को यूट्यूब पर महिला पत्रकार ने जिस्मफरोशी के धंधे में धकेला है और उसे डेढ़ लाख रुपए में खरीदा है वह सहारनपुर की रहने वाली है। लड़की का 1.5 लाख में खरीदा थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि यूट्यूब महिला पत्रकार पत्रकारिता की आड़ में एक युवती का अपहरण कर जबरन जिस्मफरोशी का धंधा में धकेल दिया। अब यह महिला यूट्यूबर थाना यमुनानगर पुलिस के हत्थे चढ़ी है। 26 जून 2024 को दर्ज की गई एक एफआईआर के आधार पर पुलिस ने सबा खान को गिरफ्तार किया है, जिस पर जबरन जिस्मफरोशी और अपहरण का गंभीर आरोप है। सहारनपुर निवासी पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने बयान में आरोप लगाया है कि उनका अपहरण कर सबा खान को डेढ़ लाख रुपए में बेच दिया गया था। इसके बाद सबा खान ने उसे जबरन जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल दिया। पत्रकारिता की आड़ में किए अवैध धंधे एसएचओ सिटी जगदीश चंद्र के मुताबिक पुलिस ने सबा खान को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश कर 3 दिन के रिमांड की मांग की जाएगी। पुलिस के अनुसार, सबा खान से गहनता से पूछताछ की जा रही है। ताकि इस मामले के अन्य पहलुओं का भी खुलासा हो सके। पुलिस ने यह भी बताया, सबा खान अपने आप को यूट्यूब पत्रकार बताती हैं और एक चैनल भी चलाती हैं। इसी की आड़ में उसने अवैध धंधे, जिनमें जबरन जिस्मफरोशी और अपहरण शामिल हैं, संचालित किए हुए थे। इसके अलावा पुलिस ने यह भी दावा किया कि सबा खान के खिलाफ कई और मामलों की भी जांच की जा रही है ताकि उससे जुड़े अन्य संदिग्धों की भी पहचान और भूमिका सुनिश्चित की जा सके। पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने बयान में यह भी बताया कि सबा खान ने उसे मानसिक और शारीरिक यातनाएं दी, और जबरन इस घिनौने धंधे में शामिल किया। हरियाणा के यमुनानगर में पुलिस ने तथाकथित यूट्यूब एक महिला पत्रकार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर जबरन जिस्मफरोशी और अपहरण का आरोप लगा है। गिरफ्तार की गई यूट्यूब पत्रकार महिला का नाम सबा खान है। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला यमुनानगर के हमीदा के रहने वाली है। जिस लड़की को यूट्यूब पर महिला पत्रकार ने जिस्मफरोशी के धंधे में धकेला है और उसे डेढ़ लाख रुपए में खरीदा है वह सहारनपुर की रहने वाली है। लड़की का 1.5 लाख में खरीदा थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि यूट्यूब महिला पत्रकार पत्रकारिता की आड़ में एक युवती का अपहरण कर जबरन जिस्मफरोशी का धंधा में धकेल दिया। अब यह महिला यूट्यूबर थाना यमुनानगर पुलिस के हत्थे चढ़ी है। 26 जून 2024 को दर्ज की गई एक एफआईआर के आधार पर पुलिस ने सबा खान को गिरफ्तार किया है, जिस पर जबरन जिस्मफरोशी और अपहरण का गंभीर आरोप है। सहारनपुर निवासी पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने बयान में आरोप लगाया है कि उनका अपहरण कर सबा खान को डेढ़ लाख रुपए में बेच दिया गया था। इसके बाद सबा खान ने उसे जबरन जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल दिया। पत्रकारिता की आड़ में किए अवैध धंधे एसएचओ सिटी जगदीश चंद्र के मुताबिक पुलिस ने सबा खान को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश कर 3 दिन के रिमांड की मांग की जाएगी। पुलिस के अनुसार, सबा खान से गहनता से पूछताछ की जा रही है। ताकि इस मामले के अन्य पहलुओं का भी खुलासा हो सके। पुलिस ने यह भी बताया, सबा खान अपने आप को यूट्यूब पत्रकार बताती हैं और एक चैनल भी चलाती हैं। इसी की आड़ में उसने अवैध धंधे, जिनमें जबरन जिस्मफरोशी और अपहरण शामिल हैं, संचालित किए हुए थे। इसके अलावा पुलिस ने यह भी दावा किया कि सबा खान के खिलाफ कई और मामलों की भी जांच की जा रही है ताकि उससे जुड़े अन्य संदिग्धों की भी पहचान और भूमिका सुनिश्चित की जा सके। पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने बयान में यह भी बताया कि सबा खान ने उसे मानसिक और शारीरिक यातनाएं दी, और जबरन इस घिनौने धंधे में शामिल किया। हरियाणा | दैनिक भास्कर
