यमुनानगर में मां-बेटे को मारी गोली:घर में घुसकर 4-5 बदमाशों ने की फायरिंग, बेडरूम में खाना खाते समय हमला

यमुनानगर में मां-बेटे को मारी गोली:घर में घुसकर 4-5 बदमाशों ने की फायरिंग, बेडरूम में खाना खाते समय हमला

यमुनानगर की जगाधरी के दुर्गा गार्डन में एक परिवार पर बदमाशों ने हमला कर दिया। रात के समय जब परिवार खाना खा रहा था, तभी 4-5 बदमाशों ने घर में घुसकर फायरिंग शुरू कर दी। हमले में मीना देवी और उनका बेटा अमित वधावन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बेडरूम में हुई, जहां परिवार के 5-6 सदस्य मौजूद थे। हमलावरों ने चार राउंड फायर किए। परिजनों ने घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही यमुनानगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। डीएसपी, सीआईए और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है। परिवार के मुखिया अनिल कुमार के अनुसार, यह हमला आपसी रंजिश का नतीजा है। मामले की जांच कर रही पुलिस पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है। हालांकि फिलहाल पुलिस मीडिया को कोई जानकारी देने से इनकार कर रही है। यमुनानगर की जगाधरी के दुर्गा गार्डन में एक परिवार पर बदमाशों ने हमला कर दिया। रात के समय जब परिवार खाना खा रहा था, तभी 4-5 बदमाशों ने घर में घुसकर फायरिंग शुरू कर दी। हमले में मीना देवी और उनका बेटा अमित वधावन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बेडरूम में हुई, जहां परिवार के 5-6 सदस्य मौजूद थे। हमलावरों ने चार राउंड फायर किए। परिजनों ने घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही यमुनानगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। डीएसपी, सीआईए और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है। परिवार के मुखिया अनिल कुमार के अनुसार, यह हमला आपसी रंजिश का नतीजा है। मामले की जांच कर रही पुलिस पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है। हालांकि फिलहाल पुलिस मीडिया को कोई जानकारी देने से इनकार कर रही है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर