यमुनानगर के गांव करेड़ा खुर्द में एक घटना सामने आई है। यहां 26 वर्षीय युवक रजत कुमार उर्फ ऋषभ ने शादीपुर सरकारी स्कूल के पास स्थित एक मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रजत अटल सेवा केंद्र में ऑपरेटर के रूप में कार्यरत था। मृतक युवक के पिता अशोक कुमार ने बताया कि रजत पिछले दो साल से एक युवती के साथ प्रेम संबंध में था। 13 तारीख को युवती अपने घर से लापता हो गई। इस दौरान युवती के परिवार ने गांधीनगर थाने में रजत और उसके परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। फोन पर दी जा रही थी धमकियां युवती उसी रात घर लौट आई, लेकिन इसके बाद भी उसके परिजनों ने रजत को लगातार फोन पर धमकियां देना जारी रखा। इन धमकियों से परेशान होकर रजत ने अटल सेवा केंद्र के पीछे एक मकान में चुन्नी से फांसी लगा ली। सूचना मिलते ही यमुनानगर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के पिता अशोक कुमार ने पुलिस से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यमुनानगर के गांव करेड़ा खुर्द में एक घटना सामने आई है। यहां 26 वर्षीय युवक रजत कुमार उर्फ ऋषभ ने शादीपुर सरकारी स्कूल के पास स्थित एक मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रजत अटल सेवा केंद्र में ऑपरेटर के रूप में कार्यरत था। मृतक युवक के पिता अशोक कुमार ने बताया कि रजत पिछले दो साल से एक युवती के साथ प्रेम संबंध में था। 13 तारीख को युवती अपने घर से लापता हो गई। इस दौरान युवती के परिवार ने गांधीनगर थाने में रजत और उसके परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। फोन पर दी जा रही थी धमकियां युवती उसी रात घर लौट आई, लेकिन इसके बाद भी उसके परिजनों ने रजत को लगातार फोन पर धमकियां देना जारी रखा। इन धमकियों से परेशान होकर रजत ने अटल सेवा केंद्र के पीछे एक मकान में चुन्नी से फांसी लगा ली। सूचना मिलते ही यमुनानगर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के पिता अशोक कुमार ने पुलिस से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
