यमुनानगर के व्यक्ति ने अपने बर्थडे पर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है। उसका शव खेतों पर लगे बिजली ट्रांसफॉर्मर पर लटकता मिला। मृतक के 4 बच्चे हैं। परिजनों ने बताया कि वह आर्थिक तंगी से परेशान चल रहा था। घटना कैल गांव की है। मृतक की पहचान प्रवीण कुमार (41) के नाम से हुई है। प्रवीण के भाई अनिल कुमार दामाद लक्ष्य ने बताया कि प्रवीण कुमार के चार बच्चे हैं। तीन लड़कियां और एक लड़का। जिनमें से उन्होंने अपनी एक लड़की की शादी की हुई है। उनकी पत्नी बीमार रहती है। वह चल फिर भी नहीं सकती। शराब पीने का आदी था प्रवीण उन्होंने कहा कि प्रवीण कुमार शराब पीने का आदी था और वह बहुत शराब पीता था। वह मजदूरी का काम करके अपने परिवार का पेट पाल रहा था। आज सुबह उनका फोन से सूचना मिली कि खेतों में कपड़े का फंदा लगाकर एक व्यक्ति लटका हुआ है। जिसकी सूचना गांव में आग की तरह फैल गई। मृतक की पत्नी पहले है बीमार मृतक के परिजनों ने बताया कि की प्रवीण कुमार बहुत ही मेहनती व्यक्ति था और मेहनत मजदूरी करके ही अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था जब उन्हें मरने की सूचना उन्हें मिली तो उनके पांव से जमीन खिसक गई। क्योंकि उनकी पत्नी पहले ही बीमार रहती है। थाना सदर जगाधरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करवाने के लिए जगाधरी के सिविल अस्पताल में भेज दिया है। यमुनानगर के व्यक्ति ने अपने बर्थडे पर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है। उसका शव खेतों पर लगे बिजली ट्रांसफॉर्मर पर लटकता मिला। मृतक के 4 बच्चे हैं। परिजनों ने बताया कि वह आर्थिक तंगी से परेशान चल रहा था। घटना कैल गांव की है। मृतक की पहचान प्रवीण कुमार (41) के नाम से हुई है। प्रवीण के भाई अनिल कुमार दामाद लक्ष्य ने बताया कि प्रवीण कुमार के चार बच्चे हैं। तीन लड़कियां और एक लड़का। जिनमें से उन्होंने अपनी एक लड़की की शादी की हुई है। उनकी पत्नी बीमार रहती है। वह चल फिर भी नहीं सकती। शराब पीने का आदी था प्रवीण उन्होंने कहा कि प्रवीण कुमार शराब पीने का आदी था और वह बहुत शराब पीता था। वह मजदूरी का काम करके अपने परिवार का पेट पाल रहा था। आज सुबह उनका फोन से सूचना मिली कि खेतों में कपड़े का फंदा लगाकर एक व्यक्ति लटका हुआ है। जिसकी सूचना गांव में आग की तरह फैल गई। मृतक की पत्नी पहले है बीमार मृतक के परिजनों ने बताया कि की प्रवीण कुमार बहुत ही मेहनती व्यक्ति था और मेहनत मजदूरी करके ही अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था जब उन्हें मरने की सूचना उन्हें मिली तो उनके पांव से जमीन खिसक गई। क्योंकि उनकी पत्नी पहले ही बीमार रहती है। थाना सदर जगाधरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करवाने के लिए जगाधरी के सिविल अस्पताल में भेज दिया है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
![यमुनानगर में व्यक्ति ने बर्थडे पर किया सुसाइड:ट्रांसफॉर्मर पर फंदे से लटकता मिला शव; 4 बच्चों का पिता, पत्नी भी बीमार](https://images.bhaskarassets.com/thumb/1000x1000/web2images/521/2025/01/01/whatsapp-image-2025-01-01-at-24920-pm_1735728927.jpeg)