यमुनानगर में 2 बाइकों की टक्कर:हादसे में युवक की मौत, दोस्त घायल, सामान लेने बाजार जा रहे थे दोनों

यमुनानगर में 2 बाइकों की टक्कर:हादसे में युवक की मौत, दोस्त घायल, सामान लेने बाजार जा रहे थे दोनों

यमुनानगर में सहारनपुर-यमुनानगर रोड पर रात रात के समय एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा गांव पांसारा के पास हुआ है। मृतक की पहचान रोहित (25) पुत्र समुंदर सैन निवासी पांसारा के रूप में हुई है। दुर्घटना में घायल दोस्त जावेद (22) पुत्र इरफान अली भी इसी गांव का रहने वाला है। दोनों दोस्त घर का सामान लेने के लिए यमुनानगर शहर आ रहे थे। तभी पीछे से एक युवक तेज रफ्तार में बाइक चलाता हुआ आया और टक्कर मार दी। जिससे रोहित का सिर सड़क पर जा लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल तक पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। यमुनानगर थाना सदर पुलिस ने जावेद की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की बाइक के नंबर को ट्रेस कर छानबीन की जा रही है। बचपन के थे दोस्त जावेद ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। रोहित और वह बचपन के अच्छे दोस्त थे। रोहित भी मेहनत मजदूरी ही करता था। शनिवार को रोहित ने बोला की उसे घर के लिए कुछ सामान लेना है वह उसके साथ यमुनानगर शहर के बाजार चले। रोहित के कहने पर हम रात करीब साढ़े आठ बजे बाइक पर सवार होकर यमुनानगर की ओर जा रहे थे। रोहित पीछे बैठा था और वह बाइक चला रहा था। जब गांव से करीब 50 मीटर की दूरी पर सहारनपुर-यमुनानगर रोड पर पहुंचे, तभी पीछे से एक अज्ञात बाइक तेज रफ्तार, लापरवाही और बिना हॉर्न दिए हुए आई और उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। आरोपी मौके से हुआ फरार जावेद ने बताया कि टक्कर लगने के कारण हम दोनों बाइक सहित सड़क पर गिर गए। जावेद के अनुसार, अज्ञात बाइक सवार कुछ देर रुकने के बाद मौके से फरार हो गया। उसने बाइक का नंबर नोट कर लिया। दुर्घटना की आवाज सुनकर जावेद के पिता मौके पर पहुंचे और दोनों को निजी वाहन से सिविल अस्पताल, यमुनानगर ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच कर रोहित को मृत घोषित कर दिया, जबकि जावेद को सिर में गंभीर चोट आने के कारण चार पांच टांके लगाकर उपचार के बाद घर भेज दिया गया। कंट्रोल रूम, यमुनानगर से मिली सूचना के आधार पर ASI पवन कुमार और HC निर्मल सिंह अस्पताल पहुंचे। अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज जावेद के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर थाना सदर पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया कि पुलिस आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है। जावेद ने पुलिस को बताया कि वह आरोपी को देखकर पहचान सकता है। पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर वाहन के मालिक का पता लगाने की कोशिश कर रही है। जावेद ने बताया कि रोहित की अभी शादी नहीं हुई थी। वह अपने तीन भाईयों में सबसे छोटा था। यमुनानगर में सहारनपुर-यमुनानगर रोड पर रात रात के समय एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा गांव पांसारा के पास हुआ है। मृतक की पहचान रोहित (25) पुत्र समुंदर सैन निवासी पांसारा के रूप में हुई है। दुर्घटना में घायल दोस्त जावेद (22) पुत्र इरफान अली भी इसी गांव का रहने वाला है। दोनों दोस्त घर का सामान लेने के लिए यमुनानगर शहर आ रहे थे। तभी पीछे से एक युवक तेज रफ्तार में बाइक चलाता हुआ आया और टक्कर मार दी। जिससे रोहित का सिर सड़क पर जा लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल तक पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। यमुनानगर थाना सदर पुलिस ने जावेद की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की बाइक के नंबर को ट्रेस कर छानबीन की जा रही है। बचपन के थे दोस्त जावेद ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। रोहित और वह बचपन के अच्छे दोस्त थे। रोहित भी मेहनत मजदूरी ही करता था। शनिवार को रोहित ने बोला की उसे घर के लिए कुछ सामान लेना है वह उसके साथ यमुनानगर शहर के बाजार चले। रोहित के कहने पर हम रात करीब साढ़े आठ बजे बाइक पर सवार होकर यमुनानगर की ओर जा रहे थे। रोहित पीछे बैठा था और वह बाइक चला रहा था। जब गांव से करीब 50 मीटर की दूरी पर सहारनपुर-यमुनानगर रोड पर पहुंचे, तभी पीछे से एक अज्ञात बाइक तेज रफ्तार, लापरवाही और बिना हॉर्न दिए हुए आई और उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। आरोपी मौके से हुआ फरार जावेद ने बताया कि टक्कर लगने के कारण हम दोनों बाइक सहित सड़क पर गिर गए। जावेद के अनुसार, अज्ञात बाइक सवार कुछ देर रुकने के बाद मौके से फरार हो गया। उसने बाइक का नंबर नोट कर लिया। दुर्घटना की आवाज सुनकर जावेद के पिता मौके पर पहुंचे और दोनों को निजी वाहन से सिविल अस्पताल, यमुनानगर ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच कर रोहित को मृत घोषित कर दिया, जबकि जावेद को सिर में गंभीर चोट आने के कारण चार पांच टांके लगाकर उपचार के बाद घर भेज दिया गया। कंट्रोल रूम, यमुनानगर से मिली सूचना के आधार पर ASI पवन कुमार और HC निर्मल सिंह अस्पताल पहुंचे। अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज जावेद के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर थाना सदर पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया कि पुलिस आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है। जावेद ने पुलिस को बताया कि वह आरोपी को देखकर पहचान सकता है। पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर वाहन के मालिक का पता लगाने की कोशिश कर रही है। जावेद ने बताया कि रोहित की अभी शादी नहीं हुई थी। वह अपने तीन भाईयों में सबसे छोटा था।   हरियाणा | दैनिक भास्कर