यमुनानगर में 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म:चचेरे व फुफेरे भाइयों पर लगे आरोप, कई बार किया गया रेप

यमुनानगर में 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म:चचेरे व फुफेरे भाइयों पर लगे आरोप, कई बार किया गया रेप

हरियाणा के यमुनानगर में एक 8 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म के आरोप किसी ओर पर नहीं बल्कि बच्ची के चचेरे व फुफेरे भाई पर लगे है। इनके अलावा अन्य लड़कों पर भी रेप के आरोप लगे है। मामला आज का नहीं बल्कि दिंसबर 2024 का है। रेप एक बार नहीं बल्कि कई बार हुआ। बच्ची के पेट में दर्द हुआ तो उसने अपने पिता व बुआ को इसके बारे में बताया। जिसके बाद बाल कल्याण समिति ने काउंसलिंग की और मेडिकल करवाया। जिसमें रेप की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कैसे हुआ रेप का खुलासा पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, बीती 3 मार्च को 8 वर्षीय बच्ची का दाखिला बालकुंज छछरौली में कराने के लिए उसके पिता ने आवेदन किया था। इस आवेदन पर जांच के बाद बच्ची को बाल कल्याण समिति के आदेशों पर बालकुंज में भेज दिया गया। जिसके बाद 4 मार्च को काउंसलिंग की गई। बच्ची ने काउंसलिंग के दौरान बड़ा खुलासा कर दिया। बच्ची ने काउंसलर को बताया कि उसकी बुआ के लड़के और चाचा के लड़के की उम्र 17 साल है और इनके साथ 19 साल का एक अन्य लड़का भी था। इन लोगों ने उसके साथ गलत काम किया। दिसंबर 2024 की थी घटना ​​​​​​​यह घटना दिसंबर 2024 की है। लेकिन वह डर के मारे किसी को भी कुछ नहीं बता पा रही थी। बच्ची के आरोपों की सच्चाई जानने के लिए बाल कल्याण समिति ने बच्ची का मेडिकल करवाया। मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हो गई। जांच में सामने आया कि बच्ची का चचेरा भाई व उसकी बुआ का लड़का उसके साथ गलत काम कर रहे थे। बाल कल्याण समिति ने यमुनानगर के महिला थाना में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाने की सिफारिश की। पेट में हुआ बच्ची के दर्द ​​​​​​​रिश्तो को शर्मसार करने वाले भाईयों ने बच्ची के साथ कई बार गलत काम किया। अब बच्ची के पेट में दिक्कते आ रही थी और दर्द भी हो रहा था। जिसके बारे में उसने अपनी बुआ और पिता को भी बताया। जब मामला बाल कल्याण समिति के पास पहुंचा तो पूरे घटनाक्रम का पटाक्षेप हो गया। अब मेडिकल के बाद रेप की पुष्टि हुई और बाल कल्याण समिति ने पुलिस तक मामला पहुंचाया। अब पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं बच्ची को बालकुंज में रखवाया गया है। क्या कहती है पुलिस ​​​​​​​महिला थाना प्रभारी बलजीत कौर ने बताया कि बाल कल्याण समिति सदस्यों की रिपोर्ट के आधार पर मामले में केस दर्ज किया गया है। जिसमें बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है। हरियाणा के यमुनानगर में एक 8 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म के आरोप किसी ओर पर नहीं बल्कि बच्ची के चचेरे व फुफेरे भाई पर लगे है। इनके अलावा अन्य लड़कों पर भी रेप के आरोप लगे है। मामला आज का नहीं बल्कि दिंसबर 2024 का है। रेप एक बार नहीं बल्कि कई बार हुआ। बच्ची के पेट में दर्द हुआ तो उसने अपने पिता व बुआ को इसके बारे में बताया। जिसके बाद बाल कल्याण समिति ने काउंसलिंग की और मेडिकल करवाया। जिसमें रेप की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कैसे हुआ रेप का खुलासा पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, बीती 3 मार्च को 8 वर्षीय बच्ची का दाखिला बालकुंज छछरौली में कराने के लिए उसके पिता ने आवेदन किया था। इस आवेदन पर जांच के बाद बच्ची को बाल कल्याण समिति के आदेशों पर बालकुंज में भेज दिया गया। जिसके बाद 4 मार्च को काउंसलिंग की गई। बच्ची ने काउंसलिंग के दौरान बड़ा खुलासा कर दिया। बच्ची ने काउंसलर को बताया कि उसकी बुआ के लड़के और चाचा के लड़के की उम्र 17 साल है और इनके साथ 19 साल का एक अन्य लड़का भी था। इन लोगों ने उसके साथ गलत काम किया। दिसंबर 2024 की थी घटना ​​​​​​​यह घटना दिसंबर 2024 की है। लेकिन वह डर के मारे किसी को भी कुछ नहीं बता पा रही थी। बच्ची के आरोपों की सच्चाई जानने के लिए बाल कल्याण समिति ने बच्ची का मेडिकल करवाया। मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हो गई। जांच में सामने आया कि बच्ची का चचेरा भाई व उसकी बुआ का लड़का उसके साथ गलत काम कर रहे थे। बाल कल्याण समिति ने यमुनानगर के महिला थाना में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाने की सिफारिश की। पेट में हुआ बच्ची के दर्द ​​​​​​​रिश्तो को शर्मसार करने वाले भाईयों ने बच्ची के साथ कई बार गलत काम किया। अब बच्ची के पेट में दिक्कते आ रही थी और दर्द भी हो रहा था। जिसके बारे में उसने अपनी बुआ और पिता को भी बताया। जब मामला बाल कल्याण समिति के पास पहुंचा तो पूरे घटनाक्रम का पटाक्षेप हो गया। अब मेडिकल के बाद रेप की पुष्टि हुई और बाल कल्याण समिति ने पुलिस तक मामला पहुंचाया। अब पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं बच्ची को बालकुंज में रखवाया गया है। क्या कहती है पुलिस ​​​​​​​महिला थाना प्रभारी बलजीत कौर ने बताया कि बाल कल्याण समिति सदस्यों की रिपोर्ट के आधार पर मामले में केस दर्ज किया गया है। जिसमें बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर