यमुनानगर हथिनी-कुंड बैराज पहुंची श्रुति चौधरी:सिंचाई मंत्री बोली-विकास कार्यों में बर्दाश्त नहीं होगा भ्रष्टाचार, समय-समय पर होगी जांच

यमुनानगर हथिनी-कुंड बैराज पहुंची श्रुति चौधरी:सिंचाई मंत्री बोली-विकास कार्यों में बर्दाश्त नहीं होगा भ्रष्टाचार, समय-समय पर होगी जांच

हरियाणा की सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने आज यमुनानगर के दादूपुर हेड और हथिनी कुंड बैराज का दौरा किया। उन्होंने वहां चल रहे विकास कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान चंडीगढ़ से आए वरिष्ठ अधिकारी और विभाग के अन्य अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे। पूर्व सीएम बंसीलाल ने रखी थी नींव मंत्री श्रुति चौधरी ने हथिनी कुंड बैराज के ऐतिहासिक महत्व को याद करते हुए कहा कि यह प्रदेश की जीवन रेखा है। उन्होंने बताया कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसी लाल ने इस बैराज की नींव रखी थी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विकास कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया। भ्रष्टाचार करने वालों पर होगी कार्रवाई सिंचाई मंत्री ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही या भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे खुद समय-समय पर यहां आकर कार्यों का निरीक्षण करेंगी और अगर कोई अनियमितता पाई गई, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हरियाणा की सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने आज यमुनानगर के दादूपुर हेड और हथिनी कुंड बैराज का दौरा किया। उन्होंने वहां चल रहे विकास कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान चंडीगढ़ से आए वरिष्ठ अधिकारी और विभाग के अन्य अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे। पूर्व सीएम बंसीलाल ने रखी थी नींव मंत्री श्रुति चौधरी ने हथिनी कुंड बैराज के ऐतिहासिक महत्व को याद करते हुए कहा कि यह प्रदेश की जीवन रेखा है। उन्होंने बताया कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसी लाल ने इस बैराज की नींव रखी थी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विकास कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया। भ्रष्टाचार करने वालों पर होगी कार्रवाई सिंचाई मंत्री ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही या भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे खुद समय-समय पर यहां आकर कार्यों का निरीक्षण करेंगी और अगर कोई अनियमितता पाई गई, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।   हरियाणा | दैनिक भास्कर