मेरठ में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वह अपने दोस्त के साथ गांव के बाहर बैठकर शराब पी रहा था। तभी बाइक और कार से 6-7 लोग आए। दोनों युवकों पर कई राउंड फायरिंग की और फरार हो गए। परमजीत किशनपुर गांव के तीरथ सिंह की हत्या में 18 जनवरी, 2024 को जेल गया था। 4 महीने पहले ही वह जमानत पर छूटकर आया था। घटना के बाद तीरथ सिंह का पिता प्रभु सिंह हस्तिनापुर थाने पहुंचा। कहा- परमजीत ने उसपर गोली चलाई। बचाव में उसने परमजीत को गोली मार दी। घटना बुधवार रात की लतीफपुर गांव की है। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचा गया। जहां परमजीत को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि गुरमुख का इलाज चल रहा है। अब पढ़िए पूरा मामला… लतीफपुर गांव के परमजीत सिंह उर्फ गुल्ला पुत्र छगन सिंह की पत्नी पायल ने बताया- गांव का प्रधान दिलदार सिंह गोरे उसके पति परमजीत से रंजिश रखता था। परमजीत दिलदार के जीजा तीरथ सिंह की हत्या में जेल गया था। इसके चलते दिलदार सिंह ने तीरथ सिंह के पिता प्रभु सिंह के साथ मिलकर परमजीत की हत्या कर दी। प्रधान दिलदार सिंह गांव में लोगों से कहता था कि परमजीत को मरवा दूंगा। दिलदार ने शूटरों के साथ मिलकर उसके पति की मरवा दिया। हत्या की ये रंजिश 2024 से शुरू हुई थी। लतीफपुर गांव से एक किलोमीटर दूर किशनपुर गांव है। यहां के रहने वाले तीरथ पुत्र प्रभु सिंह की शादी लतीफपुर गांव में दिलदार सिंह गोरे की बहन के साथ हुई थी। तीरथ ने लतीफपुर में अपने साले दिलदार सिंह को प्रधानी का चुनाव लड़वाया था। दिलदार सिंह चुनाव जीत गया था। जिसके बाद से परमजीत तीरथ से रंजिश रखता था। तीरथ सिंह की रात में हत्या कर दी गई थी। 2 दिन पहले ही गांव आया था परमजीत
हत्या के आरोप में परमजीत समेत कई लोग जेल गए थे। 4 महीने पहले परमजीत जेल से जमानत पर छूटकर आया था। गांव में रंजिश के कारण वह पत्नी और बच्चों को साथ लेकर दिल्ली में रहने लगा था। दो दिन पहले गांव में जोड़ मेले का आयोजन था। इसी मेले में शामिल होने के लिए परमजीत पत्नी-बच्चों के साथ गांव आया था। मेला समाप्त हो गया था। बुधवार को वह गांव के बाहर अपने दोस्त के साथ पार्टी कर रहा था। वारदात के बाद तीरथ सिंह के पिता प्रभु सिंह घायल अवस्था में हस्तिनापुर थाने पहुंचे। उन्होंने कहा कि गांव के बाहर परमजीत ने उनको देखकर जान से मारने की कोशिश करते हुए गोली चलाई। जो उनको छूते हुए निकल गई। उनके पास भी तमंचा था। उन्होंने खुद को बचाने के लिए परमजीत को गोली मार दी। SP देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है। प्रभु सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। ————————- ये भी पढ़ें: लखनऊ में जज के शेफ ने सुसाइड किया:परिवार बोला- जज की पत्नी ने 6.5 लाख चोरी का झूठा आरोप लगाया; शव रखकर जाम लगाया लखनऊ में रिटायर्ड जज की पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर उनके शेफ (रसोइए) ने सुसाइड कर लिया। परिवार वालों का आरोप है कि जज की पत्नी साढ़े 6 लाख रुपए की चोरी का आरोप लगाकर उसको परेशान कर रही थी। मौत के बाद नाराज घर वालों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। परिवार वाले जज के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद शांत हुए। (पढ़ें पूरी खबर) मेरठ में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वह अपने दोस्त के साथ गांव के बाहर बैठकर शराब पी रहा था। तभी बाइक और कार से 6-7 लोग आए। दोनों युवकों पर कई राउंड फायरिंग की और फरार हो गए। परमजीत किशनपुर गांव के तीरथ सिंह की हत्या में 18 जनवरी, 2024 को जेल गया था। 4 महीने पहले ही वह जमानत पर छूटकर आया था। घटना के बाद तीरथ सिंह का पिता प्रभु सिंह हस्तिनापुर थाने पहुंचा। कहा- परमजीत ने उसपर गोली चलाई। बचाव में उसने परमजीत को गोली मार दी। घटना बुधवार रात की लतीफपुर गांव की है। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचा गया। जहां परमजीत को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि गुरमुख का इलाज चल रहा है। अब पढ़िए पूरा मामला… लतीफपुर गांव के परमजीत सिंह उर्फ गुल्ला पुत्र छगन सिंह की पत्नी पायल ने बताया- गांव का प्रधान दिलदार सिंह गोरे उसके पति परमजीत से रंजिश रखता था। परमजीत दिलदार के जीजा तीरथ सिंह की हत्या में जेल गया था। इसके चलते दिलदार सिंह ने तीरथ सिंह के पिता प्रभु सिंह के साथ मिलकर परमजीत की हत्या कर दी। प्रधान दिलदार सिंह गांव में लोगों से कहता था कि परमजीत को मरवा दूंगा। दिलदार ने शूटरों के साथ मिलकर उसके पति की मरवा दिया। हत्या की ये रंजिश 2024 से शुरू हुई थी। लतीफपुर गांव से एक किलोमीटर दूर किशनपुर गांव है। यहां के रहने वाले तीरथ पुत्र प्रभु सिंह की शादी लतीफपुर गांव में दिलदार सिंह गोरे की बहन के साथ हुई थी। तीरथ ने लतीफपुर में अपने साले दिलदार सिंह को प्रधानी का चुनाव लड़वाया था। दिलदार सिंह चुनाव जीत गया था। जिसके बाद से परमजीत तीरथ से रंजिश रखता था। तीरथ सिंह की रात में हत्या कर दी गई थी। 2 दिन पहले ही गांव आया था परमजीत
हत्या के आरोप में परमजीत समेत कई लोग जेल गए थे। 4 महीने पहले परमजीत जेल से जमानत पर छूटकर आया था। गांव में रंजिश के कारण वह पत्नी और बच्चों को साथ लेकर दिल्ली में रहने लगा था। दो दिन पहले गांव में जोड़ मेले का आयोजन था। इसी मेले में शामिल होने के लिए परमजीत पत्नी-बच्चों के साथ गांव आया था। मेला समाप्त हो गया था। बुधवार को वह गांव के बाहर अपने दोस्त के साथ पार्टी कर रहा था। वारदात के बाद तीरथ सिंह के पिता प्रभु सिंह घायल अवस्था में हस्तिनापुर थाने पहुंचे। उन्होंने कहा कि गांव के बाहर परमजीत ने उनको देखकर जान से मारने की कोशिश करते हुए गोली चलाई। जो उनको छूते हुए निकल गई। उनके पास भी तमंचा था। उन्होंने खुद को बचाने के लिए परमजीत को गोली मार दी। SP देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है। प्रभु सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। ————————- ये भी पढ़ें: लखनऊ में जज के शेफ ने सुसाइड किया:परिवार बोला- जज की पत्नी ने 6.5 लाख चोरी का झूठा आरोप लगाया; शव रखकर जाम लगाया लखनऊ में रिटायर्ड जज की पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर उनके शेफ (रसोइए) ने सुसाइड कर लिया। परिवार वालों का आरोप है कि जज की पत्नी साढ़े 6 लाख रुपए की चोरी का आरोप लगाकर उसको परेशान कर रही थी। मौत के बाद नाराज घर वालों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। परिवार वाले जज के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद शांत हुए। (पढ़ें पूरी खबर) उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
युवक की हत्या कर थाने पहुंचा आरोपी:मेरठ में बोला- मुझपर हमला किया तो गोली मार दी; गांव के बाहर की अंधाधुंध फायरिंग
