प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने नए यमुना पुल से छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की तलाश शुरू की, लेकिन अंधेरा होने के कारण युवक के बारे में कुछ पता नहीं चल सका। धूमनगंज के भोला का पुरवा निवासी सुजीत भारतीया बुधवार की रात पत्नी से झगड़ा करके घर से निकला था। रात में करीब साढ़े दस बजे के करीब वह नए यमुना पुल पर पहुंचा और फोन पर बात करते हुए नदी में छलांग लगा दी। उधर कुछ देर में उसकी पत्नी अंतिमा भी अपने देवर सुमित भारतीया के साथ नए पुल पर पहुंच गई। पुलिस को सूचना दी जिसके बाद उसकी तलाश शुरू हुई। पढ़िए पूरी खबर नोएडा में मुनाफा के चक्कर में गंवाए 91 लाख: 2.28 करोड़ का लाभ दिया झांसा, पैसा निकालने के प्रयास में ग्रुप से बाहर किया नोएडा में एक महिला से 91 लाख रुपए ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने यूके की बार्कलेज बैंक में निवेश का झांसा देकर पहले ऑनलाइन निवेश करने वाले ग्रुप के साथ जोड़ा। इसके बाद मुनाफा दिलाने की बात कह कर निवेश करवाया। सेक्टर 78 निवासी शिवालिका शर्मा ने बताया कि जनवरी महीने में वह बार्कलेज के वेल्थ मैनेजमेंट के बारे में ऑनलाइन ब्राउजर पर जानकारी ढूंढ रही थी। तभी ठगों ने उसे अपने जाल में फंसाया। बताया कि पहले कुछ दिन फर्जी ट्रेनिंग दी गई और एक फर्जी ऐप डाउनलोड करा कर रुपए निवेश कराए। पीड़िता को 91 लाख रुपए निवेश करने पर दो करोड़ 28 लाख मुनाफा बताया गया। जब अपनी रकम निकालने की कोशिश तो उससे 25 लाख रुपए टैक्स मांगे गए। इसके बाद उसे ग्रुप से बाहर कर दिया गया। तब महिला को ठगी का पता चला। पढ़िए पूरी खबर झांसी में टॉयलेट क्लीनर पीकर महिला ने जान दी, मायके वाले बोले- 5 लाख नहीं दिए तो मार डाला झांसी में टॉयलेट क्लीनर पीकर एक महिला ने सुसाइड कर लिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव ससुराल पहुंचा तो मायके पक्ष के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। मृतका की मां का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में 5 लाख रुपए की डिमांड कर रहे थे, नहीं देने पर बेटी की हत्या की गई है। देर रात पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार करवाया। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षत्र के ओरछा गेट कॉलोनी का है। मृतका का नाम रूचि उर्फ लाली (32) पत्नी दीपू था। वह कोतवाली क्षेत्र के ओरछा गेट मोहल्ले की रहने वाली थी। पढ़िए पूरी खबर प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने नए यमुना पुल से छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की तलाश शुरू की, लेकिन अंधेरा होने के कारण युवक के बारे में कुछ पता नहीं चल सका। धूमनगंज के भोला का पुरवा निवासी सुजीत भारतीया बुधवार की रात पत्नी से झगड़ा करके घर से निकला था। रात में करीब साढ़े दस बजे के करीब वह नए यमुना पुल पर पहुंचा और फोन पर बात करते हुए नदी में छलांग लगा दी। उधर कुछ देर में उसकी पत्नी अंतिमा भी अपने देवर सुमित भारतीया के साथ नए पुल पर पहुंच गई। पुलिस को सूचना दी जिसके बाद उसकी तलाश शुरू हुई। पढ़िए पूरी खबर नोएडा में मुनाफा के चक्कर में गंवाए 91 लाख: 2.28 करोड़ का लाभ दिया झांसा, पैसा निकालने के प्रयास में ग्रुप से बाहर किया नोएडा में एक महिला से 91 लाख रुपए ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने यूके की बार्कलेज बैंक में निवेश का झांसा देकर पहले ऑनलाइन निवेश करने वाले ग्रुप के साथ जोड़ा। इसके बाद मुनाफा दिलाने की बात कह कर निवेश करवाया। सेक्टर 78 निवासी शिवालिका शर्मा ने बताया कि जनवरी महीने में वह बार्कलेज के वेल्थ मैनेजमेंट के बारे में ऑनलाइन ब्राउजर पर जानकारी ढूंढ रही थी। तभी ठगों ने उसे अपने जाल में फंसाया। बताया कि पहले कुछ दिन फर्जी ट्रेनिंग दी गई और एक फर्जी ऐप डाउनलोड करा कर रुपए निवेश कराए। पीड़िता को 91 लाख रुपए निवेश करने पर दो करोड़ 28 लाख मुनाफा बताया गया। जब अपनी रकम निकालने की कोशिश तो उससे 25 लाख रुपए टैक्स मांगे गए। इसके बाद उसे ग्रुप से बाहर कर दिया गया। तब महिला को ठगी का पता चला। पढ़िए पूरी खबर झांसी में टॉयलेट क्लीनर पीकर महिला ने जान दी, मायके वाले बोले- 5 लाख नहीं दिए तो मार डाला झांसी में टॉयलेट क्लीनर पीकर एक महिला ने सुसाइड कर लिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव ससुराल पहुंचा तो मायके पक्ष के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। मृतका की मां का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में 5 लाख रुपए की डिमांड कर रहे थे, नहीं देने पर बेटी की हत्या की गई है। देर रात पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार करवाया। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षत्र के ओरछा गेट कॉलोनी का है। मृतका का नाम रूचि उर्फ लाली (32) पत्नी दीपू था। वह कोतवाली क्षेत्र के ओरछा गेट मोहल्ले की रहने वाली थी। पढ़िए पूरी खबर उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
यूपी की बड़ी खबरें:प्रयागराज में युवक यमुना में कूदा, पत्नी से फोन पर बात करते-करते पुल से लगाई छलांग
