यूपी की बड़ी खबरें:मेरठ में 12वीं की स्टूडेंट की हत्या, गर्दन काटकर रजबहे में फेंकी लाश

यूपी की बड़ी खबरें:मेरठ में 12वीं की स्टूडेंट की हत्या, गर्दन काटकर रजबहे में फेंकी लाश

मेरठ में CRPF जवान की बेटी की गला काटकर हत्या कर दी गई। बहादुरपुर से पूठ की तरफ जाने वाले रजबहे में लोगों ने सुबह लाश देखी। लड़की की गर्दन काटी हुई थी। पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची। शव को बाहर निकाला। काफी खोजबीन की। लेकिन, सिर नहीं मिला। पुलिस का आशंका थी कि कातिलों ने पहचान छिपाने के चलते गर्दन को दूसरी जगह फेंक दिया, जबकि लाश को यहां लाकर फेंका गया। लड़की ने सलवार सूट पहना हुआ था। दांये हाथ में काला धागा बंधा हुआ था। जख्म ताजे थे। खून बहकर शरीर से बाहर आ रहा था। सलवार की जेब से एक पर्ची मिली। जिस पर एक मोबाइल नंबर लिखा हुआ था। पुलिस ने उस पर कॉल की तो, वह नंगली गांव के विकास का निकला, जो छात्रा का प्रेमी था। पढ़ें पूरी खबर भतीजी की हत्या करने वाले चाचा को फांसी की सजा; कानपुर में पत्नी बोली-पापी पति को सजा मिली कानपुर देहात के रहने वाले दीपू को कोर्ट ने भतीजी की हत्या के आरोप में दोषी पाने पर फांसी की सजा सुनाई है। कोर्ट ने 10 महीने में फैसला सुना दिया। 15 लाख रुपए जुर्माना भी लगाया है। दीपू ने पत्नी समेत 5 लोगों को जान से मारने की कोशिश की थी। घटना कानपुर देहात के भोगनीपुर थाना क्षेत्र के पिपरी गांव की है। पढ़ें पूरी खबर… मुजफ्फरनगर में किन्नर की हत्या: संपत्ति में भाइयों और भाभियों ने पीटकर मार डाला मुजफ्फरनगर में किन्नर की उसके भाइयों और भाभियों ने मिलकर लाठी-डंडों और ईंटों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मामला बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के मंदवाड़ा गांव का है। गांव निवासी इरशाद उर्फ मुस्कान किन्नर, शामली जनपद के थाना भवन क्षेत्र में प्रिया नामक किन्नर के साथ रहता था। वह समय-समय पर अपने गांव आकर मां और बहन को खर्च के लिए पैसे दिया करता था। बुधवार को कहासुनी हुई और बात इतनी बढ़ गई कि मुस्कान के भाई एहसान, शमशेर, साजिद और भाभियां जीनत एवं शबनम ने लाठी-डंडों और ईंट से उसे बुरी तरह पीट दिया। गंभीर रूप से घायल मुस्कान को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पढ़ें पूरी खबर ट्रैक्टर चोरी कर जनरेटर बनाने वाला गिरोह पकड़ा, सरगना समेत 10 गिरफ्तार संभल के नखासा थाना क्षेत्र में पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी कर जनरेटर बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। सरगना जुबेर के नेतृत्व में गिरोह चोरी के ट्रैक्टरों को अलग-अलग करता था। ट्रैक्टरों के इंजन में अल्टरनेटर लगाकर जनरेटर बनाता था। नामी कंपनियों के फर्जी स्टिकर लगाकर इन्हें बेचा जाता था। पुलिस ने मामले में दो एफआईआर दर्ज की थी। 33 सदस्यीय गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। सरगना जुबेर समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। पढ़ें पूरी खबर ग्रेटर नोएडा में बिल्डिंग की दीवार गिरी, 3 मजदूरों की मौत; ठेकेदार अरेस्ट ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा हो गया। आसरा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की बिल्डिंग के बेसमेंट में कंस्ट्रक्शन चल रहा था। खुदाई के दौरान बगल की बिल्डिंग की दीवार ढह गई। इसमें काम कर रहे 5 मजदूर दब गए। लोग वहां पहुंचे, पुलिस को कॉल किया गया। इसके बाद लोग खुद ही मलबा हटाने लगे। बताया गया कि कई मजदूर दबे हैं। एक-एक करके 5 मजदूर बाहर निकाले गए। इनमें से 3 मजदूरों की मौत हो चुकी थी, जबकि 2 की हालत गंभीर है। हादसा ग्रेटर नोएडा के ईको टेक प्रथम इलाके में गुरुवार शाम हुआ। पुलिस ने ठेकेदार को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। पढ़ें पूरी खबर मथुरा में बृजभूषण सिंह बोले- तीन धाराओं से देश परेशान, बांके बिहारी के किए दर्शन पूर्व भाजपा सांसद व भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह गुरुवार को वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने संत रितेश्वर महाराज से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा-तीन धाराओं से देश परेशान है। इनमें से जो धारा हमारे ऊपर लगी थी उससे भी कोई अछूता नहीं है। लेकिन, मैंने एक रास्ता दिखाया है कि विचलित होने की जरूरत नहीं है अगर आप सही है तो डटकर मुकाबला करें। यह राजनीतिक व स्वार्थ की यात्रा नहीं है। केवल दर्शन करना था। इसलिए यहां आया हूं। पढ़ें पूरी खबर नोएडा में कोरोना से बच्ची की मौत, 20 नए केस मिले, एक्टिव मरीज 151 नोएडा में गुरुवार को कोरोना से तीन साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची का इलाज दिल्ली के चाचा नेहरू अस्पताल में चल रहा था। एसीएमओ डॉ. टीकम सिंह ने बताया कि बच्ची छिजारसी की रहने वाली थी। डिहाइड्रेशन की शिकायत पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बच्ची की हालत गंभीर थी और उसे निमोनिया भी हो गया था। जांच में कोरोना संक्रमण की भी पुष्टि हुई है। अस्पताल की ओर से पोर्टल पर इसकी जानकारी दी गई है। जिले में 20 और मरीजों में कोविड की पुष्टि हुई है। अब कुल मरीजों की संख्या 158 है। जिनमें 94 पुरुष और 64 महिलाएं शामिल हैं। इस समय अस्पताल में केवल 2 मरीज भर्ती हैं। अब तक 7 मरीज ठीक हो चुके हैं। कुल 151 सक्रिय मरीज हैं। वहीं, जैसे-जैसे मरीजों की संख्या बढ़ रही है, स्वास्थ्य विभाग ने जांच का दायरा बढ़ाने पर भी काम शुरू कर रहा है। पढ़ें पूरी खबर गोरखपुर में मौलवी ने युवती से रेप किया, प्रेग्नेंट हुई तो मस्जिद छोड़कर भागा गोरखपुर में मौलवी ने एक युवती से रेप किया। युवती जब आठ माह की प्रेग्नेंट हुई तो मौलवी फरार हो गया। युवती का आरोप है कि मऊ जिले के रहने वाले मौलवी तजुद्दीन गांव की मस्जिद में नमाज पढ़ाता था। उसका घर मस्जिद के बगल में है। इस कारण बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गया। मौलवी ने उससे निकाह का वादा किया। भरोसे में लेकर पिछले एक साल से शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब उसने आरोपी से कहा- कि वह प्रेग्नेंट है। इसके बाद आरोपी मस्जिद छोड़कर भाग गया और अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मौलवी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला गुलरिहा थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर मीट का ट्रक फूंकने वाले 100 लोगों पर FIR, गाजियाबाद में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने की थी आगजनी गाजियाबाद में मीट का ट्रक फूंकने के मामले में पुलिस ने 80- 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। केस भोजपुर थाने के दरोगा शीलचंद की तहरीर पर दर्ज किया गया है। पुलिस वीडियो और फोटो के आधार पर उपद्रव करने वालों को चिन्हित कर रही है। दरअसल मंगलवार रात हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भोजपुर में मांस से भरे ट्रक को फूंक दिया था। ड्राइवर और क्लीनर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। यह ट्रक हापुड़ से चला था। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि ट्रक में गोवंश का मीट है। करीब तीन घंटे तक हंगामा किया। माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने लाठीचार्ज करके भीड़ को खदेड़ा था। पढ़ें पूरी खबर लखनऊ में 3 को रौंदने वाली महिला को मिली बेल, पीड़ित बोले- पुलिस ने केस हल्का किया लखनऊ के मदेयगंज इलाके में कार से 3 लोगों को कुचलने वाली महिला को गिरफ्तारी के 24 घंटे बाद बेल मिल गई। दुर्घटना में एक की मौत हो गई थी, जबकि दो लोग गंभीर घायल हुए थे। पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज किया था। महिला को बेल मिलने पर मृतक और घायल के परिजनों ने नाराजगी जताई है। उन्होंने पुलिस पर मामूली धारा में केस दर्ज करने का आरोप लगाया है, जिसकी वजह से महिला को बेल मिल गई। इस पूरी घटना का सीसीटीवी भी सामने आया था। इसमें साफ दिख रहा है कि बेकाबू कार ने पहले एक साइकिल सवार को टक्कर मारी। इसके बाद कार साइन बोर्ड तोड़ते हुए आगे चली गई।​ पढ़ें पूरी खबर मेरठ में CRPF जवान की बेटी की गला काटकर हत्या कर दी गई। बहादुरपुर से पूठ की तरफ जाने वाले रजबहे में लोगों ने सुबह लाश देखी। लड़की की गर्दन काटी हुई थी। पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची। शव को बाहर निकाला। काफी खोजबीन की। लेकिन, सिर नहीं मिला। पुलिस का आशंका थी कि कातिलों ने पहचान छिपाने के चलते गर्दन को दूसरी जगह फेंक दिया, जबकि लाश को यहां लाकर फेंका गया। लड़की ने सलवार सूट पहना हुआ था। दांये हाथ में काला धागा बंधा हुआ था। जख्म ताजे थे। खून बहकर शरीर से बाहर आ रहा था। सलवार की जेब से एक पर्ची मिली। जिस पर एक मोबाइल नंबर लिखा हुआ था। पुलिस ने उस पर कॉल की तो, वह नंगली गांव के विकास का निकला, जो छात्रा का प्रेमी था। पढ़ें पूरी खबर भतीजी की हत्या करने वाले चाचा को फांसी की सजा; कानपुर में पत्नी बोली-पापी पति को सजा मिली कानपुर देहात के रहने वाले दीपू को कोर्ट ने भतीजी की हत्या के आरोप में दोषी पाने पर फांसी की सजा सुनाई है। कोर्ट ने 10 महीने में फैसला सुना दिया। 15 लाख रुपए जुर्माना भी लगाया है। दीपू ने पत्नी समेत 5 लोगों को जान से मारने की कोशिश की थी। घटना कानपुर देहात के भोगनीपुर थाना क्षेत्र के पिपरी गांव की है। पढ़ें पूरी खबर… मुजफ्फरनगर में किन्नर की हत्या: संपत्ति में भाइयों और भाभियों ने पीटकर मार डाला मुजफ्फरनगर में किन्नर की उसके भाइयों और भाभियों ने मिलकर लाठी-डंडों और ईंटों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मामला बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के मंदवाड़ा गांव का है। गांव निवासी इरशाद उर्फ मुस्कान किन्नर, शामली जनपद के थाना भवन क्षेत्र में प्रिया नामक किन्नर के साथ रहता था। वह समय-समय पर अपने गांव आकर मां और बहन को खर्च के लिए पैसे दिया करता था। बुधवार को कहासुनी हुई और बात इतनी बढ़ गई कि मुस्कान के भाई एहसान, शमशेर, साजिद और भाभियां जीनत एवं शबनम ने लाठी-डंडों और ईंट से उसे बुरी तरह पीट दिया। गंभीर रूप से घायल मुस्कान को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पढ़ें पूरी खबर ट्रैक्टर चोरी कर जनरेटर बनाने वाला गिरोह पकड़ा, सरगना समेत 10 गिरफ्तार संभल के नखासा थाना क्षेत्र में पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी कर जनरेटर बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। सरगना जुबेर के नेतृत्व में गिरोह चोरी के ट्रैक्टरों को अलग-अलग करता था। ट्रैक्टरों के इंजन में अल्टरनेटर लगाकर जनरेटर बनाता था। नामी कंपनियों के फर्जी स्टिकर लगाकर इन्हें बेचा जाता था। पुलिस ने मामले में दो एफआईआर दर्ज की थी। 33 सदस्यीय गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। सरगना जुबेर समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। पढ़ें पूरी खबर ग्रेटर नोएडा में बिल्डिंग की दीवार गिरी, 3 मजदूरों की मौत; ठेकेदार अरेस्ट ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा हो गया। आसरा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की बिल्डिंग के बेसमेंट में कंस्ट्रक्शन चल रहा था। खुदाई के दौरान बगल की बिल्डिंग की दीवार ढह गई। इसमें काम कर रहे 5 मजदूर दब गए। लोग वहां पहुंचे, पुलिस को कॉल किया गया। इसके बाद लोग खुद ही मलबा हटाने लगे। बताया गया कि कई मजदूर दबे हैं। एक-एक करके 5 मजदूर बाहर निकाले गए। इनमें से 3 मजदूरों की मौत हो चुकी थी, जबकि 2 की हालत गंभीर है। हादसा ग्रेटर नोएडा के ईको टेक प्रथम इलाके में गुरुवार शाम हुआ। पुलिस ने ठेकेदार को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। पढ़ें पूरी खबर मथुरा में बृजभूषण सिंह बोले- तीन धाराओं से देश परेशान, बांके बिहारी के किए दर्शन पूर्व भाजपा सांसद व भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह गुरुवार को वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने संत रितेश्वर महाराज से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा-तीन धाराओं से देश परेशान है। इनमें से जो धारा हमारे ऊपर लगी थी उससे भी कोई अछूता नहीं है। लेकिन, मैंने एक रास्ता दिखाया है कि विचलित होने की जरूरत नहीं है अगर आप सही है तो डटकर मुकाबला करें। यह राजनीतिक व स्वार्थ की यात्रा नहीं है। केवल दर्शन करना था। इसलिए यहां आया हूं। पढ़ें पूरी खबर नोएडा में कोरोना से बच्ची की मौत, 20 नए केस मिले, एक्टिव मरीज 151 नोएडा में गुरुवार को कोरोना से तीन साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची का इलाज दिल्ली के चाचा नेहरू अस्पताल में चल रहा था। एसीएमओ डॉ. टीकम सिंह ने बताया कि बच्ची छिजारसी की रहने वाली थी। डिहाइड्रेशन की शिकायत पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बच्ची की हालत गंभीर थी और उसे निमोनिया भी हो गया था। जांच में कोरोना संक्रमण की भी पुष्टि हुई है। अस्पताल की ओर से पोर्टल पर इसकी जानकारी दी गई है। जिले में 20 और मरीजों में कोविड की पुष्टि हुई है। अब कुल मरीजों की संख्या 158 है। जिनमें 94 पुरुष और 64 महिलाएं शामिल हैं। इस समय अस्पताल में केवल 2 मरीज भर्ती हैं। अब तक 7 मरीज ठीक हो चुके हैं। कुल 151 सक्रिय मरीज हैं। वहीं, जैसे-जैसे मरीजों की संख्या बढ़ रही है, स्वास्थ्य विभाग ने जांच का दायरा बढ़ाने पर भी काम शुरू कर रहा है। पढ़ें पूरी खबर गोरखपुर में मौलवी ने युवती से रेप किया, प्रेग्नेंट हुई तो मस्जिद छोड़कर भागा गोरखपुर में मौलवी ने एक युवती से रेप किया। युवती जब आठ माह की प्रेग्नेंट हुई तो मौलवी फरार हो गया। युवती का आरोप है कि मऊ जिले के रहने वाले मौलवी तजुद्दीन गांव की मस्जिद में नमाज पढ़ाता था। उसका घर मस्जिद के बगल में है। इस कारण बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गया। मौलवी ने उससे निकाह का वादा किया। भरोसे में लेकर पिछले एक साल से शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब उसने आरोपी से कहा- कि वह प्रेग्नेंट है। इसके बाद आरोपी मस्जिद छोड़कर भाग गया और अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मौलवी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला गुलरिहा थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर मीट का ट्रक फूंकने वाले 100 लोगों पर FIR, गाजियाबाद में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने की थी आगजनी गाजियाबाद में मीट का ट्रक फूंकने के मामले में पुलिस ने 80- 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। केस भोजपुर थाने के दरोगा शीलचंद की तहरीर पर दर्ज किया गया है। पुलिस वीडियो और फोटो के आधार पर उपद्रव करने वालों को चिन्हित कर रही है। दरअसल मंगलवार रात हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भोजपुर में मांस से भरे ट्रक को फूंक दिया था। ड्राइवर और क्लीनर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। यह ट्रक हापुड़ से चला था। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि ट्रक में गोवंश का मीट है। करीब तीन घंटे तक हंगामा किया। माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने लाठीचार्ज करके भीड़ को खदेड़ा था। पढ़ें पूरी खबर लखनऊ में 3 को रौंदने वाली महिला को मिली बेल, पीड़ित बोले- पुलिस ने केस हल्का किया लखनऊ के मदेयगंज इलाके में कार से 3 लोगों को कुचलने वाली महिला को गिरफ्तारी के 24 घंटे बाद बेल मिल गई। दुर्घटना में एक की मौत हो गई थी, जबकि दो लोग गंभीर घायल हुए थे। पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज किया था। महिला को बेल मिलने पर मृतक और घायल के परिजनों ने नाराजगी जताई है। उन्होंने पुलिस पर मामूली धारा में केस दर्ज करने का आरोप लगाया है, जिसकी वजह से महिला को बेल मिल गई। इस पूरी घटना का सीसीटीवी भी सामने आया था। इसमें साफ दिख रहा है कि बेकाबू कार ने पहले एक साइकिल सवार को टक्कर मारी। इसके बाद कार साइन बोर्ड तोड़ते हुए आगे चली गई।​ पढ़ें पूरी खबर   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर