रायबरेली में NH-232 पर सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लालगंज से रायबरेली की तरफ जा रहे टेंपो में डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। टेंपो में 12 लोग सवार थे। घटना लालगंज के मधुकरपुर गांव की है। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पढ़ें पूरी खबर… लखीमपुर-खीरी में ट्रक की टक्कर से 3 मजदूरों की मौत, गुड़गांव से होली मनाने घर आ रहे रविवार सुबह मुरादाबाद में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने होली की खुशियों को मातम में बदल दिया। गुड़गांव से लखीमपुर खीरी लौट रहे तीन मजदूरों की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। हादसे में एक महिला घायल हुई है। मृतकों में ईसानगर थाना क्षेत्र के शंभू दयाल (45), सहदेव (30) और मितौली थाना क्षेत्र के लवकुश (29) शामिल हैं। घटना के प्रत्यक्षदर्शी और शंभूदयाल के बेटे संदीप कुमार (21) ने बताया कि वह सामान लदे ट्रक में बैठे थे। पीछे से आए एक ट्रक ने टक्कर मार दी। धक्का लगने से वह गिरकर बेहोश हो गए। पढ़ें पूरी खबर… कानपुर देहात के दो सगे भाई चमोली के बर्फीले तूफान में दबे, एक युवक की मौत; दूसरा अस्पताल में भर्ती कानपुर देहात के दो सगे भाई उत्तराखंड के माणा चमोली में आए बर्फीले तूफान दब गए। हादसे में आलोक यादव (27) की मौत हो गई। उनके बड़े भाई चंद्रभान सिंह यादव (30) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चंद्रभान सिंह यादव पिछले कुछ समय से चमोली में डंपर चलाते थे। करीब सात महीने पहले उन्होंने अपने छोटे भाई आलोक को भी वहां बुला लिया था। दोनों भाई एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करते थे। घटना के समय दोनों भाई एक कंटेनर में आराम कर रहे थे। पढ़ें पूरी खबर… रामलला के दर्शन-आरती का समय बदला,आज से सुबह 6.30 बजे से रात 9.45 बजे तक होंगे दर्शन रामलला के दर्शन की अवधि में तीन मार्च यानी आज से कुंभमेला से पूर्व की स्थिति बहाल कर दी गई है। आज सुबह से हुए बदलाव में प्रात: काल 4 बजे रामलला की मंगला आरती हुई। जिसके बाद सुबह 4.15 बजे से सुबह छह बजे तक पट बंद रखे गए। इसके बाद सुबह 6 बजे श्रृंगार आरती हुई। फिर साढ़े छह से 11.50 बजे तक दर्शन का क्रम चलेगा। दोपहर 12 बजे बजे भोग आरती होगी। दोपहर 12 से अगले 30 मिनट तक तक दर्शन होंगे। इसके बाद फिर एक बजे तक पट बंद रहेगा। दोपहर 1 बजे से सायंकाल 6 बजकर 50 मिनट तक रामलला के दर्शन होंगे। इसके बाद शाम 7 बजे तक पट बंदकर भोग लगाया जाएगा। शाम 7 बजे संध्या आरती के बाद 9.45 तक दर्शन होगा। रात 9 बजकर 30 मिनट से डी-1 गेट से प्रवेश बंद हो जाएगा। 9.45 से रात 10 बजे तक पट बंदकर भोग लगेगा। बताया गया कि रात 10 बजे शयन आरती का समय नियत किया गया है और रात 10 बजकर 15 बजे से शेष रात्रि के लिए रामलला का पट बंद हो जाएंगा। पूरी खबर पढ़िए सहारनपुर मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर को लगी गोली, एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार सहारनपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर के पैर में गोली मार दी। जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल हिस्ट्रीशीटर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके पास से अवैध तमंचा, कारतूस और फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक और गोकशी के उपकरण बरामद हुई है। मामला थाना सरसावा क्षेत्र का है। पूरी खबर पढ़िए… प्रयागराज में 1.20 करोड़ की स्मैक बरामद, एंटी नॉरकोटिक्स टास्क फोर्स ने बाराबंकी के तस्कर को पकड़ा प्रयागराज में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 600 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है। स्मैक की कीमत करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपए है। आरोपी की पहचान मोहम्मद इरशाद पुत्र नसरुद्दीन के रूप में हुई है। उम्र करीब 23 वर्ष है। वह बाराबंकी के चौखंडी गांव का रहने वाला है। पूरी खबर पढ़िए रायबरेली में NH-232 पर सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लालगंज से रायबरेली की तरफ जा रहे टेंपो में डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। टेंपो में 12 लोग सवार थे। घटना लालगंज के मधुकरपुर गांव की है। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पढ़ें पूरी खबर… लखीमपुर-खीरी में ट्रक की टक्कर से 3 मजदूरों की मौत, गुड़गांव से होली मनाने घर आ रहे रविवार सुबह मुरादाबाद में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने होली की खुशियों को मातम में बदल दिया। गुड़गांव से लखीमपुर खीरी लौट रहे तीन मजदूरों की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। हादसे में एक महिला घायल हुई है। मृतकों में ईसानगर थाना क्षेत्र के शंभू दयाल (45), सहदेव (30) और मितौली थाना क्षेत्र के लवकुश (29) शामिल हैं। घटना के प्रत्यक्षदर्शी और शंभूदयाल के बेटे संदीप कुमार (21) ने बताया कि वह सामान लदे ट्रक में बैठे थे। पीछे से आए एक ट्रक ने टक्कर मार दी। धक्का लगने से वह गिरकर बेहोश हो गए। पढ़ें पूरी खबर… कानपुर देहात के दो सगे भाई चमोली के बर्फीले तूफान में दबे, एक युवक की मौत; दूसरा अस्पताल में भर्ती कानपुर देहात के दो सगे भाई उत्तराखंड के माणा चमोली में आए बर्फीले तूफान दब गए। हादसे में आलोक यादव (27) की मौत हो गई। उनके बड़े भाई चंद्रभान सिंह यादव (30) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चंद्रभान सिंह यादव पिछले कुछ समय से चमोली में डंपर चलाते थे। करीब सात महीने पहले उन्होंने अपने छोटे भाई आलोक को भी वहां बुला लिया था। दोनों भाई एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करते थे। घटना के समय दोनों भाई एक कंटेनर में आराम कर रहे थे। पढ़ें पूरी खबर… रामलला के दर्शन-आरती का समय बदला,आज से सुबह 6.30 बजे से रात 9.45 बजे तक होंगे दर्शन रामलला के दर्शन की अवधि में तीन मार्च यानी आज से कुंभमेला से पूर्व की स्थिति बहाल कर दी गई है। आज सुबह से हुए बदलाव में प्रात: काल 4 बजे रामलला की मंगला आरती हुई। जिसके बाद सुबह 4.15 बजे से सुबह छह बजे तक पट बंद रखे गए। इसके बाद सुबह 6 बजे श्रृंगार आरती हुई। फिर साढ़े छह से 11.50 बजे तक दर्शन का क्रम चलेगा। दोपहर 12 बजे बजे भोग आरती होगी। दोपहर 12 से अगले 30 मिनट तक तक दर्शन होंगे। इसके बाद फिर एक बजे तक पट बंद रहेगा। दोपहर 1 बजे से सायंकाल 6 बजकर 50 मिनट तक रामलला के दर्शन होंगे। इसके बाद शाम 7 बजे तक पट बंदकर भोग लगाया जाएगा। शाम 7 बजे संध्या आरती के बाद 9.45 तक दर्शन होगा। रात 9 बजकर 30 मिनट से डी-1 गेट से प्रवेश बंद हो जाएगा। 9.45 से रात 10 बजे तक पट बंदकर भोग लगेगा। बताया गया कि रात 10 बजे शयन आरती का समय नियत किया गया है और रात 10 बजकर 15 बजे से शेष रात्रि के लिए रामलला का पट बंद हो जाएंगा। पूरी खबर पढ़िए सहारनपुर मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर को लगी गोली, एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार सहारनपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर के पैर में गोली मार दी। जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल हिस्ट्रीशीटर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके पास से अवैध तमंचा, कारतूस और फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक और गोकशी के उपकरण बरामद हुई है। मामला थाना सरसावा क्षेत्र का है। पूरी खबर पढ़िए… प्रयागराज में 1.20 करोड़ की स्मैक बरामद, एंटी नॉरकोटिक्स टास्क फोर्स ने बाराबंकी के तस्कर को पकड़ा प्रयागराज में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 600 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है। स्मैक की कीमत करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपए है। आरोपी की पहचान मोहम्मद इरशाद पुत्र नसरुद्दीन के रूप में हुई है। उम्र करीब 23 वर्ष है। वह बाराबंकी के चौखंडी गांव का रहने वाला है। पूरी खबर पढ़िए उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
यूपी की बड़ी खबरें:रायबरेली में 4 की मौत, 8 घायल:डंपर ने टेंपों को मारी टक्कर, 12 लोग थे सवार; NH-232 पर हादसा
