यूपी की बड़ी खबरें:ATS ने आतंकी को पंजाब से अरेस्ट किया, 30 साल से चल रहा था फरार

यूपी की बड़ी खबरें:ATS ने आतंकी को पंजाब से अरेस्ट किया, 30 साल से चल रहा था फरार

प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन खालिस्तान कमाण्डो फोर्स के फरार आतंकवादी को ATS नोएडा ने अरेस्ट किया है। जिस पर 25 हजार रुपये का इनाम था। यह गाजियाबाद से फरार चल रहा था। एटीएस ने इसकी देर रात पंजाब से गिरफ्तारी दिखाई है। मंगत सिंह का भाई संगत सिंह प्रतिबंधित संगठन खालिस्तान कमांडो फोर्स (केसीएफ) का चीफ था। जो मूलरूप से अम़ृतसर (पंजाब) के मझीटा का रहने वाला था। साल 1990 में पंजाब पुलिस ने संगत सिंह को व्यास जिले में मुठभेड़ में मार गिराया था। उसके बाद से मंगत सिंह ही केसीएफ का सक्रिय सदस्य हो गया था। पढ़िए पूरी खबर लखनऊ में बोले RSS के इंद्रेश कुमार – विपक्ष संविधान-शरीयत दोनों से भागा: कहा- बंगाल में हिंदुओं पर जुल्म का अधिकार किसी को नहीं ‘मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) में लोगों को जलसा-जुलूस और धरना प्रदर्शन करने का अधिकार है, लेकिन निर्दोषों पर जुल्म ढाने का अधिकार नहीं है। विपक्ष संविधान और शरीयत दोनों से भाग रहा है, सिर्फ हिंदू-मुसलमान की नफरत फैला रहा है।’ यह कहना है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार का। वह वक्फ संशोधन कानून को लेकर लखनऊ पहुंचे। यहां अलग-अलग जगह पर मुसलमान समुदाय के साथ संगोष्ठियां कर कानून के फायदे बताए। दैनिक भास्कर टीम ने इंद्रेश कुमार से खास बातचीत की। पढ़िए पूरी खबर मेरठ के होटल में महिला मित्र संग पकड़े गए चौकी प्रभारी लाइन हाजिर, मारपीट करने वालों पर मुकदमा मेरठ के सरुरपुर थाना क्षेत्र के भूनी चौकी प्रभारी अमित कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है।एसएसपी ने उनके खिलाफ जांच बैठा दी है। दरोगा बुधवार को पैराडाइज होटल में एक महिला मित्र के साथ पकड़े गए थे। मौके पर 8 युवकों ने चौकी प्रभारी की पिटाई कर दी थी। ये देखकर महिला चुपचाप वहां से खिसक गई। वहीं पूरे मामले में देर रात आरोपित युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें एक हिस्ट्रीशीटर भी है। पढ़िए पूरी खबर प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन खालिस्तान कमाण्डो फोर्स के फरार आतंकवादी को ATS नोएडा ने अरेस्ट किया है। जिस पर 25 हजार रुपये का इनाम था। यह गाजियाबाद से फरार चल रहा था। एटीएस ने इसकी देर रात पंजाब से गिरफ्तारी दिखाई है। मंगत सिंह का भाई संगत सिंह प्रतिबंधित संगठन खालिस्तान कमांडो फोर्स (केसीएफ) का चीफ था। जो मूलरूप से अम़ृतसर (पंजाब) के मझीटा का रहने वाला था। साल 1990 में पंजाब पुलिस ने संगत सिंह को व्यास जिले में मुठभेड़ में मार गिराया था। उसके बाद से मंगत सिंह ही केसीएफ का सक्रिय सदस्य हो गया था। पढ़िए पूरी खबर लखनऊ में बोले RSS के इंद्रेश कुमार – विपक्ष संविधान-शरीयत दोनों से भागा: कहा- बंगाल में हिंदुओं पर जुल्म का अधिकार किसी को नहीं ‘मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) में लोगों को जलसा-जुलूस और धरना प्रदर्शन करने का अधिकार है, लेकिन निर्दोषों पर जुल्म ढाने का अधिकार नहीं है। विपक्ष संविधान और शरीयत दोनों से भाग रहा है, सिर्फ हिंदू-मुसलमान की नफरत फैला रहा है।’ यह कहना है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार का। वह वक्फ संशोधन कानून को लेकर लखनऊ पहुंचे। यहां अलग-अलग जगह पर मुसलमान समुदाय के साथ संगोष्ठियां कर कानून के फायदे बताए। दैनिक भास्कर टीम ने इंद्रेश कुमार से खास बातचीत की। पढ़िए पूरी खबर मेरठ के होटल में महिला मित्र संग पकड़े गए चौकी प्रभारी लाइन हाजिर, मारपीट करने वालों पर मुकदमा मेरठ के सरुरपुर थाना क्षेत्र के भूनी चौकी प्रभारी अमित कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है।एसएसपी ने उनके खिलाफ जांच बैठा दी है। दरोगा बुधवार को पैराडाइज होटल में एक महिला मित्र के साथ पकड़े गए थे। मौके पर 8 युवकों ने चौकी प्रभारी की पिटाई कर दी थी। ये देखकर महिला चुपचाप वहां से खिसक गई। वहीं पूरे मामले में देर रात आरोपित युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें एक हिस्ट्रीशीटर भी है। पढ़िए पूरी खबर   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर