कल 14 मार्च को होली और रमजान के जुमे की नमाज साथ-साथ है। रंग में भंग न पड़ जाए, इसके लिए उत्तर प्रदेश में पुलिस प्रशासन अलर्ट है। प्रदेश के 17 जिलों में जुमे की नमाज का वक्त बदल दिया गया है। बरेली, संभल, शाहजहांपुर और अलीगढ़ में मस्जिदों को रंग-गुलाल से बचाने के लिए तिरपाल से ढका गया है। इनमें बरेली में सबसे ज्यादा 109 मस्जिदों को ढका गया है। यहां राम बारात निकाली गई। रास्ते में पड़ने वाली मस्जिदों पर कड़ा पहरा है, करीब 5 हजार जवान तैनात हैं। इसके बाद शाहजहांपुर में 67 मस्जिदों को ढका गया है। यहां लाट साहब के जुलूस के लिए पुलिस संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च कर रही है। एक हजार से ज्यादा पुलिस जवान दूसरे जिलों से आए हैं। वहीं, संभल में 10, अलीगढ़ में 3 मस्जिदों को ढका गया है। ड्रोन से निगरानी की जा रही है। पढ़िए जिलों में कैसे हैं इंतजाम… शाहजहांपुर : लाट साहब के जुलूस वाले रास्ते की 67 मस्जिदें ढकी गईं
शाहजहांपुर में जूता मार होली खेलने की परंपरा 300 सालों से चली आ रही है। होली के दिन यानी 14 मार्च को लाट साहब का लंबा-चौड़ा जुलूस निकलेगा। इसमें एक व्यक्ति को लाट साहब बनाकर भैंसा गाड़ी पर बैठाया जाता है। लोग उस पर रंग, जूते-चप्पल बरसाते हैं। शाहजहांपुर में लाट साहब के दो जुलूस निकाले जाते हैं, जिन्हें छोटे और बड़े लाट साहब कहा जाता है। कोतवाल लाट साहब को सलामी देकर नेग देते हैं। इसके बाद जुलूस रोशनगंज, बेरी चौकी, अंटा चौराहा होते हुए थाना सदर बाजार क्षेत्र में प्रवेश करता है। बाबा विश्वनाथ मंदिर पर जुलूस खत्म हो जाता है। चौक से निकलने वाले इस जुलूस का रूट करीब 8 किमी का होता है। लाट साहब के जुलूस वाले रास्ते की 67 मस्जिदों और मजारों को तिरपाल से ढका गया है। जिससे उन पर रंग और गुलाल न पड़े। एसपी राजेश एस और डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह लगातार रूट मार्च कर रहे हैं। पूरे जुलूस की निगरानी ड्रोन कैमरे से की जाएगी। एक हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी दूसरे जिले से बुलाए गए हैं। इनमें 212 महिला कॉन्स्टेबल, 30 इंस्पेक्टर और 250 सब इंस्पेक्टर शामिल हैं। इसके अलावा आरएएफ और पीएसी की दो कंपनी जिले में तैनात की गई है। शाहजहांपुर की 3 तस्वीरें संभल: 10 मस्जिदों को ढका, जामा मस्जिद के बाहर पुलिस तैनात
संभल का माहौल पहले से संवेदनशील है। जामा मस्जिद के बाहर पुलिस फोर्स तैनात है। शहर में 10 मस्जिदों को ढका गया है। पुलिस टीम संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त लगा रही है। सभी से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की जा रही है। जामा मस्जिद के मौलाना आफताब ने नमाज का वक्त बढ़ाकर 2 बजे कर दिया है। संभल के SP केके बिश्नोई ने बताया- एक हजार लोगों को पाबंद किया जा रहा है। होली का जुलूस जिस जगह से निकलेगा, वहां पर पुलिस की टीम को तैनात किया गया है। कुल 49 अतिसंवेदनशील स्थलों को चिह्नित किया गया है। किसी भी प्रकार की जबरदस्ती को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति जबरन किसी को गुलाल लगाता है या किसी के साथ अभद्रता करता है तो उसे तुरंत पुलिस चौकी में रिपोर्ट करनी चाहिए। ASP श्रीश्चंद्र ने बताया- धार्मिक स्थलों के मुतवल्लियों की मीटिंग हुई थी। जुलूस मार्ग में पड़ने वाली 10 मस्जिदें हैं। उनके मुतवल्लियों और प्रबंधकों ने सहमति जताई है कि इन मस्जिदों को ढका जाएगा, जिससे इन पर रंग न पड़े। संभल की 2 तस्वीरें बरेली में 109 मस्जिदों को ढका गया
बरेली में आज राम बारात निकाली गई। कल होली और जुमे की नमाज है। ऐसे में राम बारात के रूट सहित अन्य 109 मस्जिदों को ढका गया है। होली के उल्लास के दौरान मस्जिद की दीवारों पर रंग ना गिरने पाए। इसके लिए पुलिस-प्रशासन ने जन सहयोग से मस्जिदों को तिरपाल से कवर करवा दिया है। साथ ही होली और जुमे को देखते हुए शहर में 5 हजार पुलिस-PAC के जवान तैनात हैं। अलीगढ़ में 3 मस्जिदें ढकी गईं
अलीगढ़ के अब्दुल करीम चौराहे पर मौजूद हलवाईयां मस्जिद को तिरपाल से ढक दिया गया है। इसके साथ ही कनवरीगंज और दिल्ली गेट चौराहे पर मौजूद मस्जिदें भी ढकी गई हैं। एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट ने कहा- यह पहले भी होता रहा है। सभी हमारा सहयोग कर रहे हैं। मोहम्मद जाकिर ने कहा- शहर में शांति और अमन रहे, किसी भी समुदाय को तकलीफ ना हो। प्रशासन की तरफ से सहयोग मिल रहा है। कोई अप्रिय घटना ना हो, ऐसे में मस्जिद ढकी जा रही है। 6-7 सालों से मस्जिद ढकी जाती रही है। 16 जिलों में जुमे की नमाज का वक्त बदला, प्रशासन अलर्ट पर 1. कानपुर : शहर की 200 साल पुरानी जामा मस्जिद 1 बजे होने वाली जोहर की नमाज इस बार 2:30 बजे शुरू होगी। 2. झांसी : जामा मस्जिद के इमाम ने लेटर जारी कर नमाज के समय बदलने की जानकारी दी। दोपहर 2.30 बजे नमाज होगी। 3. आगरा : जामा मस्जिद समेत कई मस्जिदों में 2.30 बजे जुमे की नमाज अदा की जाएगी। 4. लखनऊ: शहर में मौलाना फरंगी महली ने भी जुमे की नमाज को ढाई बजे तक के लिए बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा- हिंदू भाई-बहन होली आराम से मना सकें इसलिए ऐसा किया गया है। 5. मुरादाबाद: मुरादाबाद के शहर इमाम सैय्यद मासूम अली आजाद ने वीडियो जारी कर कहा कि जामा मस्जिद में जुमे की नमाज दोपहर एक बजे की बजाय दोपहर 2.30 बजे पढ़ी जाएगी। 6. बरेली: मस्जिद, दरगाह, मजार और इमामबाड़े को ढका गया है। ADG रमित शर्मा ने अफसरों के साथ शहर में मलूकपुर पुलिस चौकी से फ्लैग मार्च निकाला। 7. अयोध्या: यहां सभी मस्जिदों में 2 बजे नमाज पढ़ी जाएगी। शहर काजी मोहम्मदी हनीफ ने इसके लिए बुधवार को निर्देश जारी किए हैं। 8. जौनपुर: अटाला मस्जिद और बड़ी मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में नमाज का समय बदला गया है। नमाज अब दोपहर 1 बजे के बजाय डेढ़ बजे पढ़ी जाएगी। 9. मिर्जापुर: मिर्जापुर में शुक्रवार को जुमे की नमाज दोपहर 2 बजे पढ़ी जाएगी। मौलाना नजम अली खान ने बताया कि होली को ध्यान में रखते हुए जुमे की नमाज का समय बदल दिया गया है। 10. ललितपुर: जुमे की नमाज शुक्रवार को अब पौने दो बजे अदा की जाएगी। शहर पेश इमाम हाफिज अब्दुल मुबीन ने गुजारिश की है। 11. औरैया: नमाज पढ़ने का समय डेढ़ से दो बजे किया गया है। सैयद अख्तर मियां चिश्ती सज्जादा नशीन ने बताया कि मैंने दूसरी मस्जिदों के इमामों से भी समय बढ़ाने की अपील की है। 12. रामपुर: शहर काजी सैय्यद खुशनुद मियां ने कहा- होली के दिन जुमे की नमाज जामा मस्जिद में 2.30 बजे होगी। उन्होंने जिले और शहर की मस्जिदों में भी नमाज का समय बदलने की अपील की है। 13. उन्नाव: शहर काजी मौलाना निसार अहमद मिस्बाही ने नमाज के समय में बदलाव किया है। जुमे की नमाज का समय एक घंटा आगे बढ़ाकर दोपहर 2 बजे कर दिया गया है। 14. महाराजगंज: जुमे की नमाज का समय 1 घंटे बढ़ाया गया है। अब नमाज एक बजे के बजाय 2 बजे होगी। 15. शाहजहांपुर: लाट साहब के जुलूस मार्ग में पड़ने वाली मस्जिदों में जुमे की नमाज पौने 2 बजे होगी। बहादुरगंज स्थित मस्जिद में भी दो बजे का समय किया गया है। 16. संभल : जामा मस्जिद के मौलाना आफताब ने नमाज का वक्त बढ़ाकर 2 बजे कर दिया है। 17. वाराणसी : ज्ञानवापी और नदेसर मस्जिद में नमाज बदले समय पर पढ़ी जाएगी। शहर मुफ्ती मौलाना बातिन नोमानी ने बताया- ज्ञानवापी के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है। DGP बोले- नई परंपरा न शुरू हो, अफसरों को दिए 10 टिप्स —————————- ये खबर भी पढ़ें- यूपी में डेढ़ से 5 लाख में बिक रहीं लड़कियां: शरीर की बनावट से लगते हैं रेट, दलाल पाकिस्तान बॉर्डर तक करा रहे शादियां ‘अपनी मूंछें हटवा लो, 5 से 10 साल छोटे लगोगे। हम लड़के वालों के घर जाते हैं, तो डेढ़ से दो लाख रुपए तक लेते हैं। चाहे जयपुर हो या हरियाणा, हर जगह हमने शादी कराई है। हम बेच तो नहीं रहे हैं न, ये शादी हो रही है। ये प्रेम का सौदा है।’ यूपी के सोनभद्र, मिर्जापुर समेत कई जिलों में शादी के लिए नाबालिग लड़कियों का सौदा करने वाले दलालों ने यह बात कही। दलाल पश्चिम यूपी से लेकर हरियाणा-राजस्थान और पाकिस्तान बॉर्डर तक के अधेड़ युवकों की रुपए लेकर शादी करा रहे हैं। दैनिक भास्कर की टीम ने 20 दिन तक इसका इन्वेस्टिगेशन किया। पढ़ें पूरी खबर… कल 14 मार्च को होली और रमजान के जुमे की नमाज साथ-साथ है। रंग में भंग न पड़ जाए, इसके लिए उत्तर प्रदेश में पुलिस प्रशासन अलर्ट है। प्रदेश के 17 जिलों में जुमे की नमाज का वक्त बदल दिया गया है। बरेली, संभल, शाहजहांपुर और अलीगढ़ में मस्जिदों को रंग-गुलाल से बचाने के लिए तिरपाल से ढका गया है। इनमें बरेली में सबसे ज्यादा 109 मस्जिदों को ढका गया है। यहां राम बारात निकाली गई। रास्ते में पड़ने वाली मस्जिदों पर कड़ा पहरा है, करीब 5 हजार जवान तैनात हैं। इसके बाद शाहजहांपुर में 67 मस्जिदों को ढका गया है। यहां लाट साहब के जुलूस के लिए पुलिस संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च कर रही है। एक हजार से ज्यादा पुलिस जवान दूसरे जिलों से आए हैं। वहीं, संभल में 10, अलीगढ़ में 3 मस्जिदों को ढका गया है। ड्रोन से निगरानी की जा रही है। पढ़िए जिलों में कैसे हैं इंतजाम… शाहजहांपुर : लाट साहब के जुलूस वाले रास्ते की 67 मस्जिदें ढकी गईं
शाहजहांपुर में जूता मार होली खेलने की परंपरा 300 सालों से चली आ रही है। होली के दिन यानी 14 मार्च को लाट साहब का लंबा-चौड़ा जुलूस निकलेगा। इसमें एक व्यक्ति को लाट साहब बनाकर भैंसा गाड़ी पर बैठाया जाता है। लोग उस पर रंग, जूते-चप्पल बरसाते हैं। शाहजहांपुर में लाट साहब के दो जुलूस निकाले जाते हैं, जिन्हें छोटे और बड़े लाट साहब कहा जाता है। कोतवाल लाट साहब को सलामी देकर नेग देते हैं। इसके बाद जुलूस रोशनगंज, बेरी चौकी, अंटा चौराहा होते हुए थाना सदर बाजार क्षेत्र में प्रवेश करता है। बाबा विश्वनाथ मंदिर पर जुलूस खत्म हो जाता है। चौक से निकलने वाले इस जुलूस का रूट करीब 8 किमी का होता है। लाट साहब के जुलूस वाले रास्ते की 67 मस्जिदों और मजारों को तिरपाल से ढका गया है। जिससे उन पर रंग और गुलाल न पड़े। एसपी राजेश एस और डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह लगातार रूट मार्च कर रहे हैं। पूरे जुलूस की निगरानी ड्रोन कैमरे से की जाएगी। एक हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी दूसरे जिले से बुलाए गए हैं। इनमें 212 महिला कॉन्स्टेबल, 30 इंस्पेक्टर और 250 सब इंस्पेक्टर शामिल हैं। इसके अलावा आरएएफ और पीएसी की दो कंपनी जिले में तैनात की गई है। शाहजहांपुर की 3 तस्वीरें संभल: 10 मस्जिदों को ढका, जामा मस्जिद के बाहर पुलिस तैनात
संभल का माहौल पहले से संवेदनशील है। जामा मस्जिद के बाहर पुलिस फोर्स तैनात है। शहर में 10 मस्जिदों को ढका गया है। पुलिस टीम संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त लगा रही है। सभी से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की जा रही है। जामा मस्जिद के मौलाना आफताब ने नमाज का वक्त बढ़ाकर 2 बजे कर दिया है। संभल के SP केके बिश्नोई ने बताया- एक हजार लोगों को पाबंद किया जा रहा है। होली का जुलूस जिस जगह से निकलेगा, वहां पर पुलिस की टीम को तैनात किया गया है। कुल 49 अतिसंवेदनशील स्थलों को चिह्नित किया गया है। किसी भी प्रकार की जबरदस्ती को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति जबरन किसी को गुलाल लगाता है या किसी के साथ अभद्रता करता है तो उसे तुरंत पुलिस चौकी में रिपोर्ट करनी चाहिए। ASP श्रीश्चंद्र ने बताया- धार्मिक स्थलों के मुतवल्लियों की मीटिंग हुई थी। जुलूस मार्ग में पड़ने वाली 10 मस्जिदें हैं। उनके मुतवल्लियों और प्रबंधकों ने सहमति जताई है कि इन मस्जिदों को ढका जाएगा, जिससे इन पर रंग न पड़े। संभल की 2 तस्वीरें बरेली में 109 मस्जिदों को ढका गया
बरेली में आज राम बारात निकाली गई। कल होली और जुमे की नमाज है। ऐसे में राम बारात के रूट सहित अन्य 109 मस्जिदों को ढका गया है। होली के उल्लास के दौरान मस्जिद की दीवारों पर रंग ना गिरने पाए। इसके लिए पुलिस-प्रशासन ने जन सहयोग से मस्जिदों को तिरपाल से कवर करवा दिया है। साथ ही होली और जुमे को देखते हुए शहर में 5 हजार पुलिस-PAC के जवान तैनात हैं। अलीगढ़ में 3 मस्जिदें ढकी गईं
अलीगढ़ के अब्दुल करीम चौराहे पर मौजूद हलवाईयां मस्जिद को तिरपाल से ढक दिया गया है। इसके साथ ही कनवरीगंज और दिल्ली गेट चौराहे पर मौजूद मस्जिदें भी ढकी गई हैं। एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट ने कहा- यह पहले भी होता रहा है। सभी हमारा सहयोग कर रहे हैं। मोहम्मद जाकिर ने कहा- शहर में शांति और अमन रहे, किसी भी समुदाय को तकलीफ ना हो। प्रशासन की तरफ से सहयोग मिल रहा है। कोई अप्रिय घटना ना हो, ऐसे में मस्जिद ढकी जा रही है। 6-7 सालों से मस्जिद ढकी जाती रही है। 16 जिलों में जुमे की नमाज का वक्त बदला, प्रशासन अलर्ट पर 1. कानपुर : शहर की 200 साल पुरानी जामा मस्जिद 1 बजे होने वाली जोहर की नमाज इस बार 2:30 बजे शुरू होगी। 2. झांसी : जामा मस्जिद के इमाम ने लेटर जारी कर नमाज के समय बदलने की जानकारी दी। दोपहर 2.30 बजे नमाज होगी। 3. आगरा : जामा मस्जिद समेत कई मस्जिदों में 2.30 बजे जुमे की नमाज अदा की जाएगी। 4. लखनऊ: शहर में मौलाना फरंगी महली ने भी जुमे की नमाज को ढाई बजे तक के लिए बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा- हिंदू भाई-बहन होली आराम से मना सकें इसलिए ऐसा किया गया है। 5. मुरादाबाद: मुरादाबाद के शहर इमाम सैय्यद मासूम अली आजाद ने वीडियो जारी कर कहा कि जामा मस्जिद में जुमे की नमाज दोपहर एक बजे की बजाय दोपहर 2.30 बजे पढ़ी जाएगी। 6. बरेली: मस्जिद, दरगाह, मजार और इमामबाड़े को ढका गया है। ADG रमित शर्मा ने अफसरों के साथ शहर में मलूकपुर पुलिस चौकी से फ्लैग मार्च निकाला। 7. अयोध्या: यहां सभी मस्जिदों में 2 बजे नमाज पढ़ी जाएगी। शहर काजी मोहम्मदी हनीफ ने इसके लिए बुधवार को निर्देश जारी किए हैं। 8. जौनपुर: अटाला मस्जिद और बड़ी मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में नमाज का समय बदला गया है। नमाज अब दोपहर 1 बजे के बजाय डेढ़ बजे पढ़ी जाएगी। 9. मिर्जापुर: मिर्जापुर में शुक्रवार को जुमे की नमाज दोपहर 2 बजे पढ़ी जाएगी। मौलाना नजम अली खान ने बताया कि होली को ध्यान में रखते हुए जुमे की नमाज का समय बदल दिया गया है। 10. ललितपुर: जुमे की नमाज शुक्रवार को अब पौने दो बजे अदा की जाएगी। शहर पेश इमाम हाफिज अब्दुल मुबीन ने गुजारिश की है। 11. औरैया: नमाज पढ़ने का समय डेढ़ से दो बजे किया गया है। सैयद अख्तर मियां चिश्ती सज्जादा नशीन ने बताया कि मैंने दूसरी मस्जिदों के इमामों से भी समय बढ़ाने की अपील की है। 12. रामपुर: शहर काजी सैय्यद खुशनुद मियां ने कहा- होली के दिन जुमे की नमाज जामा मस्जिद में 2.30 बजे होगी। उन्होंने जिले और शहर की मस्जिदों में भी नमाज का समय बदलने की अपील की है। 13. उन्नाव: शहर काजी मौलाना निसार अहमद मिस्बाही ने नमाज के समय में बदलाव किया है। जुमे की नमाज का समय एक घंटा आगे बढ़ाकर दोपहर 2 बजे कर दिया गया है। 14. महाराजगंज: जुमे की नमाज का समय 1 घंटे बढ़ाया गया है। अब नमाज एक बजे के बजाय 2 बजे होगी। 15. शाहजहांपुर: लाट साहब के जुलूस मार्ग में पड़ने वाली मस्जिदों में जुमे की नमाज पौने 2 बजे होगी। बहादुरगंज स्थित मस्जिद में भी दो बजे का समय किया गया है। 16. संभल : जामा मस्जिद के मौलाना आफताब ने नमाज का वक्त बढ़ाकर 2 बजे कर दिया है। 17. वाराणसी : ज्ञानवापी और नदेसर मस्जिद में नमाज बदले समय पर पढ़ी जाएगी। शहर मुफ्ती मौलाना बातिन नोमानी ने बताया- ज्ञानवापी के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है। DGP बोले- नई परंपरा न शुरू हो, अफसरों को दिए 10 टिप्स —————————- ये खबर भी पढ़ें- यूपी में डेढ़ से 5 लाख में बिक रहीं लड़कियां: शरीर की बनावट से लगते हैं रेट, दलाल पाकिस्तान बॉर्डर तक करा रहे शादियां ‘अपनी मूंछें हटवा लो, 5 से 10 साल छोटे लगोगे। हम लड़के वालों के घर जाते हैं, तो डेढ़ से दो लाख रुपए तक लेते हैं। चाहे जयपुर हो या हरियाणा, हर जगह हमने शादी कराई है। हम बेच तो नहीं रहे हैं न, ये शादी हो रही है। ये प्रेम का सौदा है।’ यूपी के सोनभद्र, मिर्जापुर समेत कई जिलों में शादी के लिए नाबालिग लड़कियों का सौदा करने वाले दलालों ने यह बात कही। दलाल पश्चिम यूपी से लेकर हरियाणा-राजस्थान और पाकिस्तान बॉर्डर तक के अधेड़ युवकों की रुपए लेकर शादी करा रहे हैं। दैनिक भास्कर की टीम ने 20 दिन तक इसका इन्वेस्टिगेशन किया। पढ़ें पूरी खबर… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
यूपी के चार जिलों में 189 मस्जिदों को ढका गया:होली पर 17 जिलों में नमाज का वक्त बदला, ड्रोन से हो रही निगरानी
